CTET 2022: हिंदी व्याकरण के ऐसे सवाल जहां से सीटेट परीक्षा में 1 से 2 सवाल जरूर पूछे जाएंगे, अभी पढ़े

Spread the love

CTET 2022 Hindi Grammar Practice Set: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए इस बार बंपर आवेदन हुए हैं ऐसे में अभ्यर्थियों के मध्य एक कड़ी प्रतिस्पर्धा में देखने को मिलेगी. अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि आयोजन का समय नजदीक आ चुका है. CTET परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दिसंबर से जनवरी के मध्य आयोजित होंगी जिसमें लाखों युवा शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए शामिल होंगे यदि आप भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो परीक्षा में भाषा शिक्षण के अंतर्गत ‘हिंदी व्याकरण’ (CTET 2022 Hindi Grammar Practice Set

) से पूछे जाने वाले कुछ चुनिंदा प्रश्न आज हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें एक नजर जरूर पढ़ें.

परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘हिंदी व्याकरण’ के इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब, क्या आप जानते हैं?—Hindi grammar practice question and answer for CTET exam 2022

1. दिए गए पर्यायों मे से स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है ?

A. दुपट्टा

B. फुल्का

C. प्रकृति

D. हीरा

Ans- C 

2. ‘नल बूंद-बूंद टपक रहा है, वाक्य में रेखांकित है –

A. विशेषण

B. क्रिया विशेषण

C. क्रिया

D. सर्वनाम

Ans- B 

3. “वह आरी से वृक्ष काटता है’ इस वाक्य में ‘से’ किस कारक की विभक्ति है ?

A. अधिकरण

B. सम्प्रदान

C. करण

D. अपादान

Ans- C 

4. किस विकल्प में असंगत विलोमार्थी शब्द प्रयुक्त हुए हैं?

A. खगोल- भूगोल,

B. उन्मज्जन- निमज्जन

C. आहुति – अनाहूति

D. व्यक्त गृहीत

Ans- C 

5. जीव-जंतु में समास है ?

A. कर्मधारय

B. बहुब्रिही

C. द्वंद

D. तत्पुरूष

Ans- C 

6. बंदरिया शब्द में कौन प्रत्यय है?

(A) इका

(B) इत

(C) इया

(D) बंद

Ans- C

7. ‘साहित्य की आस्था के रचनाकार है ?

A. महादेवी वर्मा

B. माखन लाल चतुर्वेदी

C. निराला

D. हरिवंशराय बच्चन

Ans- A

8. ‘अकार्य’ शब्द का तद्भव रूप है –

A. अकाम

B. अकारथ

C. अकाज

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

9. ‘कहार’ का लिंग बदलें। ?

A. कहार

B. काहूराइन

C. कहारिइन

D. कहारिन

Ans- D 

10. निम्नांकित में (पुल्लिंग शब्द कौन-सा है?

A. मजा

B. सजा

C. कजा 

D. रजा

Ans- A 

11. ‘ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं इसमें ‘सुनने को – वाक्यांश में कौनसा कारक है ?

A. अधिकरण

B. करण

C. सम्प्रदान

D. कर्म

Ans- C 

12. मनोयोग का सही संधि विच्छेद है?

A. मनो: + योग

B. मन: + योग

C. मन: + आयोग

D. इनमे से कोई नहीं

Ans- B

13. ‘जो मापा न जा सके ?

A. अपरिमेय

B. अनुपेय

C. अमापित

D. अपर

Ans- A 

14. सही वर्तनी क्या है।?

A. निवत्ति

B. निवृत्ति

C. निर्वत्ति

D. त्रिन्ति

Ans- B

15. ‘जितेन्द्रिय में कौन सा समास है?

A. द्वन्द्व समास

B. बहुव्रीहि समास

C. तत्पुरुष समास

D. द्विगु समास

Ans- B 

Read More:

CTET Online EXAM 2022-23: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल जो पिछले वर्ष ऑनलाइन एग्जाम में पूछे जा चुके हैं एक नजर जरूर पढ़ें

CTET 2022 Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है CTET 2022 की तैयारी

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘हिंदी व्याकरण’ से पूछे जाने वाले (CTET 2022 Hindi Grammar Practice Set) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment