Hindi pedagogy question for CTET Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/hindi-pedagogy-question-for-ctet/ News, Govt. Jobs, Exam Notes, TET Guide & More Mon, 03 Oct 2022 07:07:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://exambaaz.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-exambaaz-fevi-150x150.jpg Hindi pedagogy question for CTET Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/hindi-pedagogy-question-for-ctet/ 32 32 CTET 2022 HINDI PEDAGOGY: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो विगत वर्षों में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें https://exambaaz.com/ctet-hindi-pedagogy-previous-year-question-and-answer-this-question-help-to-candidate-upcoming-ctet-exam-2022/ https://exambaaz.com/ctet-hindi-pedagogy-previous-year-question-and-answer-this-question-help-to-candidate-upcoming-ctet-exam-2022/#respond Mon, 03 Oct 2022 07:07:00 +0000 https://exambaaz.com/?p=33724 Hindi Pedagogy Previous Year Question for CTET: लगभग 2 माह बाद आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसका आयोजन ...

Read moreCTET 2022 HINDI PEDAGOGY: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो विगत वर्षों में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें

The post CTET 2022 HINDI PEDAGOGY: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो विगत वर्षों में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें appeared first on ExamBaaz.

]]>
Hindi Pedagogy Previous Year Question for CTET: लगभग 2 माह बाद आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसका आयोजन प्रतिवर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने की इच्छा लिए शामिल होते हैं बताते चलें कि यह एक शिक्षक पात्रता परीक्षा मात्र है जिसमें क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों को एक इसको काट दिया जाता है जो आजीवन मान्य रहेगा जो कि केंद्रीय विद्यालयों में होने वाली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अनिवार्य है, यदि आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यहां हम पिछले वर्षो में पूछे गए ‘हिंदी पेडगॉजी’ के कुछ सवालों को लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

Read more: CTET 2022: सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो, पिछले वर्षो में पूछे गए ‘जीन पियाजे’ के सिद्धांत के इन सवालों को, जरूर पढ़ लें

सीटेट परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे, हिंदी पेडगॉजी के यह पिछले वर्षों में पूछे गए सवाल—CTET previous year question for Hindi pedagogy

1. “मानस मंथन (ब्रेन स्ट्रोमिंग) का अर्थ है ——— ? 

1) विषय से संबंधित विचारों के प्रति सजगता

2) कुछ मानसिक क्रियाएँ करना

3) कुछ समझने के लिए प्रयास करना 

4) मस्तिष्क को कुछ प्रकार के उद्दीपन देना

Ans- 1 

2. भाषा शिक्षण में पाठ्य पुस्तक ——- ? 

1) एकमात्र साधन है।

2) एक महत्तवपूर्ण संसाधन है।

3) महत्तवपूर्ण नहीं है।

4) आखिरी संसाधन है।

Ans- 2 

3. भाषा अर्जन होता है जब ———— ? 

1) बच्चे को व्याकरण के नियम पढ़ाए जाते हैं।

2) बच्चे को पुरस्कार या दंड दिया जाता है।

3) बच्चे को भाषा के अवसर मिलते हैं। 

4) बच्चा बिना सचेतन ध्यान के भाषा ग्रहण करता है।

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा भाषा शिक्षण के विषय में गलत है?

1) शिक्षार्थी वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के प्रयास द्वारा भाषा अर्जित करते हैं। 

2) शिक्षार्थी की प्रथम भाषा सीखने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है।

3) भाषा शिक्षण का ध्यान संप्रेषणात्मक गतिविधियों पर होना चाहिए।

4) भाषा शिक्षण में बोलने की जगह लेखन को महत्तव देना चाहिए।

Ans-  4 

5. डायरी लेखन शिक्षार्थियों की सहायता करता है ———— ?

1) अपने अधिगम पर चिंतन करने में

2) अपने साथियों के अधिगम पर चिंतन करने में

3) अपने उच्चारण का आकलन करने में 

4) अपने श्रवण- वाचन कौशलों के आकलन में

Ans- 1 

6. प्राथमिक स्तर की पाठ्यपुस्तकों में चित्रों का उद्देश्य है ————–? 

