CTET Online EXAM 2022-23: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल जो पिछले वर्ष ऑनलाइन एग्जाम में पूछे जा चुके हैं एक नजर जरूर पढ़ें

Spread the love

CTET Previous Year Question for Hindi Pedagogy: सीबीएसई के द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में विगत वर्षों में पूछे गए सवालों की एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि इस परीक्षा में कई सवाल विगत वर्षों से ही पूछे जाते हैं ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि इसी महीने दिसंबर के मध्य में परीक्षा आयोजित की जाएंगी  देखा जाए तो अब कुछ ही हफ्तों बाद परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ होने हो जाएंगी  यदि आप भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम विगत वर्षों में पूछे गए हिंदी पेडगॉजी के कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको एग्जाम पैटर्न को समझने में सहायक होगा इसलिए नहीं एक बार जरूर पढ़ लेवे.

परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व, हिंदी पेडगॉजी के पिछले वर्ष पूछे गए सवालों को जरूर पढ़ें—CTET Hindi pedagogy question based on previous year online exam

1. कक्षा पाँच की एक अध्यापक पाँच या छह शब्दों वाले पाँच वाक्यों का श्रुतलेख करवाती है। वह दो बार वाक्य पढ़ती है और शिक्षार्थियों को ध्यानपूर्वक सुनने के लिए कहती है और बोले गए वाक्यों को लिखने के लिए कहती है। यहाँ पर अध्यापक श्रवण के किस उपागम का प्रयोग करना चाहती है?

1. शीर्ष पाद उपागम (टॉप डाउन)

2. संप्रेषणात्मक उपागम

3. ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम अप)

4. श्रुतलेख उपागम 

Ans- 3 

2. एक पठन सामग्री को बारीकी से पढ़ने का क्या अर्थ है?

1. पठन सामग्री में है क्या, यह जानना

2. पठन में रूचि उत्पन्न करना

3. विशिष्ट सूचना ढूँढना।

4. पठन सामग्री की प्रामाणिकता जांचना

Ans- 3 

3. निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षार्थियों की उच्चारण तथा शब्द संपदा निर्माण में सहायता करता है?

1. मौन पठन

2. शिक्षार्थियों के लिए सस्वर वाचन

3. पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देना

4. सरसरी तौर पर पड़ना

Ans- 2 

4. किस के द्वारा प्रस्तावित किया गया कि बच्चे भाषा सीखने के लिए अनुकूलन तथा समायोजन का प्रयोग करते हैं?

1. स्टीफन फ्रेशन

2. बी. एफ. स्किनर

3. जीन पियाजे

4. नॉम चॉम्स्की

Ans- 3 

5. कक्षा का कबीर ‘शान्ति’ शब्द सुनकर ‘फान्ति’, ‘दान्ति’, ‘मान्ति’ जैसे निरर्थक शब्द बोलकर मजे लेता है। यह प्रदर्शित करता है कि.

1. उसने गलत संकल्पना विकसित कर ली है

2. वह ध्वन्यात्मक जागरूकता विकसित कर रहा है

3. उसे इस तथ्य को भूलने तथा दुबारा से सही याद करने की आवश्यकता है

4. उसे स्वयं को सधारने के लिए और अधिक अभ्यास की आवश्यकता है

Ans- 2 

6. कक्षा में दिए गए कार्य के रूप में कक्षा III का मीत कुछ व्याकरणिक त्रुटियों के साथ वाक्य लिखता है। निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया शिक्षक के द्वारा प्रयोग की जा सकती है?

1. गलतियों पर लाल पेन से घेरा बनाकर उसके ऊपर सही रूप लिखना

2. गलतियों पर घेरा बनाकर बच्चे को उसे सही करने के लिए कहना

3. गलतियों को रेखांकित करना, गलती की प्रकृति लिखकर शिक्षार्थियों को उन्हें सुधारने के लिए कहना

4. बच्चे को प्रत्येक गलती पाँच बार सही तरीके से लिखने के लिए कहना

Ans-  3

7. माध्यम की भाषा में निपुणता विकसित करने के लिए घर की भाषा का प्रयोग क्या करता है?

