इस आर्टिकल मे हम पशुपालन (Animal Husbandry) के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश उत्तर (Pashupalan Multiple-Choice Questions) का अध्ययन करेंगे। जैसा कि आप जानते है देश मे आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ मे पशुपालन से संबन्धित प्रश्न अक्सर पूछे जाते है तो इसी को ध्यान मे रखते हुए यहा हमने पशुपालन से संबन्धित प्रश्न शेअर कर रहे है जिन्हे आपको ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए।
भारत मे पशुपालन (Animal Husbandry in India):
भारत एक कृषि प्रधान देश है जहा कृषि और पशु पालन एक दूसरे के पूरक है देश मे खेती के साथ पशुपालन बहुतायत मे किया जाता है इसके साथ ही देश के कुल सकल घरेलू कृषि उत्पाद में पशुपालन का 28-30 प्रतिशत का योगदान है जिसमें दुग्ध एक ऐसा उत्पाद है जिसका योगदान सर्वाधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुपालन का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। छोटे व सीमांत किसानों के पास कुल कृषि भूमि की 30 प्रतिशत जोत है। इसमें 70 प्रतिशत कृषक पशुपालन व्यवसाय से जुड़े है जिनके पास कुल पशुधन का 80 प्रतिशत भाग मौजूद है।