REET 2022 Rajasthan History MCQ: REET एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए ‘राजस्थान के इतिहास’ से जुड़े इन सवालों का अभ्यास, जरूर करें

Spread the love

History of Rajasthan Practice MCQ: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हेतु किया जाएगा यह परीक्षा ऑफलाइन मोड पर दो पालीयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लेवल 1 और लेबल 2 के शिक्षक बनने के लिए कई अभ्यर्थी शामिल होंगे, यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम राजस्थान के इतिहास पर आधारित कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिनका अध्ययन आपको परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व जरूर करना चाहिए.

राजस्थान के इतिहास पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, अभी पढ़े—History of Rajasthan Practice MCQ for REET Exam 2022

Q1 . महमूद खिलजी प्रथम ने राजस्थान के किस किले का एक कोट का निर्माण करवाया उसका नाम मुस्तफाबाद रखा –

(अ) अचलगढ़

(ब) लोहगढ़

(स) शेरगढ़

(द) गागरोन

Ans- (द) 

Q2. अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में स्थित बड़ी देग किस मुगल सम्राट द्वारा भेंट की गई

(अ) हुमायूं

(ब) जहांगीर

(स) शाहजहां

(द) अकबर

Ans- (द) 

Q3. सम्राट अकबर ने 7000 का मनसब एवं फर्जन्द की उपाधि किसे प्रदान की –

(अ) मानसिंह-I

(ब) भारमल

(स) भगवन्त दास

(द) जयसिंह

Ans- (अ)

Q4. चावड़ों का सबसे प्राचीन राज्य कौनसा था –

(अ) बीकानेर

(ब) भीनमाल

(स) जैसलमेर

(द) अलवर

Ans-(ब) 

Q5. गीगा देवी कौन थी –

(अ) परमार राजा धारावर्ष की रानी

(ब) रमार राजा धारावर्ष की पुत्री

(स) परमार पूरणमल की बहन

(द) महाराजा राज सिंह की रानी

Ans-(अ) 

Q6. राजस्थान में ‘मोटा राजा’ के नाम से कौन प्रसिद्ध था –

(अ) मारवाड का सूरसिंह

(ब) मारवाड़ का उदयसिंह 

(स) मारवाड़ का जसवंतसिंह

(द) मारवाड़ का गजसिंह

Ans- (ब) 

Q7. मेवाड़ के सिंहासन पर राणा सांगा का राज्याभिषेक कब हुआ था 

(अ) 1508 ई.

(ब) 1509 ई.

(स) 1510 ई.

(द) 1511.ई. 

Ans- (ब) 

Q8. राजकुमार अजीतसिंह को जोधपुर का राज्य पुन: दिलाने में किस का योगदान सर्वाधिक रहा –

(अ) वीर दुर्गादास राठौड़

(ब) जैंता व कूंपा

(स) पन्नाधाय

(द) जयमल व पत्ता

Ans- (अ) 

Q9. राजपूत राज्यों से संधि करने वाला अंग्रेजों के तरफ से अधिकारी कौन था –

(अ) मेटकाफ

(ब) कर्नल टाड

(स) आक्टरलोनी

(द) माउंटस्टुआर्ट इल्फिस्टोन

Ans-(अ) 

Q10. हम्मीर रासो के अनुसार रणथम्भौर किले का प्रारंभिक नाम क्या था –

(अ) रणस्तम्भपुर

(ब) रणदेवपुर

(स) रणथनपुर

(द) रणथम्बपुरा

Ans- (अ) 

Q11. निम्नलिखित में से किस जिले में भीमलाट विजय स्तंभ स्थित है –

(अ) भीलवाड़ा

(ब) भरतपुर

(स) बूंदी

(द) बीकानेर

Ans- (ब) 

Q12. जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया –

(अ) महाराजा उम्मेदसिंह

(ब) राजा रामसिंह

(स) राव जोधा

(द) राजा नरसिंह

Ans- (स) 

Q13. गुर्जर प्रतिहार वंश के किस शासक ने अपनी राजधानी मण्डोर से मेड़ता स्थानान्तरित की थी –

(अ) कक्कुक

(ब) रज्जिल

(स) नागभट्ट-I 

(द) बाउक

Ans- (स) 

Q14.चम्पारण की संधि किसके मध्य हुई –

(अ) महाराणा कुम्भा और रणमल के मध्य

(ब) मालवा और गुजरात के सुल्तानों के मध्य 

(स) महाराणा कुम्भा और मालवा के सुल्तान के मध्य

(द) राणा सांगा और बाबर के मध्य

Ans- (ब)

Q15. ‘हुरड़ा सम्मेलन’ का आयोजन निम्न में से किस वर्ष किया गया –

(अ) 1732 ईस्वी

(ब) 1733 ईस्वी

(स) 1734 ईस्वी

(द) 1735 ईस्वी

Ans- (स)

Read more:

REET 2022 Rajasthan GK Previous Year MCQ: विगत वर्षो में पूछे जा चुके हैं राजस्थान सामान्य ज्ञान के ये सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?

REET 2022 History of Rajasthan MCQ: राजस्थान के इतिहास से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं, क्या आपको पता है इनके जवाब?

इस आर्टिकल में हमने REET 2022 परीक्षा हेतु राजस्थान की ‘राजस्थान के इतिहास’ (History of Rajasthan Practice MCQ) से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

Leave a Comment