RSSC Revised Calendar 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का संशोधित कैलेंडर जारी, 65 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

RSSC Revised Calendar 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSC) द्वारा अगले 9 महीनों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अप्रैल 2022 से अगले वर्ष फरवरी 2023 तक कुल 16 प्रतियोगी परीक्षाएँ होना तय है। इनमें से 3 भर्ती परीक्षाएँ हो चुकी हैं, इसके साथ ही आगामी 13 भर्ती परीक्षाओं की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, इन परीक्षाओं में लगभग 70 लाख से अधिक अभ्यर्थीयो के शामिल होने का अनुमान है।

जानें! किस पद के लिए हैं कितनी वेकेंसी और कब होगी परीक्षा ?

बोर्ड द्वारा वनरक्षक, हाउसकीपर एवं प्रयोगशाला सहायक जैसे कुल 65 हजार पदों की भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। पदवार वेकेंसी एवं परीक्षा तिथि से संबन्धित विवरण हम यहाँ आपसे साझा कर रहे हैं-

परीक्षा का नाम पदों की संख्या परीक्षा की तिथि 
बेसिक कम्प्युटर अनुदेशक भर्ती 9862 18 जून 2022 
वरिष्ठ कम्प्युटर अनुदेशक भर्ती 295 19 जून 2022 
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 1012 28, 29 व 30 जून 2022 
ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा 5396 9 जुलाई 2022 
हाउसकीपर भर्ती 35 9 जुलाई 2022 
कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती 189 10 सितंबर 2022 
पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम 460 11 सितंबर 2022 
शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम 5126 25 सितंबर 2022 
वनपाल भर्ती 87 6 नवंबर 2022 
वनरक्षक भर्ती 1041 12 व 13 नवंबर 2022 
CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा दिसंबर 
REET भर्ती 46,500 जनवरी 2023 
CET सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023 
RSSC Revised Calendar 2022

Download RSSC Revised Calendar PDF

वहीं इसी वर्ष राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 24 अप्रैल 2022 को ARPO भर्ती परीक्षा, 18 से 20 मई 2022 तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा एवं 4 जून 2022 को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। इन तीन परीक्षाओं को मिला कर अगले 09 महीनों में बोर्ड द्वारा 16 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना निश्चित है।  

छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण किए गए थे बदलाव 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा “भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद लगातार छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही थी, इस कारण बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षा के समय ओर तिथियों में बदलाव किया गया है। साथ ही REET व CET परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी करने का समय मिल सके।”  
पे स्केल, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क या परीक्षा से संबन्धित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफ़िकेशन चेक करें। अभ्यर्थी ये नोटिफ़िकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssc.in पर जाकर डाउन्लोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

REET 2022: परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के इन सवालों का निकाले हल, और जाने! अपना स्कोर

REET 2022: अल्बर्ट बंडूरा के ‘सामाजिक अधिगम के सिद्धांत’ से रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए


Spread the love

Leave a Comment