REET EXAM 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘हिंदी भाषा कौशल’ के संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

REET Exam 2022 Hindi language skills (हिंदी भाषा कौशल): राजस्थान में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले लाखों अभ्यर्थियों ने REET यानी “राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा” की तैयारी शुरू कर दी है, दरअसल इस साल राजस्थान के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 46 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जानी है. राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को “रीट परीक्षा”

पास करना आवश्यक है. रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 18 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं यदि आप भी रीट परीक्षा देने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है.

हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजाना परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रैक्टिस सेट लेकर आ रहे हैं और आज इसी श्रंखला में हम हिंदी भाषा कौशल के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं यह सवाल रीट परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं लिहाजा अभ्यर्थियों को इन्हें एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

हिंदी भाषा कौशल महत्वपूर्ण सवाल- Hindi language skills MCQ for REET 2022

1. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं है। 

(अ) वाद विवाद में बेझिझक होकर बोलना 

(ब) कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना 

(स) अपनी कल्पनाओं की मौखिम अभिव्यक्ति 

(द) बातचीत में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करना

Ans. ब

2. व्याकरण शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है

(अ) पहले नियम बताना

(ब) पहले नियम का विश्लेषण करना

(स) पहले मनोरंजन गतिविधियां करना

(द) पहले उदाहरण प्रस्तुत करना

Ans. द

3. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा की क्षमता का विकास करने का अर्थ है 

(अ) भाषिक संरचनाओं पर अधिकार 

(ब) भाषा प्रयोग की कुशलता पर अधिकार 

(स) भाषा अनुकरण की कुशलता पर अधिकार 

(द) भाषिक नियम पर अधिकार

Ans. ब

4. हिंदी भाषा में सतत् और व्यापक आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि 

(अ) बच्चे क्या नहीं जानते 

(ब) बच्चे किस तरह की त्रुटियां करते हैं 

(स) बच्चे कैसे सीखते हैं 

(द) बच्चे को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाये अथवा नहीं

Ans. स

5. बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात योग्यता होती है यह विचार

(अ) पावलव का

(ब) वाइगोत्सकी का

(स) चोमस्की का

(द) पाणिनी का

Ans. अ

6. भाषा एक आधारभूत कौशल है

(अ) यह एक साध्य है

(ब) यह एक साधन है

(स) यह एक संसाधन मात्र है 

(द) इनमें से कोई नहीं

Ans. ब

7. एक भाषा शिक्षक के रूप में आपका क्या दायित्व है 

(अ) बच्चों को भाषा सीखने का समृद्ध वातावरण उपलब्ध कराना 

(ब) बच्चों को सीखने के तरीके के बारे में जानना, ताकि उसी के अनुरूप शिक्षण कार्य संपादित किया जा सके। 

(स) बच्चों के द्वारा की जाने वाली त्रुटियों के कारणों की पहचान करते हुए उपयुक्त उपचार करना। 

(द) इनमें से सभी

Ans. द

8. बच्चे अपने समाज-सांस्कृतिक परिवेश से अर्थ ग्रहण करते हैं यह विचार है.

(अ) चोम्स्की का

(ब) वाइगोत्सकी का

(स) स्किनर का

(द) मैकडुगल का

Ans. अ

9 भाषा के आधारभूत कौशल हैं 

(अ) एक क्रम में सीखे जाते हैं। 

(ब) अंतः संबंधित हैं। 

(स) विद्यालय में ही सीखे जाते हैं।

(द) अंतर संबंधित नहीं होते

Ans. ब

10. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने का उद्देश्य है

(अ) विभिन्न स्थितियों में प्रभावी संप्रेषण की कुशलता का विकास करना

(ब) विभिन्न क्षेत्रों में मानक भाषा का प्रयोग करने की कुशलता का विकास करना

(स) विभिन्न स्थितियों में मुहावरेदार भाषा का प्रयोग करने की कुशलता का विकास करना

(द) विभिन्न स्थितियों में व्याकरण सम्मत भाषा का प्रयोग करने की कुशलता का विकास करना

Ans. अ

11. “भाषा अनुकरण के माध्यम से ही सीखी जाती है।” विचार किसके संबंध में है

(अ) स्किन्नर से

(ब) वाइगोत्सकी

(स) चोम्स्की

(द) जिन-पियाजे

Ans. अ

12. भाषा के आधारभूत कौशल में सर्वोपरि है

(अ) सुनना और बोलना

(ब) पढ़ना और लिखना

(स) बोलना, पढ़ना और लिखना

(द) सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना

Ans. द

13. कक्षा आठ की एक बच्ची लड़का को लरका बोलती है। इसका संभावित कारण है। 

(अ) उसे उच्चारण का ज्ञान बिल्कुल नहीं है। 

(ब) यह उसकी मातृभाषा का प्रभाव है। 

(स) वह बोलने में लापरवाही बरतती है। 

(द) उसे उच्चारण दोष है

Ans. ब

14. बच्चों के लिए कहानी कविता आदि किताबों का चयन करते समय आप किस बात का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे 

(अ) किताबें नैतिक उपदेशों से भरी हो 

(ब) किताबों के पृष्ठ कम हो 

(स) किताबें बच्चों के मनोवैज्ञानिक और भाषिक जरूरतों के अनुरूप हो 

(द) किताबों में रंगीन चित्र अवश्य हो

Ans. स

15. भाषा सीखने में तब अधिक आसानी होती है जब

(अ) पाठ्य पुस्तक नहीं पढ़ाई जाती है। 

(ब) बच्चों को समृद्ध भाषाई परिवेश उपलब्ध कराया जाए।

(स) भाषा की परीक्षा नहीं होती। 

(द) जब शिक्षक कहानी सुनाते हैं।

Ans. ब

ये भी पढ़ें-

REET EXAM 2022: परीक्षा में पूछे जाएँगे ‘रॉबर्ट एम गैने के अधिगम स्थानांतरण सिद्धांत’ से ये प्रश्न, इन्हें जरूर पढ़ लें

REET EXAM 2022: राजस्थान की ‘कला व संस्कृति’ से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल, जो जुलाई में होने वाली REET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

इस आर्टिकल में हमने  रीट 2022 परीक्षा हेतु “हिंदी भाषा कौशल” (Hindi language skills MCQ for REET 2022) के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट हुआ प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है-


Spread the love

Leave a Comment