REET 2022: राजस्थान के ऐतिहासिक स्रोत से जुड़े इन सवालों से करें रीट परीक्षा की बेहतर तैयारी

Spread the love

REET 2022: (Rajasthan History MCQ for REET 2022) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा अगले माह 23 तथा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी. शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. दरसल राजस्थान सरकार द्वारा अगले साल प्रदेश के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलो में 46500 शिक्षकों की भर्ती की जानी है इस शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को REET परीक्षा पास करना ज़रूरी होगा. याने कि REET परीक्षा में सफलता हासिल कर ही शिक्षक भर्ती में आवेदन किए जा सकेंगे. यदि आप भी REET परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल में दी गई जानकरी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

इस आर्टिकल में हम रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले राजस्थान के ऐतिहासिक स्रोत से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों शेअर कर रहे है. जिन्हें अभ्यथियो को जरूर पढ़ लेना चाहिए.

परीक्षा में पूछे जाते है ये सवाल- REET EXAM 2022 Rajasthan History MCQ

प्रश्न-1. किसानों से वसूल की जाने वाली विविध लाग-बागों का उल्लेख किसमें प्राप्त होता है?

(अ) पुर ताम्रपत्र 1533 ई.

(ब) चीकली ताम्रपत्र 1483 ई.

(स) खेरोदा ताम्रपत्र 1437 ई.

(द) आहड़ ताम्रपत्र 1206 ई.

Ans- ब 

प्रश्न-2. राजस्थान इतिहास का जनक किसे कहा जाता है?

(अ) कर्नल जेम्स टॉड

(ब) जॉर्ज थॉमस

(स) मैक्समुलर

(द) हीराचन्द औझा

Ans- अ

प्रश्न-3. अजमेर आने वाला पहला अंग्रेज अधिकारी था?

(अ) सर टॉमस रो

(ब) जार्ज थॉमस

(स) कर्नल जेम्स टॉड

(द) विलियम हॉकिन्स

Ans- अ

प्रश्न-4. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिये पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?

(अ) लॉर्ड लैसडाउन

(ब) कैप्टन वाल्टर

(स) कर्नल लोच

(द) लॉर्ड मेयो

Ans- ब

प्रश्न-5. राजस्थान के इतिहास का निम्नलिखित में से कौनसा साहित्यिक स्त्रोत संस्कृत में रचित है?

(अ) पदमावत

(ब) कुवलयमाला

(स) पृथ्वीराज विजय

(द) राजरूपक

Ans- ब 

प्रश्न-6. 1922 में राजपूताना में गवर्नर जनरल के एजेंट निम्नलिखित में से कौन थे?

(अ) चार्ल्स मेटकॉफ

(ब) रिचर्ड वेलेस्ले

(स) वॉरेन हेस्टिंग्स

(द) रॉबर्ट हॉलैंड

Ans- द 

प्रश्न-7. राज परिवार के मनोरंजन एवं संगीत परम्परा को अक्षुण्ण बनाए रखने वाला विभाग था ?

(अ) पोथीखाना

(ब) सूरतखाना

(स) गुणीजनखाना

(द) इनमें से कोई नहीं

Ans- स 

प्रश्न-8. नान्दसा यूप स्तम्भ लेख की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(अ) सोम

(ब) गजोधर

(स) नारायण

(द) महेश

Ans- अ 

प्रश्न-9. वह कौनसा प्रथम अंग्रेजी इतिहासकार था जिसने राजस्थान की जागीरदारी (फ्यूडेलिज्म) व्यवस्था पर लिखा ?

(अ) कर्नल जेम्स टॉड

(ब) जॉर्ज थॉमस

(स) मैक्समूलर

(द) वी. ए. स्मिथ

Ans- अ 

प्रश्न-10. राजस्थान में सर्वप्रथम वैष्णव धर्म का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है ?

(अ) घोसुण्डी अभिलेख

(ब) भाब्रू अभिलेख

(स) बिजौलिया अभिलेख

(द) बुचकला अभिलेख

Ans- अ 

प्रश्न-11. जाबलिपुर, शाकम्भरी, श्रीमाल जैसे प्राचीन नगरों का उल्लेख किस शिलालेख में है ?

(अ) आमेर शिलालेख

(ब) चिरवे शिलालेख

(स) बिजौलिया शिलालेख

(द) श्रृंगी ऋषि शिलालेख

Ans- स

प्रश्न-12. राजपूताना के किस राज्य के शासक ने लॉर्ड मेयो द्वारा आयोजित दरबार में भाग नहीं लिया था ?

(अ) जोधपुर

(ब) भरतपुर

(स) बीकानेर

(द) कोटा

Ans- द

ये भी पढ़ें-


Spread the love

Leave a Comment