REET Math Teaching Method: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘गणित शिक्षण विधियों’ पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न

Spread the love

Math Teaching Method Model MCQ REET Mains: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक आयोजित की जाने वाली रीट मुख्य परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे 48000 पदों के लिए इस परीक्षा में यदि आप भी शामिल होने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए यहां पर हम नियमित रूप से रीट मुख्य परीक्षा के नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रैक्टिस सेट शेयर करते आ रहे हैं इसी श्रंखला में आज गणित शिक्षण विधियों से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न (Math Teaching Method Model MCQ REET Mains)

आपके लिए लेकर आए हैं जो की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम दिनों में बेहतर परिणाम दिला सकता है।

रीट मुख्य परीक्षा में शामिल होने से पहले गणित शिक्षण विधि के इन प्रश्नों पर डालें एक नजर—REET Mains Exam Math Teaching Method Important Questions

1. “गणित वह भाषा है जिससे परमेश्वर ने सम्पूर्ण जगत या ब्रह्माण्ड को लिख दिया है।” यह कथन किसका है?

(1) गैलीलियो

(2) रसेल

(3) प्लेटो

(4) हैमिल्टन

Ans- 1 

2. प्रोफेसर शुल्टजे के अनुसार गणित पढ़ाने का प्राथमिक उद्देश्य है-

(1) दूसरी विधाओं में सहायता प्रदान कराना

(2) मानसिक शक्ति का विकास

(3) खाली समय का सदुपयोग

(4) प्राथमिक तथा सामान्य सिद्धान्तों से परिचय कराना।

Ans- 2 

3. “जो विद्यार्थी ज्यामिति नहीं समझ सकते वे इस विद्यालय में नहीं आ सकते।” यह कथन किसका है?

(1) अरस्तू

(2) हर्बर्ट

(3) प्लेटो

(4) हैमिल्टन

Ans- 3 

4. आगमन विधि निम्न में से किसके लिए उपयुक्त है?

(1) सूत्र स्थापित करने के लिए

(2) सवाल को सूत्र द्वारा हल करने के लिए

(3) सवाल को समझने के लिए

(4) सवाल को बनाने के लिए

Ans- 1 

5. गणित विषय का पाठ्यक्रम में महत्व है क्योंकि यह-

(1) विज्ञान विषयों के अध्ययन में सहायक है 

(2) तर्कात्मक सोच को विकसित करता है 

(3) व्यावहारिक जीवन में उपयोगी है 

(4) इनमें से सभी।

Ans- 4

6. गणित की भाषा में निम्न में से किसका प्रयोग नही किया जाता है?

(1) गणितीय सूत्रों को

(2) गणितीय संकेतों को

(3) गणितीय संख्याओं को

(4) इनमें से कोई नही

Ans- 4

7. खेल के दौरान राम चार तीलियों से एक चतुर्भुज बना रहा है और कॉपी में निम्न सारिणी बनाता है-

चतुर्भुज की संख्या   1  2   3
तीलियों की संख्या   4   8   12

उसकी इस प्रक्रिया से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

(1) राम खेल रहा है

(2) राम गणित कर रहा है

(3) खेल के साथ गणित कर रहा है।

(4) राम केवल खेल रहा है गणित नहीं कर रहा है।

Ans- 3 

8. उपचारात्मक शिक्षा की जरूरत होती है- 

(1) मन्द बुद्धि बच्चों के लिए

(2) पिछड़े बच्चों के लिए

(3) सामान्य बच्चों के लिए

(4) इनमें से सभी के लिए।

Ans- 4 

9. गणित की अच्छी पाठ्य पुस्तक के चयन के समय हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

(1) प्रश्नावली के सारे प्रश्न हल किए हुए हों

(2) पर्याप्त मात्रा में उदाहरण एवं प्रश्नावली में प्रश्न हों 

(3) उदाहरण ज्यादा तथा प्रश्नावली में प्रश्न कम हों

(4) उदाहरण कम तथा प्रश्नावली में प्रश्न ज्यादा हों।

Ans- 2 

10. गणित की प्रकृति है-

(1) यह तार्किक है।

(2) यह कठिन है।

(3) यह आलंकारिक है।

(4) यह औसत विद्यार्थियों के लिए नहीं है।

Ans- 1 

11. क्रियात्मक गणित का महत्व है-

(1) प्रत्यक्ष अनुभव 

(2) स्वयं करके सीखना

(3) अवधारणाओं का स्पष्ट एवं स्थायी होना

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 4

12. गणित की भाषा का अंग है

(1) संकेत

(2) संख्या-संख्या चर

(3) सूत्र

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 4 

13. गणित शिक्षण का किस विषय में महत्व

(1) समुदाय

(2) विज्ञान

(3) सिद्धान्त एवं तर्क

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 2

14. अंकगणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है?

(1) प्रोजेक्ट विधि

(2) प्रदर्शन विधि

(3) विश्लेषण विधि

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 3 

15. एक अध्यापक कक्षा शिक्षण में किस उद्देश्य को प्राप्त करता है?

(1) ज्ञानात्मक

(2) भावात्मक

(3) मनश्चालक

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 4 

Read More:-

REET Mains 2023: जीन पियाजे के सिद्धांत से रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाने वाले बेहद जरूरी सवाल, यहां पढ़िए

REET Mains 2023: राजस्थान की कला संस्कृति से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए


Spread the love

Leave a Comment