UP PET Indian Geography Set 2: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में भारत के भूगोल से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए!

Spread the love

Indian Geography Practice MCQ Question for UP PET: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग में ग्रुप सी लेवल के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन के लिए अनिवार्य प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन अगले माह किया जाएगा जिसके एडमिट कार्ड आयोग की द्वारा ऑफिशल वेबसाइट पर 1 सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे. जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. देखा जाए तो परीक्षा शुरू होने में कुछ ही सप्ताह का समय शेष है, जिसने कड़ी प्रतिस्पर्धा होना लाजमी है क्योंकि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में आवेदन किए गए हैं, ऐसे में बेहतर रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस करने से ही सफलता हासिल की जा सकेगी.

उत्तर प्रदेश PET परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज के इस आर्टिकल में हम भारत की भूगोल (Indian Geography Practice MCQ Question for UP PET) से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न सांझा करने जा रहे हैं एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व इन सवालों का अभ्यास एक बार जरूर करें.

भूगोल के ऐसे सवाल जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में आपका स्कोर  बेहतर बनाएंगे—Indian geography practice MCQ question for UPSSSC PET exam 2022

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के पूर्वतम व पश्चिमतम बिन्दु पर सूर्योदय व सूर्यास्त के समय में अन्तर 1 घण्टे 57 मिनट 12 सेकण्ड होता है। 

2. भारत का वह बिन्दु किबिथु जहाँ सर्वप्रथम सूर्योदय एवं सूर्यास्त होता है।

3. भारत का वह बिन्दु सरक्रीक है जहाँ सबसे बाद में सूर्योदय एव सूर्यास्त होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) केवल 3 

(d) उपर्युक्त सभी

Ans-  d 

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए कूट से सही उत्तर चुनिए

   सूची-I                                         सूची-II

A. भारत का गोलार्द्ध                    1. उष्ण व उपोष्ण कटिबंध

B. भारत का अक्षांशीय गोलार्द्ध       2. पूर्वी गोलार्द्ध

C. भारत का देशांतरीय गोलार्द्ध      3. उत्तरी गोलार्द्ध

D. भारत का कटिबन्ध                   4. उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध

कूट: –

(a) A-4,B-2,C-3,D-1 

(b) A-4,B-3,C-2,D-1

(c) A-2, B-4,C-3,D-1 

(d) A-3,B-2,C-4, D-1

Ans- b

3. ऐसा कौन-सा राज्य है, जो भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय सीमा का निर्धारण करता है?

(a) तमिलनाडु

(b) महाराष्ट्र

(c) केरल

(d) राजस्थान

Ans- a 

4. निम्नलिखित में से सर्वाधिक जलीय सीमा किसकी है? 

(a) अण्डमान व निकोबार

(b) गुजरात

(c) आन्ध्र प्रदेश 

(d) दमन व दीव

Ans- a 

5. निम्नलिखित में से न्यूनतम जलीय सीमा किसकी है? 

(a) गोवा

(b) दमन व दीव

(c) पश्चिमी बंगाल

(d) पुडुचेरी

Ans- b 

6. निम्नलिखित में से सर्वाधिक जलीय सीमा वाला राज्य कौन-सा है?

(a) गुजरात

(b) तमिलनाडु

(c) आन्ध्र प्रदेश

(d) महाराष्ट्र

Ans-  a 

7. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश होता है। 

(b) भारत के अक्षांशीय विस्तार का अन्तर 29°18′ होता है |

(c) भारत का देशान्तरीय विस्तार 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर होता है।

(d) भारत के देशान्तरीय विस्तार का अन्तर 29°18′ होता है

Ans- b 

8. निम्नलिखित में से न्यूनतम जलीय सीमा वाला राज्य कौन-सा है?

(a) गोवा

(b) कर्नाटक

(c) ओडिशा 

(d) केरल

Ans- a 

9. भारत के राज्यों की जलीय सीमा की लम्बाई के संदर्भ में सही अवरोही क्रम है?

(a) गुजरात-तमिलनाडु – महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश केरल 

(b) गुजरात- आंध्र प्रदेश- तमिलनाडु-महाराष्ट्र केरल

(c) गुजरात-महाराष्ट्र तमिलनाडु आंध्र प्रदेश केरल

(d) गुजरात-केरल-महाराष्ट्र-तमिलनाडु आंध्र प्रदेश

Ans- b 

10. वे राज्य जो जलीय व स्थलीय दोनों सीमा का निर्धारण करते हैं

(a) गुजरात व पश्चिम बंगाल,

(b) आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु 

(c) गुजरात व आंध्र प्रदेश

(d) गुजरात व गोवा

Ans- a 

11. ऐसा कौन सा केन्द्र शासित प्रदेश है जो एक से अधिक राज्यों के साथ स्थित है?

(a) जम्मू कश्मीर

(b) लद्दाख

(c) चंडीगढ 

(d) पुडुचेरी

Ans- d 

12. भारत के राज्यों की जलीय सीमा की लम्बाई के संदर्भ में सही आरोही क्रम है –

(a) गोवा-पश्चिम बंगाल – कर्नाटक- ओडिशा 

(b) ओडिशा कर्नाटक- पश्चिम बंगाल – गोवा 

(c) गोवा-ओडिशा कर्नाटक- पश्चिम बंगाल 

(d) गोवा-कर्नाटक- पश्चिम बंगाल- ओडिशा

Ans- a

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत का उत्तरतम अक्षांश 37°6′ है। 

2. भारत का उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल है।

 उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सत्य है/हैं? 

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 व 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Ans-  c 

14. भारत के केन्द्रशासित प्रदेशों की जलीय सीमा की लम्बाई के संदर्भ में आरोही क्रम कौन-सा है? 

(a) दमन व दीव- पुडुचेरी – लक्षद्वीप अंडमान निकोबार 

(b) अंडमान निकोबार- लक्षद्वीप पुडुचेरी दमन व दीव

(c) अंडमान निकोबार दमन व दीव लक्षद्वीप पुडुचेरी

(d) पुडुचेरी-अंडमान निकोबार लक्षद्वीप-दमन व दीव

Ans- a

15. भारत के केन्द्रशासित प्रदेशों की जलीय सीमा की लम्बाई के संदर्भ में अवरोही क्रम कौन-सा है? 

(a) दमन व दीव- पुडुचेरी – लक्षद्वीप – अंडमान निकोबार 

(b) अंडमान निकोबार- लक्षद्वीप पुडुचेरी – दमन व दीव 

(c) अंडमान निकोबार दमन व दीव- लक्षद्वीप पुडुचेरी

(d) पुडुचेरी- अंडमान निकोबार लक्षद्वीप-दमन व दीव

Ans- b

Read more:

UPSSSC PET Geography Practice Set 1: उत्तर प्रदेश PET परीक्षा में ‘भारत के भूगोल’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवालों का पैटर्न, यहां जानिए!

UPSSSC PET 2022: वायुदाब और पवन भूगोल के इस टॉपिक से UP PET परीक्षा में पूछे जाएंगे एक से 2 सवाल, अभी पढ़े


Spread the love

Leave a Comment