CTET EXAM CDP: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के ऐसे 15 महत्वपूर्ण सवाल जो CTET परीक्षा में सबसे अधिक पर पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

Child Development Practice Question for CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रतिवर्ष केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं का आयोजन करता है इस वर्ष परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित होगी जिसमें  लाखों ऐसे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखते हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा.

 यहां हम सीटेट परीक्षा के बेहद स्कोरिंग टॉपिक ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ की कुछ चुनिंदा प्रश्नों का संकलन लेकर आए हैं जो एग्जाम में अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए इन सवालों का अध्ययन एक बार जरूर करें.

परीक्षा मे अपने बेहतर परिणाम के लिए पढ़े, इन सवालों को—Child Development Question For CTET EXAM 2022

1. बच्चों में संज्ञानात्मक विकास किसका परिणाम है ?

1. केवल अनुवांशिकता का।

2. केवल वातावरण का

3. अनुवांशिकता और वातावरण की पारस्परिक क्रिया का।

4. केवल आर्थिक कारकों का।

Ans- 3 

2. विकास का वह चरण जब कोई जीव सबसे तेजी से किसी विशेष कौशल यसा विशेषता को प्राप्त कर सकता है, क्या कहलाता है?

1. संवेदनशील अवधि

2. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

3. विकासात्मक विलंब

4. संज्ञानात्मक स्थिरता

Ans- 1 

3. निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन सा विकास के विषय में सही नहीं है?

1. विकास बहुआयमी एवं बहुमुखी होता है |

2. सांस्कृतिक परिवर्तन से विकास प्रभावित नहीं होता। 

3. विकास जीवन पर्यन्त परिवर्तन की प्रक्रिया है।

4. विकास सुनिश्चित निर्धारित रीति से होता है।

Ans-  2

4. बच्चों का एक समूह अपने खेल को एक नृत्य- रियलिटी शो पर आधारित करता है। एक जज को नकल करते हुए, जफर मेंज पर चढ़ता है और टिप्पणी करते हुए ताली बजाता है। इस उदाहरण में सामाजीकरण की कौन-सी संस्था निदर्शित है?

1. मीडिया

2. शैक्षणिक संस्थान

3. आस-पड़ोस

4. धर्म

Ans- a 

5. विद्यार्थियों में समालोचनात्मक सोच का मूल्याँकन करने का प्रभावी तरीका क्या है?

1. बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके जवाबों का विश्लेषण करना।

2. विद्यार्थियों द्वारा पुनरावृत्ति की परिशुद्धता और प्रत्यास्मरण का आकलन करना। 

3. यह देखना कि शिक्षक द्वारा दिए प्रत्यक्ष निर्देशों को बच्चे कितने ध्यान से सुनते हैं। 

4. विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यपुस्तक में से नकल किए गए परिच्छेद की त्रुटियों का विश्लेषण करना।

Ans-  1

6. ‘सामूहिक एकालाप की अवधारणा किसके द्वारा दी गयी है?

1. जीन पियाजे 

2. लेव वायगोत्स्की

3. जेरोम ब्रुनर

4. एल्बर्ट बंडूरा

Ans- 1 

7. एक वायगोत्स्कीयन कक्षा-कक्ष में सहपाठियों का एक समूह किसी सामान्य लक्ष्य पर पहुँचने के लिए कार्य कर रहा है.स्थिति में वो —————  में वयस्त है।

1. पारस्परिक अध्यापन 

2. सहयोगिक अधिगम

3. पाड़

4. अंतर वाक

Ans- 2 

8. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए, विद्यार्थियों को विकास की किस अवस्था पर वो संप्रत्यय प्रस्तुत करने चाहिए जिनमें परिकल्पन आधारित निगमनात्मक तर्क की जरूरत पड़ती है?

1. सांवेदिक पेशीय

2. पूर्व संक्रियात्मक

3. मूर्त संक्रियात्मक

4. अमूर्त संक्रियात्मक

Ans- 4

9. लेव वायगोत्स्की का मानना था कि –

1. बच्चों को कार्य करने समय कोई मदद नहीं देनी चाहिए. चाहे उनके लिए वह कार्य बिलकुल नया ही हो। 

2. समस्या समाधान के दौरान बच्चों को संकेत देकर और उत्तर की तरफ पहुँचने वाले सवाल पूछकर पाढ़ प्रदान करनी चाहिए।

3. बच्चों को बिना किसी व्यस्क से पारस्परिकता के समस्याओं पर अपने काम करने देना चाहिए। 

4. अध्यापिका द्वारा बच्चों को उपयुक्त भौतिक प्रदान करके कार्य पर काम करने के किलए प्रोत्साहित करना चाहिए।

Ans -2 

10. करोल गिलीगन –

1. का तर्क है कोहलबर्ग के नैतिकता सिद्धांत में नारीवादी नैतिकता जो ‘देखभाल के आचार पर बल देती है पर बल देती है। जिसकी अवहेलना की गयी है।

2. ने कोहलबर्ग के सिद्धांत में देखभाल और न्याय के विचार से सहमत हैं।

3. आलोचना करती है कि कोहलबर्ग ने पियाजे के नैतिक विकास के सिद्धांत का संदर्भ नहीं लिया है।

4. ने कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांत का 2 स्तर और जोड़कर विस्तार किया है।

Ans- 1 

11.  बाल केन्द्रित शिक्षा के समर्थकों का मानना है कि –

1. व्यक्तिगत अनुभव अधिगम प्रक्रिया में केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं। 

2. कक्षा में अध्यापक के निर्देशन का आधिपत्य होना चाहिए।

3. बालकों के कक्षा से बाहर के अनुभव अधिगम में असंगत है। 

4. बालकों से स्वयं तर्क और चिंतन की अपेक्षा नहीं की जा सकती |

Ans- 1 

12. निम्न में से कौन सी बुद्धि गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत सम्मिलित नहीं है?

1. स्थानीय बुद्धि 

2. शारीरिक गति संवेदी बुद्धि

3. प्राकृतिक बुद्धि

4. सृजनात्मक बुद्धि

Ans- 4 

13. माध्यमिक विद्यालयों में लिंग भेद को दूर करने हेतु निम्न में से कौन-सा कदम मददगार रहेगा?

1. जैंडर – आधारित आसन व्यवस्था को बढ़ावा देना । 

2. जैंडर अनुवृती भूमिकाओं पर बल देना ।

3. जैडर-रूढ़िवादों में लचीलेपन को बढ़ावा देना।

4. जैंडर – प्रारूपों का प्रतिरूपरण करना

Ans- 3 

14. एक अध्यापिका को अधिगमकर्ताओं की पंसदीदा शैलियों संबंधित व्यक्तिगत विभिन्नताओं —————- करना चाहिए।

1. का सम्मान

2. को अनदेखा

3. का परिवर्जन

4. को खारिज 

Ans- 1 

15. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के आकलन हेतु प्रस्तावित समग्र 360-डिग्री, बहुआयामी रिपोर्ट के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

1. रिपोर्ट में स्वयं का और सहपाठियों का आकलन सम्मिलित होगा।

2. रिपोर्ट में विद्यार्थियों कि संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक आयामों की प्रगति शामिल होगी।

3. रिपोर्ट में विद्यार्थियों कि संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक आयामों की प्रगति शामिल होगी।

4. रिपोर्ट और विद्यालय के मध्य एक पहत्वपूर्ण संबंध बनाएगी।

Ans- 4 

Read More

CTET 2022: आगामी सीटेट परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए CDP से, हर बार पूछे जाने वाले सवालों को जरूर पढ़ें

CTET 2022 CDP PYQ: पिछले बार ऑनलाइन मोड पर आयोजित सीटेट परीक्षा में पूछे गए, CDP के कुछ सवाल यहां पढ़िए!

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले विषय बाल-विकास शिक्षा शास्त्र (Child Development Practice Question for CTET 2022) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment