MP Govt. Jobs 2023: शिवराज सरकार का तोहफ़ा, अब महिलाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण

MP सरकारी नौकरी 2023: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए आरक्षण को अब 35 प्रतिशत कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे है लिहाज़ा सभी राजनीतिक दल प्रदेश की आधी आबादी याने महिलाओं को साधने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में प्रदेश में शिवराज सरकार ने महिलाओं को अब सरकारी नौकरी में मिल रहे 33 प्रतिशत के आरक्षण को बढ़ा कर 35 प्रतिशत कर दिया है।

शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

मध्यप्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, इसके अलावा पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। जबकि बाक़ी के सरकारी विभागों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था जिसे अब बढ़ा कर 35 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CTET दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन जल्द, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

लाड़ली बहना योजना का भी मिल रहा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की है जिसमे महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीना दिये जा रहे है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना और विशेष पिछड़े जाति की महिलो को (बेगा, सहरिया और भरिया जाति) की महिलाओं को 450 रुपए में गैस स्लेंडर देने की योजना शुरू की गई है।

Read More:

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Leave a Comment