1) पाठ्य पुस्तक को आकर्षक बनाना

2) पाठ्य-पुस्तक को रंगीन बनाना 

3) विचारों तथा संकल्पनाओं को समझाना

4) कहानी को समझना

Ans- 3

7. जब बच्चे को कविता सुनाने के लिए कहा जाता है यह शिक्षक को उसके ————— के आकलन में सहायता कर सकता है ?

1) साहित्य के ज्ञान

2) बोलने में निपुणता

3) अभिनय के गुण

4) अवबोधन

 Ans- 2 

8. संदर्भ में व्याकरण पर जोर ———– ? 

1) भाषा के नियमों के प्रति समझ बनाना है।

2) भाषा के नियमों को कंठस्थ करना है। 

3) विषय वस्तु का अनुवाद करना है।

4) नियमों का अतिसामान्यीकरण करना है।

Ans-  1

9. भाषा अधिगम के लिए सामग्री तैयार करने के सिद्धांतों में से एक है ?

1) प्रत्येक आयुवर्ग के लिए जटिल सामग्री चुनी जानी चाहिए 

2) सामग्री औचित्यपूर्ण तरीके से स्तरानुसार होनी चाहिए

3) किसी भी प्रकार की सामग्री चुनी जा सकती है 

4) सामग्री छोटी तथा सीमित होनी चाहिए।

Ans-  2 

10. भाषा के उत्पादक कौशल हैं ——– ? 

1) पठन तथा लेखन

2) पठन तथा श्रवण

3) वाचन तथा लेखन 

4) वाचन तथा श्रवण

Ans- 3 

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा कौशलों के बारे में सही है?

1) विद्यालयों को केवल पठन तथा लेखन कौशल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि श्रवण तथा वाचन कौशल स्वतः ही आ जाते हैं। 

2) भाषा कौशलों को श्रवण, वाचन, पठन तथा लेखन के उचित क्रम में पढ़ाना चाहिए। 

3) सभी भाषा कौशल अंत: संबंधित हैं तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में इन्हें एकीकृत किया जाना चाहिए।

4) भाषा के नियम लक्ष्य भाषा को दिए जाने वाले अवसरों से अधिक महत्तवपूर्ण हैं।

Ans- 3 

12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गृहकार्य के संबंध में सही है?

1) गृहकार्य अभिभावकों को सम्मिलित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

2) गृहकार्य पढ़ायी गई संकल्पनाओं का विस्तार तथा अभ्यास होना चाहिए। 

3) प्रत्येक शिक्षक को शिक्षार्थियों को प्रतिदिन कुछ गृहकार्य देना चाहिए। 

4) गृहकार्य शिक्षार्थियों को व्यस्त रखने का एकमात्र साधन है।

Ans- 2 

13. उदाहरण से सामान्यीकरण की यात्रा है ?

1) आगमन

2) निगमन

3) उपदेशात्मक

4) प्रत्यक्ष

Ans- 1 

14. वाचन कौशल को विकसित करने का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है?

1) स्पष्ट तथा शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करना ।

2) वाणी को मीठा तथा सुरीला बनाना। 

3) संदर्भ तथा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोलना।

4) उतार-चढ़ाव तथा लय से बोलने का अभ्यास करना।

Ans- 3

Read more:

CTET 2022 Hindi Pedagogy: सीटेट एग्जाम नोटिफिकेशन जल्द होने वाला है जारी, हिंदी पेडगॉजी के इन महत्वपूर्ण सवालों से करे परीक्षा की, पक्की तैयारी

CTET 2021 Hindi Pedagogy Final Recap: CTET की अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं हिंदी पेडगॉजी के यह सवाल, एक बार जरूर देखें

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए Hindi Pedagogy Previous Year Question for CTET का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

The post CTET 2022 HINDI PEDAGOGY: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो विगत वर्षों में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/ctet-hindi-pedagogy-previous-year-question-and-answer-this-question-help-to-candidate-upcoming-ctet-exam-2022/feed/ 0
CTET 2022: हिंदी पेडगॉजी में पूछे जाएंगे ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ के कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब? https://exambaaz.com/hindi-pedagogy-model-test-paper-for-ctet-exam-2022-practice-these-question-for-better-marks-in-ctet-exam/ https://exambaaz.com/hindi-pedagogy-model-test-paper-for-ctet-exam-2022-practice-these-question-for-better-marks-in-ctet-exam/#respond Wed, 24 Aug 2022 08:18:05 +0000 https://exambaaz.com/?p=30314 CTET Hindi Pedagogy Model Test Paper: देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक माने जाने वाली केंद्रीय शिक्षक ...

