REET 2022 Rajasthan GK: राजस्थान की प्रमुख ‘जनजातियों’ से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल, जो रीट परीक्षा में अक्सर पूछ लिए जाते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

REET Tribes of Rajasthan Important MCQ: राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली REET की परीक्षा में शिक्षक बनने की चाह लेकर लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से जारी है जो कि 18 मई तक चलेंगी परीक्षा में आवेदन करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए. यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक राजस्थान GK से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको परीक्षा में सहायक होंगे.

राजस्थान की प्रमुख जनजातियां जिनसे परीक्षा में 1 से 2 सवाल अवश्य पूछे जाते हैं—Tribes of Rajasthan Important MCQ for REET Exam 2022

Q. गरासिया जनजाति में प्रचलित श्रेष्ठ विवाह, जो हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार होता है

(अ) पहरावणी

(ब) ताणना

(स) मोरबन्धिया

(द) आटा-साटा

उत्तर – स

Q. ‘गमेती’ निम्नलिखित में से किस जनजाति के लोगों के नेता होता है –

(अ) भील

(ब) मीणा

(स) गुर्जर

(द) गरासिया

उत्तर – अ

Q. दक्षिण राजस्थान की भील जनजाति का निम्न में से कौन सा नृत्य नाट्य रूप में किया जाता है –

(अ) गैर

(ब) घूमर

(स) गवरी

(द) गरबा

उत्तर – स

Q. भील पुरुषों के द्वारा बालों को ढकने के लिए सिर पर पहने जाने वाले वस्त्र को निम्न में से क्या कहते हैं

(अ) कछावू

(ब) पगड़ी

(स) पोत्या

(द) पीतोछा

उत्तर – स

Q. आदिवासियों द्वारा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में वनों को काटकर भूमि को निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि के लिए योग्य बनाया जाता है –

(अ) मिश्रित कृषि

(ब) वालरा कृषि

(स) गहन कृषि

(द) सघन कृषि

उत्तर – ब

Q. निम्नांकित में से कौन सी जनजाति में विवाह के समय अग्नि को साक्षी ना मानकर वृक्ष को साक्षी माना जाता है

(अ) मीणा

(ब) गरासिया

(स) भील

(द) सहरिया

उत्तर – स

Q. किस जनजाति में मृत व्यक्ति के स्मारक पर बनी मूर्ति को ‘आगड’ कहा जाता है –

(अ) भील

(ब) मीणा

(स) गरासिया

(द) सहरिया

उत्तर – अ

Q. किस जनजाति में सगाई तय होने की प्रक्रिया को ‘नानीपेन’ और विवाह को ‘मोटीपेन’ कहते हैं

(अ) डामोर

(ब) सांसी

(स) गरासिया

(द) कथौड़ी

उत्तर – द

Q. वालर किस जाति का लोक नृत्य है –

(अ) भील

(ब) गरासिया

(स) सहरिया

(द) मीणा

उत्तर – ब

Q. सामाजिक-सहकारी संस्था ‘हेलरू’निम्नलिखित में से  राजस्थान की किस जनजाति से सम्बद्ध है –

(अ) सहरिया

(ब) कंजर

(स) भील-मीणा

(द) गरासिया

उत्तर- द

Q. भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति है 

(अ) सहरिया 

(ब) भील 

(स) गरासिया 

(द) मीणा

उत्तर – अ

Q. राजस्थान की वह जनजाति जिसमें हाकम राजा का प्याला पीकर कभी झूठ नहीं बोलते हैं –

(अ) कंजर

(ब) कथौड़ी

(स) सांसी

(द) सहरिया

उत्तर – अ

Q. सहरिया जनजाति का कुम्भ कहलाता है –

(अ) सीताबाड़ी तेजाजी मेला

(ब) घोटिया अम्बा मेला

(स) महावीरजी मेला

(द) गंगा दशहरा मेला

उत्तर -अ

Q. कथौड़ी जाति की महिलाएं मराठी अंदाज में, साड़ी पहनती हैं उसे निम्न में से क्या कहकर पुकारा जाता है

(अ) पोतिया

(ब) मेक

(स) फड़का

(द) कछाबू

उत्तर स

Q. गरासियों का वह लोक नृत्य जिसका आयोजन एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में छाता लेकर किया जाता है।

(अ) हाथीमना नृत्य 

(ब) चकरी नृत्य 

(स) मावलिया नृत्य

(द) वालर नृत्य

उत्तर – द

Read More:-

REET 2022 History of Rajasthan MCQ: राजस्थान के इतिहास से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं, क्या आपको पता है इनके जवाब?

REET 2022 Rajasthan Static GK Practice Set 1: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते हैं राजस्थान GK से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न

इस आर्टिकल में हमने REET 2022 परीक्षा हेतु राजस्थान कि प्रमुख जनजातियों (REET Tribes of Rajasthan Important MCQसे संबंधित महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

Leave a Comment