PSEB 12th Result 2022: आज जारी किया जाएगा पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं टर्म 2 का रिज़ल्ट, दोपहर 3 बजे एक्टिव होगी लिंक 

Spread the love

PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षा का रिज़ल्ट आज दिनांक 27 जून 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कि टर्म 2 की परीक्षाएँ 22 अप्रैल से 23 मई 2022 के बीच आयोजित कराई गई थी। अभ्यर्थी रिज़ल्ट जारी होते ही अपना रिज़ल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in

पर जाकर चेक व डाऊनलोड कर सकेंगे। 

गौरतलब है, कि पहले बोर्ड द्वारा ये रिज़ल्ट 24 जून 2022 को जारी किया जाना निश्चित किया गया था, किन्तु किन्हीं तकनीकी कारणों के चलते इसे अगले सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया, अब यह रिज़ल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। आपको बता दें, कि बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षा का रिज़ल्ट 11 मई 2022 को जारी कर दिया गया है। 

ऐसे करें चेक  (How to Download PSEB 12th Result 2022 )

अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही ‘PSEB 12th Result 2022’ की लिंक पर क्लिक करें। 

3. पूछी गयी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। 

4. रिज़ल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाऊनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

ये भी पढ़ें-

CLAT Result 2022: CLAT परीक्षा का रिज़ल्ट हो चुका है जारी, ऋषभ शिवानी नें हासिल की ऑल इंडिया रैंक वन  

Assam HS Result 2022: कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, ये है चेक करने का तरीका


Spread the love

Leave a Comment