REET 2022: राजस्थान के इतिहास से जुड़े बेहद रोचक सवाल जो आने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी देखें

Spread the love

Rajasthan History MCQ REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता पाने के लिए अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना बेहद आवश्यक है आपको बता दें कि यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को ऑफलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित कराई जाएगी जिसमें लाखों युवा भाग लेंगे यदि आप भी इस परीक्षा में  हिस्सा लेने वाले हैं तो यहां हम आपके लिए परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार राजस्थान के इतिहास से जुड़ी कुछ बेहद महत्वपूर्ण और रोचक प्रश्न लेकर आए हैं, जिनके अध्ययन से आपको आने वाली रीट परीक्षा में राजस्थान के इतिहास पर आधारित सवालों को हल करने में मदद मिलेगी इसलिए एक नजर इन सवालों पर अवश्य डालें.

एग्जाम पैटर्न पर आधारित राजस्थान के इतिहास से संबंधित ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं—History of Rajasthan MCQ Question Answer for REET Exam 2022

Q- वह प्रशस्ति जिसमें बापा रावल से लेकर राणा कुंभा तक का उल्लेख मिलता है  –

A हर्षनाथ प्रशस्ति

B प्रयाग प्रशस्ति 

C राज प्रशस्ति

D राणकपुर प्रशस्ति

Ans- D

Q- निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग पारिख दुर्ग का उदाहरण है –

A कुंभलगढ़

B गागरोन

C रणथंभौर

D लोहारगढ़

Ans- D

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- घोसुंडी राजस्थान का सबसे प्राचीन अभिलेख माना जाता है

2- घोसुंडी शिलालेख को सर्वप्रथम दयाराम साहनी द्वारा पढ़ा गया था

A केवल एक सही है

B केवल दो सही हैं

C दोनों सही है

D दोनों गलत हैं

Ans- D

Q- कणसवा शिवालय अभिलेख से संबंधित निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए

1- इसमें शुंग राजाओं का उल्लेख मिलता है 

2- यह चित्तौड़गढ़ जिले से प्राप्त हुआ है।

A केवल एक सही है

B केवल दो सही है

C दोनों सही हैं

D दोनों गलत है

Ans- D

Q- झाड़शाही नामक सिक्के राजस्थान में किस रियासत द्वारा जारी किए गए थे –

A जोधपुर 

B जयपुर

C उदयपुर

D जैसलमेर

Ans- B

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- कुंभलगढ़ दुर्ग की दीवार विश्व की दूसरी सबसे लंबी दीवार है

2- कुंभलगढ़ दुर्ग का वास्तुकार नाथा था 

A केवल एक सही है

B केवल दो सही है

C दोनों सही है

D दोनों गलत है

Ans- A

Q- वह संग्रहालय जिसे जूनागढ़ संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है –

A चित्रशाला संग्रहालय

B नाहटा संग्रहालय

C करणी संग्रहालय’

D मेहरानगढ़ संग्रहालय

Ans- C

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- अर्जुननायन जनपद भरतपुर क्षेत्र में विस्तृत था

2- शाल्व जनपद अलवर क्षेत्र में विस्तृत था

A केवल एक सही है 

B केवल दो सही है

C दोनों सही है 

D दोनों गलत है

Ans- B

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- खेरोदा के ताम्रपत्र में कुंभा द्वारा दान दिए जाने का वर्णन मिलता है

2- यह ताम्रपत्र 1540 ईसवी का है 

A केवल एक सही है

B केवल दो सही है

C दोनों सही है

D दोनों गलत है

Ans- A

Q-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1-ओझियाणा राजसमंद जिले में स्थित एक ताम्र पाषाण युगीन स्थल है

2- ओझियाणा के उत्खनन कर्ता डीआर भंडारकर हैं

A केवल एक सही है

B केवल दो सही है

C दोनों सही है

D दोनों गलत है

Ans- D

Q- शिवि जनपद से संबंधित निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A वर्तमान चित्तौड़गढ़ जिले में यह जनपद विस्तृत था 

B इसकी राजधानी माध्यमिका थी

C पाणिनी की अष्टाध्याई में इस महाजनपद का उल्लेख मिलता

D माध्यमिक का में उत्खनन कार्य 1904 में शुरू हुआ था

Ans-  C

Q- राजस्थान में स्थित व पाषाण कालीन स्थल जो नागौर जिले में स्थित है-

A बागोर और डीडवाना

B जायल और बूढ़ा पुष्कर

C तिलवाड़ा और डीडवाना

D जायल और डीडवाना

Ans- D

Q- मानसरोवर अभिलेख में किस राजा का नाम नहीं मिलता –

A महेश्वर

B भोज

C भीम

D पुष्प

Ans- D

Q- बड़वा अभिलेख में किस वंश के राजाओं का वर्णन –

A मौर्य

B मोखरी

C गुप्त

D शुंग

Ans- B

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- रंग महल से एक गुरु शिष्य की मूर्ति मिली है

2- रंग महल से प्राप्त यह मूर्ति शुंग कालीन है

A केवल एक सही है

B केवल दो सही है

C दोनों सही है

D दोनों गलत है

Ans- A

Read more:

REET 2022: राजस्थान के लोक नृत्य से जुड़े बेहद रोचक सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े

REET 2022: राजस्थानी हस्तकला से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े

यहां हमने REET परीक्षा के लिए ‘राजस्थान के इतिहास’ पर आधारित (Rajasthan History MCQ REET 2022) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment