RRC Group ‘D’ Phase 4 City Slip: रेलवे नें ग्रुप ‘डी’ चरण 4 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप की जारी, ऐसे करें डाऊनलोड 

Spread the love

RRC Group ‘D’ Phase 4 City Silp: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप ‘डी’ चरण 4 की परीक्षा 19 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपनीसिटी इंटीमेशन स्लिप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in

के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें, इस वर्ष कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तथा अभ्यर्थियों की लंबी दूरी की यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा विभिन चरणों में आयोजित कराई जा रही है। चरण 4 परीक्षा में कुल 3 आरआरसी – सेंट्रल रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) तथा उत्तरी पूर्वी रेलवे (गोरखपुर) को समूहीकृत किया गया है। 

जानें कैसे कर सकते हैं सिटि स्लिप डाउनलोड 

अभ्यर्थी अपनी सिटि स्लिप डाऊनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें- 

Step-1. सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ। 

Step-2. होमपेज पर दिख रही “”Weblink to view City Intimation Slip for 4th phase of RRC (Pay Level 1) CBT” की लिंक पर क्लिक करें। 

Step-3. एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नं. तथा जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। 

Step-4. सिटि इंटीमेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। 

Step-5. स्लिप को डाऊनलोड करें तथा प्रिंट निकलवा लें।

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा इस परीक्षा के एड्मिट कार्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप में उल्लेखित परीक्षा तिथि से 4 दिवस पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अर्थात जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 19 सितंबर 2022 को होनी है, उनके एड्मिट कार्ड 15 सितंबर 2022 को जारी कर दिये जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एड्मिट कार्ड निर्धारित तिथि से आधिकारिक वेबसाइट के जरिये डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें-

RRB NTPC Result 2022 for Level 6: रेलवे ने जारी किए NTPC पे लेवल 6 के परिणाम, जानें क्या रहा कट-ऑफ 


Spread the love

Leave a Comment