REET 2022: 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा में बाल विकास से पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

REET 2022 Bal Vikas Revision MCQ: REET परीक्षा के आयोजन की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा ऑफलाइन मोड पर किया जाएगा. जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे लेवल 1 & लेवल 2 के शिक्षकों की नियुक्ति हेतु यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी आने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकेंगे यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं यहां हम ‘बाल विकास’ से जुड़े कुछ सवाल आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अध्ययन आपको एग्जाम हॉल में जाने से पहले एक बार जरूर करना चाहिए.

बाल विकास के इन सवालों को हल कर परखें, अपनी तैयारी का लेबल—REET Exam 2022 Bal Vikas Quick Revision MCQ

Q1. मनोविश्लेषण में जिसके अध्ययन पर बल दिया जाता है –

A. संचेतना

B. अर्द्ध संचेतना

C. अचेतन

D. बहु चेतन

Ans- C

Q2. बच्चे अपने वातावरण के साथ संबंध बनाते हुए अपनी समझ का विकास कर लेते हैं। यह कथन किसका है –

A. स्कीनर

B. गिलफोर्ड

C. पियाजे

D. बर्ट

Ans- C

Q3: शीघ्रतम शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन के कारण किशोर व्यक्तित्व को कहा जाता है –

A. तूफान का काल

B. समायोजन का काल

C. अत्यधिक चुनौतीपूर्ण काल

D. सामान्य काल

Ans- A

Q4. पियाजे के अनुसार पूर्व संकार्यात्मक अवस्था की विशेषता क्या है ?

A. प्रतिमूर्ति निर्माण

B. प्रतीकात्मक प्रक्रिया

C. तार्किक चिन्तन

D. परिकल्पना

Ans- A

Q5. किशोरावस्था की विशेषताओं को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करने वाला एक शब्द है –

A. विकास

B. परिवर्तन

C. समायोजन

D. स्थिरता

Ans- B

Q6. निम्न में से किस विचार के कारण बालक जीववाद में लिप्त होते हैं ?

A. अहंकेन्द्रवाद

B. केन्द्रवाद

C. अंतः प्रज्ञानात्मक

D. अतः बोधपरक विचार

Ans- A

Q7. एक घटना को समझने के लिए किसी एक विशेषता या पक्ष पर ध्यान देने के भाव पियाजे को किस अवस्था में पाए जाते हैं ?

A. प्रथम

B. द्वितीय

C. तृतीय

D. चतुर्थ

Ans- B

Q8. एक बच्चे के सामने बिल्कुल एक जैसी चिकनी मिट्टी को दो गेंद प्रस्तुत की जाती है और उसके सामने एक गेंद को बेलकर पतली पट्टी के रूप में बना देता है और दूसरी गेंद अपने मूल रूप में बनी रहती है। पूछे जाने पर कि किसमें अधिक मिट्टी है, बालक का दोनों में समान मिट्टी होना बताना कोनसे भाव है ?

A. अंत: बोधपरक

B. संरक्षण 

C अनुक्रमणीय

D. उपरोस में से कोई नहीं

Ans- B

Q9. बालक का दोनों में से गेंद में मिट्टी का अधिक मानना भाव है ?

A. केन्द्रवाद

B. आत्मकेन्द्रवाद

C. प्रतिक्रमणीयता

D. आत्म प्रज्ञानात्मक

Ans- A

Q10. में लम्बा हूँ, उसके बाल काले है, मैं एक लड़की हूँ इस प्रकार के स्वयं को शारीरिक विशेषताओं के आधार पर परिभाषित करना किस अवस्था की विशेषता है।

A. शैशवास्था

B. पूर्व बाल्यावस्था

C. बाल्यावस्था

D. किशोरावस्था

Ans- B

Q11. बच्चे में स्वयं को अपनी आंतरिक विशेषताओं के आधार पर परिभाषित करने की संभावना किस अवस्था में बढ़ती है, जैसे- मैं फुर्तीला हूँ, मैं लोकप्रिय हैं ?

A. पूर्व बाल्यावस्था

B. मध्य बाल्यावस्था

C. किशोरावस्था

D. प्रौढावस्था

Ans- B

Q12. किस आयु में बालक सीढ़ियों के प्रत्येक पायदान पर एक एक पैर रखते हुए चढ़ना एवं उतरने की तथा चित्रात्मक पहेलियों को भली -भांति जोडने की पेशीय क्रियाएँ करने लगता है ?

A. 2 वर्ष की उम्र में

B. 3 वर्ष की उम्र में

C. 4 वर्ष की उम्र में

D. 5 वर्ष की उम्र में

Ans- C

Q 13. छ्न्द्म परिपक्वता काल होता है –

A. किशोरावस्था

B. शैशवास्था

C. बाल्यावस्था

D. गर्भावस्था

Ans- C

Q14. किशोरावस्था वह समय है जिसमें विचारशील व्यक्ति बाल्यावस्था में परिपक्वता की ओर संक्रमण करता है, किसने कहा है –

A. जरशील्ड

B. स्टेनले हॉल

C. किलपैट्रिक

D. कॉलसेनिक

Ans- A

Q 15 पियाजे के अनुसार विकास की अवस्थाओं में वह अवस्था जिसमें बालक अनभिज्ञ होता है कि’ यद्यपि कोई वस्तु दिखाई नहीं दे रही है, फिर भी वह अस्तित्व में है, वह अवस्था कहलाती है

A. संवेदी – गामक अवस्था

B प्राकृ सक्रिया अवस्था

C. औपचारिक सक्रिया अवस्था

D. मूर्त प्रयोगों का काल

Ans- A

Read more:

REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘बाल मनोविज्ञान’ से जुड़े ऐसे सवाल पूछे जाएंगे, क्या आपको पता है इनके जवाब?

REET 2022 CDP Practice Set: 23 और 24 जुलाई को एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व CDP से जुड़े इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ लेवे

यहां हमने REET परीक्षा के लिए ‘बाल विकास’ पूछे जाने वाले (REET 2022 Bal Vikas Revision MCQ) महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment