UPSSSC PET Hindi: हिंदी व्याकरण की बेहद महत्वपूर्ण सवाल PET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

Hindi Grammar Objective Questions for UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश में 1 सप्ताह बाद होने वाली प्रारंभिक हरता परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है बता दें कि 15 और 16 अक्टूबर को यह परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित होगी जिसमें इस शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है ऐसे में अभ्यर्थियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा हमने देखने को मिलेगी ऐसे में इन बचे हुए 7 दिनों का उचित लाभ लेते हुए अभ्यर्थियों को रिवीजन पर फोकस करना बेहद जरूरी है इस परीक्षा के संदर्भ में हमारे द्वारा नियमित रूप से विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम ‘हिंदी व्याकरण’ से जुड़े सवालों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व आपको एक बार अवश्य करना चाहिए.

हिंदी व्याकरण के इन जरूरी सवालों को PET परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार, अवश्य पढ़ ले—Hindi grammar objective questions for UPSSSC PET exam 2022

1. निम्नलिखित में ‘अब्ज अब्द’ का सही अर्थ है?

a. बादल – व्योम

b. कमल – बादल

c. कमल – नीर

d. बादल – अरविन्द

Ans- b 

2. ‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

a. रंग उतर जाना

b. सच्चाई का पता लगाना

c. भेद खुलना

d. चमक का गायब होना

Ans- c 

3. निम्न में वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है।

a. प्रादेशिक

b. माधुर्य

c व्याप्त

d. प्रमाणिक

Ans- d 

4. ‘वैदेही वनवास’ के लेखक हैं –

a. मैथिलीशरण गुप्त

b. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

c. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’

d. रामनरेश त्रिपाठी

Ans- b 

5. ‘अनुकूल’ का विलोम है।

a. सकूल

b. प्रतिकूल

c. मनोकूल

d. अकूल

Ans- b 

6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?

a. फुटपाथ

b. स्कूल 

c. स्टोव

d. केतली 

Ans- d

7. ‘जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके’ के लिए एक शब्द है।

a. अनिर्वचनीय

b. अव्यक्त

c. अकल्पनीय

d. अकथ्य

Ans- a 

8. ‘तिमिर’ का विलोम है।

a. रंगीन

b. किरण

c. आलोक

d. रंगहीन

Ans- c

9. ‘वातावरण’ शब्द में सन्धि है?

a. इनमें से कोई नहीं

b. गुण सन्धि

c. व्यंजन सन्धि

d. अयादि सन्धि

Ans- a

10. ‘अर्द्धनारीश्वर’ उपन्यास के रचयिता कौन हैं?

a. धर्मवीर भारती 

b. राही मासूम रजा

c. विष्णु प्रभाकर

d. निराला

Ans-  c

11. सही वर्तनी वाला शब्द है।

a. सूहृद

b. शुश्रूषा

c. श्पर्धा

d. शसीम

Ans- b 

12. ‘आठ कनौजिया नौ चूल्हे’ लोकोक्ति का अर्थ क्या होता है?

a. मस्त रहना

b. फाँका करना

c. अलगाव की स्थिति

d. सम्पन्नता की स्थिति

Ans- c 

13. श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द के जोड़े को पहचानिए ।

a. अपेक्षा- उपेक्षा

b. संसार – जगत

c. शाम – संध्या

d. दिन- दिवस

Ans- a  

14. ‘ऋजु’ का विलोम है।

a. सरल

b. सीधा 

c. तिर्यक

d. वक्र

Ans- d 

15. ‘दुस्तर’ का सन्धि-विच्छेद क्या होगा?

a. दुस + तर

b. दुश् + तर

c. दु: + तर

d. दुर् + तर

Ans- c

Read more:

UPSSSC PET Hindi: उत्तर प्रदेश PET परीक्षा में शामिल होने से पूर्व, हिंदी मुहावरों से पूछे जाने वाले कुछ 15 सवाल, यहां पढ़िए

UPSSSC PET 2022 Hindi Set 1: हिंदी व्याकरण के ये महत्वपूर्ण सवाल दिलाएंगे, यूपी PET परीक्षा में बेहतर परिणाम, अभी पढ़े!


Spread the love

Leave a Comment