1. लक्ष्य भाषा को सीखने में बाधक सिद्ध होता है

2. दोनों भाषाओं में मुश्किलें पैदा करता है

3. एक प्रभावकारी रणनीति सिद्ध हो सकती है

4. किसी भी कीमत पर बचना चाहिए

Ans- 3 

8. भाषा का व्याकरण कब सबसे अच्छा सीखा जा सकता है?

1. पठन सामग्री तथा संरचनाओं की पहचान को एकीकृत करके

2. व्याकरणिक संकल्पनाओं का अलग से अभ्यास करके

3. व्याकरणिक संरचनाओं को कंठस्थ करके

4. संरचनात्मक उपागम को अपनाकर

Ans- 1 

9. निम्नलिखित में से कौन-सा उपागम शिक्षार्थियों को अच्छा लेख लिखने के भिन्न चरणों को समझने का अवसर देगा?

1. वर्णनात्मक लेखन

2. लेखन का प्रक्रिया उपागम

3. लेखन का उत्पाद उपागम

4. संस्थानात्मक लेखन

Ans- 2 

10. व्याकरण सीखने से क्या आशय है?

1. व्याकरण के नियम सीखना

2. सर्वप्रथम नियम सीखना और बाद में उसका प्रयोग कर सकना

3. अर्थ से संदर्भ में प्रयोग करना सीखना

4. किसी भी भाषा के लिखित और बोले जाने वाले स्वरूप में गलतियाँ निकालना

Ans- 3 

11. ‘त्रुटियों’ से क्या अभिप्राय है?

1. त्रुटियाँ सीखने का संकेतक हैं

2. त्रुटियाँ भाषा अधिगम को बाधित करती हैं।

3. त्रुटियों में उसी समय संशोधन कर देना चाहिए

4. त्रुटियों की पहचान कर उनको करने से बचना चाहिए

Ans- 1 

12. जिन शब्दों को हम सुनते और पढ़ते हैं और फिर उनकी पहचान करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

1. उत्पादक शब्द संपदा

2. संदर्भ में शब्द

3. आन्तरिक शब्द संपदा

4. ग्राह्य शब्द संपदा

Ans- 4 

13. निम्नलिखित में से कौन-सा पठन शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?

1. पाठ्य सामग्री के मुख्य बिंदु को पाठक के पूर्व ज्ञान से जोड़ना

2. शब्दों, वाक्यांशों, भाषाओं के नमूनों से अर्थ ग्रहण करना

3. पाठ्य सामग्री को पढ़ते समय अर्थ ग्रहण करना

4. पाठ्य सामग्री, शब्द और वाक्यांशों को डिकोड करना

Ans- 4 

14. जब शिक्षार्थी पहली बार विद्यालय आते हैं, उन्हें अपनी मातृभाषा की भरपूर समझ होती है। अध्यापक अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा की कक्षा में शिक्षार्थियों की मातृभाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती है?

1. अध्यापक कक्षा की सामान्य भाषा से पढ़ाना आरंभ करें फिर शिक्षार्थी को अपनी भाषा का इस्तेमाल करने दें

2. अध्यापक को सिर्फ़ अंग्रेजी या दूसरी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए और शिक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देनी चाहिए

3. अध्यापक बच्चों को उनकी इच्छानुसार भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति दे और वह स्वयं भी सामान्य भाषा बोल सकती है

4. अध्यापक को वही भाषा बोलनी चाहिए जिसे अपने शिक्षार्थियों को पढ़ाना है, शिक्षार्थी अन्ततः लक्ष्य भाषा सीख लेंगे

Ans- 3 

15. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन की अनुशंसा किस रूप में करती हैं?

1. विद्यालयी शिक्षा के मिडिल और माध्यमिक चरण के दौरान अतिरिक्त विकल्प के रूप में

2. त्रिभाषा सूत्र के अंतर्गत एक विकल्प के रूप में

3. विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी चरण के दौरान अतिरिक्त विकल्प के रूप में

4. विद्यालयी शिक्षा के माध्यमिक चरण के दौरान एक अतिरिक्त विकल्प और एक ऐच्छिक भाषा के रूप में

Ans- 1 

Read More:

CTET Pedagogy of Hindi Language: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े इन सवालों का निकाले हल, और चेक करें अपनी तैयारी का स्तर

CTET 2022 Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है CTET 2022 की तैयारी

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ से पिछले वर्ष पूछे गए (CTET Previous Year Question for Hindi Pedagogy) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment