REET 2022: राजस्थान की छतरियों से जुड़े बेहद रोचक सवाल जो रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

Chhatri of Rajasthan Important MCQ for REET: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के आयोजन में 4 दिन का समय शेष है ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड जारी ना किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, उम्मीद की जा रही है जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इन बचे हुए दिनों का उचित लाभ लेते हुए अभ्यर्थियों को रिवीजन पर फोकस करना बेहद जरूरी है इसी संदर्भ में आज हम ‘राजस्थान सामान्य ज्ञान’ से पूछे जाने वाले छतरियों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक नजर अवश्य पढ़ना चाहिए.

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं राजस्थान की छतरियों पर आधारित, ऐसे सवाल—Rajasthan GK Chhatri of Rajasthan Important MCQ for REET Exam 2022

1. निम्नलिखित में से कौनसा उदाहरण ‘छतरी’ स्थापत्य का नहीं है?

(अ) मंडोर के देवल (जोधपुर) 

(ब) सहेलियों की बाड़ी (उदयपुर)

(स) गैटोर (जयपुर) 

(द) फतह गुम्बद (अलवर) 

Ans- स 

2. इंग्लैण्ड की महारानी मेरी की दिसम्बर 1911 की भारत यात्रा के स्मरणार्थ ‘क्वीन मेरी जनाना घाट’ का निर्माण किया गया ?

(अ) नक्की झील, आबू

(ब) आना सागर, अजमेर

(स) पुष्कर सरोवर में

(द) पिछोला झील, उदयपुर

Ans- स 

3. बक नामक जादूगर द्वारा 1 दिन में लगाया गया अनार का बगीचा किन छतरियों के पास में स्थित है ? 

(अ) क्षारबाग छतरियां 

(ब) केसरबाग छतरियां

(स) नेड़ा छतरियां

(द) कागा की छतरियां

Ans- द 

4. मूसी महारानी की 80 खंभो से निर्मित छतरी अलवर में है मूसी महारानी किस शासक की पत्नी थी?

(अ) महाराजा विनयसिंह

(ब) महाराजा विजयसिंह

(स) बख्तावर सिंह

(द) महाराजा अजयसिंह 

Ans- स 

5. जयमल राठौड़ व वीर कल्लाजी राठौड़ की छतरियाँ निर्मित है?

(अ) कुम्भलगढ़ दुर्ग

(ब) जूनागढ़ दुर्ग

(स) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

(द) लोहागढ़ दुर्ग

Ans- स 

6. आहड़ की छतरियों में सबसे प्राचीन छतरी किस शासक की है?

(अ) जगतसिंह प्रथम

(ब) अमरसिंह प्रथम

(स) महाराणा राजसं

(द) महाराणा सज्जनसिंह

Ans- ब 

7. जैसलमेर के भाटी शासकों की छतरियाँ किस नाम से जानी जाती है?

(अ) नेड़ा छतरी

(ब) देवीकुण्ड छतरी

(स) गैटोर छतरी

(द) बड़ा बाग छतरी

Ans- द 

8. जोधपुर में प्राचीन राजाओं की छतरियों एवं उद्यान के लिए प्रसिद्ध स्थान है ?

(अ) मंडौर

(ब) जसंवत थड़ा

(स) ओसियां

(द) लूणी

Ans- अ

9. सवाई ईश्वरीसिंह की छतरी निर्मित है?

(अ) नाहरगढ़

(ब) जयगढ़

(स) सिटी पैलेस

(द) आमेर

Ans- स 

10. राजस्थान में आहड़ की छतरियां किस वंश के राजपरिवार से संबंधित है?

(अ) गुहिल

(ब) सिसोदिया

(स) कछवाह

(द) राठौड़

Ans- ब 

11. संत रैदास की छतरी निर्मित है ? 

(अ) चित्तौड़गढ़ दुर्ग 

(ब) गागरोन दुर्ग

(स) सिवाणा दुर्ग

(द) जालौर दुर्ग

Ans- अ 

12. राजस्थान में क्षार बाग की छतरियां किस वंश के राजपरिवार से संबंधित है ?

(अ) भाटी (जैसलमेर) 

(ब) राठौड़ (बीकानेर)

(स) कछवाहा (जयपुर) 

(द) हाड़ा (कोटा)

Ans- द 

13. गार्डन बड़ा बाग स्थित है ?

(अ) जैसलमेर

(ब) जोधपुर

(स) भीलवाड़ा

(द) झालावाड़

Ans- अ 

14. किस दुर्ग में अमरसिंह राठौड़ की 16 खंभो की छतरी निर्मित है?

(अ) मेहरानगढ़ दुर्ग

(ब) जुनागढ़ दुर्ग 

(स) नागौर दुर्ग

(द) सिवाणा दुर्ग

Ans- स

15. अजमेर में स्थित दिगम्बर जैन सम्प्रदाय की छतरी है।

(अ) आंतेड़ की छतरी

(ब) नेड़ा की छतरी

(स) कागा की छतरी

(द) केसरबाग की छतरी

Ans- अ

Read more:

REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता के बचे हुए दिनों में, राजस्थानी ‘लोक नृत्य’ से जुड़े इन सवालों का अभ्यास जरूर करें

REET 2022: राजस्थान के पर्यटन से जुड़े ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े!

यहां हमने REET परीक्षा के लिए राजस्थान की कला और संस्कृति पर आधारित ‘छतरियों’ से जुड़े बेहद रोचक सवाल (Chhatri of Rajasthan Important MCQ for REET) का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment