Rajasthan Art and Culture GK In Hindi || Top 50 Important Questions

Spread the love

राजस्थान की कला एवं संस्कृति 

राजस्थान की  सबसे बड़ी विशेषता है, राजस्थान की कला एवं संस्कृति (Rajasthan Art and Culture) यह समूचे विश्व में प्रसिद्ध है।  राजस्थान की कला एवं संस्कृति से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको राजस्थान की कला एवं संस्कृति से संबंधित जानकारी होना आवश्यक है।  इस पोस्ट में हमने राजस्थान की कला एवं संस्कृति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan Art and Culture GK In Hindi)

आप सभी के समक्ष प्रस्तुत किए हैं। परीक्षा की दृष्टि से यह प्रश्न महत्वपूर्ण है, यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।  

Rajasthan Art and Culture GK In Hindi  





 (1)  राजस्थान का पर्यटन विभाग  के द्वारा ‘ऊंट उत्सव’ का आयोजन कहां पर किया जाता है?
 उत्तर-  बीकानेर में

(2)  ‘बम’ नृत्य किस स्थान से संबंध  है?
 उत्तर-   भरतपुर

(3)  खीमेल माता का मंदिर कहां स्थित है?
 उत्तर-  सिरोही में

(4) अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन किस सूफी सिलसिला से संबंधित है?
उत्तर-  चिश्ती

(5) ‘सीताबाड़ी’ में किस जनजाति से संबंधित मेला लगता है?
 उत्तर-  सहरिया

(6)  अरावली पर्वतमाला में अचलगढ़, सुजानगढ़, सोनारगढ़ एवं गजनेर दुर्ग में से कौन सा दुर्ग स्थित है। 
 उत्तर-  अचलगढ़

(7) ऊंट की खाल पर चित्रांकन किस कला शैली की विशेषता है?
 उत्तर-  बीकानेर शैली

(8)  ऊंटों के देवता के नाम से प्रसिद्ध है?
 उत्तर-  पाबूजी

(9) कपिल मुनि ने कहां पर तपस्या की थी?
 उत्तर-  कोलायत में

(10)  कपिलधारा तीर्थ कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  बाराँ

(11) चंद्रभागा का पशु मेला कार्तिक महीने में कहां पर आयोजित होता है?
 उत्तर-  झालरापाटन में

(12)  किशनगढ़ शैली का प्रसिद्ध चित्रकार था?
 उत्तर-  नागरीदास

(13) कौन से दिन गाय के बछड़े सहित पूजा की जाती है?
 उत्तर-  बच्छ बारस

(14)  किस दुर्ग को सोनार दुर्ग कहा जाता है?
 उत्तर-  जैसलमेर

(15) “नौलखा दरवाजा” किस दुर्ग  के प्रवेश द्वार के नाम से जाना जाता है?
 उत्तर-  रणथंभौर

(16) राजस्थान के किस भाग में ‘ हॉल ऑफ हीरोज’ (देवताओं की शान) स्थित है?
 उत्तर-  मंडोर

(17)  मेवाड़ के 32 दुर्गों के निर्माण का श्रेय किस शासक को दिया जाता है?
 उत्तर-  महाराणा कुंभा

(18)  किस शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति का संबंध राजस्थान से है?
 उत्तर-  कथक

♦ Rajasthan GK Important Questions In Hindi For Rajasthan Police: Click Here 

(19) कीर्ति स्तंभ कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  चित्तौड़गढ़ में

(20)  कृपाल सिंह किस कार्य के लिए जाने जाते हैं?
 उत्तर-  ब्लू पॉटरी

(21)  कैला देवी राजस्थान के कौन से स्थान से संबंधित हैं?
 उत्तर-   करौली

(22)  राजस्थान में कौन सा मेला वर्ष में दो बार आयोजित होता है?
 उत्तर-  जीणमाता का मेला 

(23) खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
 उत्तर-  सीकर

(24) खयालों में सबसे पहले खेले गए ख्याल को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर-  तुर्रा कलंगी

(25)  ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किस शासक के समय राजस्थान आए थे?
 उत्तर-  पृथ्वीराज तृतीय के समय

(26)  गणगौर का त्योहार किस माह में मनाया जाता है ?
 उत्तर-  चैत्र माह में

(27) गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ किसके पास स्थित है?
 उत्तर-  रायसिंहनगर( गंगानगर)

(28) गोगाजी का मेला किस माह में भरता है?
उत्तर-  भाद्रपद माह में

(29) चारों तरफ बहुत बड़ी खाई से घिरा हुआ दुर्ग क्या कहलाता है?
 उत्तर-  पारीख दुर्ग 

(30)  चित्तौड़गढ़ जिले का कौन सा कस्बा कबाड़ बनाने हेतु प्रसिद्ध है?
 उत्तर-  बस्सी

(31) राजस्थान के किस जिले में चित्रशाला संग्रहालय स्थित है?
 उत्तर-  बूंदी

(32) जयपुर में जंतर मंतर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था?
 उत्तर-  सवाई जयसिंह

(33) जयपुर राज्य के कारखाने का नाम क्या है जहां पर कलाकार चित्र और लघु चित्र बनाते थे?
 उत्तर-  सूरत खाना

(34) जोधपुर के निकट ओसियां में स्थित मंदिर समूह किस राजवंश की देन है?
 उत्तर-  प्रतिहार

(35)  तेजाजी की जन्मस्थली का नाम क्या है?
 उत्तर-  खरनाल (खडनाल)

(36) देशनोक का प्रख्यात मंदिर है?
 उत्तर-  करणी माता का

(37) राजस्थानी चित्रकला का प्रारंभिक स्थान है?
 उत्तर-  मेवाड़

(38)  मेवाड़ शैली का स्वर्ण काल किसका काल कहलाता है?
 उत्तर-  जगत सिंह प्रथम का

(39)  राजस्थानी चित्रकला का उद्भव किस शैली से हुआ है?
 उत्तर-  अपभ्रंश शैली

(40) बुझे हुए रंगों का प्रयोग, पारदर्शी वेशभूषा तथा लकड़ी के दरवाजों पर चित्र किस शैली की विशेषता है?
 उत्तर-  नागौर

(41) पशु पक्षियों से संबंधित शैली है?
 उत्तर-  बूंदी शैली

(42) नाथ संप्रदाय की प्रमुख पीठ कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  महामंदिर जोधपुर

(43)  लालदास जी संप्रदाय की प्रमुख पीठ कहां पर है?
 उत्तर-  नगला गांव, भरतपुर

(44) किस संत ने नादिरशाह के आक्रमण की भविष्यवाणी की थी?
 उत्तर-  चरणदास जी

(45)  वागड़ की मीरा किसे कहा जाता है?
 उत्तर-  गवरी बाई को

(46) पाबूजी को किसका अवतार माना जाता है?
 उत्तर-  लक्ष्मण का अर्थ

(47)   नृत्यों का राजा या  नृत्यों का सिरमौर कौन सा नृत्य कहलाता है?
 उत्तर- घूमर

(48)  जसवंत पशु  मेला कहां पर आयोजित होता है?
 उत्तर-  भरतपुर

(49)  मदिल प्रकार की पगड़ी किस अवसर पर पहनी जाती है?
 उत्तर-  दशहरे पर

(50)  चकरी तथा धाकड़ नृत्य किस जाति का नृत्य है?
 उत्तर-  कंजर 

दोस्तों इस पोस्ट में हमने (Rajasthan Art and Culture GK In Hindi ) राजस्थान की कला एवं संस्कृति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आप सभी के साथ साझा किए है। सरकारी नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, यहां पर आपको प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जाता है। आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं!!!

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे  




Spread the love

Leave a Comment