Read moreCTET 2022: हिंदी पेडगॉजी में पूछे जाएंगे ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ के कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

The post CTET 2022: हिंदी पेडगॉजी में पूछे जाएंगे ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ के कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब? appeared first on ExamBaaz.

]]>
CTET Hindi Pedagogy Model Test Paper: देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक माने जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी सीबीएसई के द्वारा एक शार्ट नोटिस जारी कर दी गई है बता दें कि यह एक पात्रता परीक्षा मात्र है जिसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका मिलता है यदि आप भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है.

 इस आर्टिकल में हम सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ से जुड़े कुछ बेहद रोचक और महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको आने वाली परीक्षा के दृष्टिकोण से एक बार जरूर करना चाहिए.

हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे सवाल जो परीक्षा में आपको बेहतर स्कोर दिलाएंगे—Hindi pedagogy model test paper for CTET exam 2022

Q. भाषा अधिगम के लिए शब्दकोश एक महत्तवपूर्ण औज़ार है। निम्नलिखित में से कौन-सा शब्दकोश के प्रयोग के विषय में सबसे कम महत्तवपूर्ण है? 

1. किसी शब्द की वर्तनी का पता लगाना

2. किसी शब्द का अर्थ ढूंढना

3. किसी शब्द का कर्मवाच्य रूप जाँचना 

4. किसी शब्द के ‘भाषा भेद’ की जाँच करना

Ans- 3 

Q. शिक्षार्थी के वाचन कौशल (संप्रेषणात्मक) क्षमता को विकसित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त आकलन कार्य कौन-सा है?

1. किसी दी गई स्थिति में वक्तव्य लिखना ।

2. खेल के किसी दृश्य का वर्णन करना । 

3. किसी श्रवण सामग्री को सुनना और इस पर प्रतिक्रिया देना।

4. रोलप्ले में किसी पात्र को अभिनीत करना।

Ans-  4

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा के विषय में सत्य नहीं है?

1. प्रत्येक भाषा की लिपि होती है। 

2. भाषा के लिए लिपि आवश्यक नहीं है

3. प्रत्येक भाषा का व्याकरण होता है।

4. प्राथमिक रूप से मौखिक है

Ans- 2

Q. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है?

1. अवधी

2. नागपुरी

3. बोडो

4. राजस्थानी

Ans- 3

Q. भाषा में किन्हे ग्राहय कौशल कहते है। 

1. श्रवण तथा वाचन कौशल

2. श्रवण तथा पठन कौशल

3. वाचन तथा लेखन कौशल

4. वाचन तथा पठन कौशल

Ans-  3

Q. व्याकरण – अनुवाद विधि में नहीं है ——— 

1. मातृभाषा द्वारा सीखने को बढ़ावा देना। 

2. व्याकरण को महत्व देना ।

3. विद्यार्थी के संप्रेषण कौशल का संवर्धन करना ।

4. विद्यार्थी को भाषा के धारा प्रवाह प्रयोग करने योग्य बनाना।

Ans- 3

Q. भाषा-अर्जन का अर्थ है –

1. किसी भाषा के व्याकरण के नियमों को सीखना। 

2. किसी भाषा को अनौपचारिक परिवेश में अनजाने में ही सीख लेना। 

3. किसी भाषा को औपचारिक परिवेश में सायास सीखना।

4. भाषा के बारे में सीखना ।

Ans- 2

Q. “ मनुष्य भाषा अर्जन की क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” यह कथन किससे संबंधित है?

1. वायगोत्सकी

2. पियाजे

3. चॉम्स्की

4. ब्रूनर

Ans- 3

Q. कथन (अ) और (ब) पर विचार करें। 

(अ) भाषा चिंतन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। 

(ब) भाषा संभाषण की संरचना और संभाषण कार्यों का अभ्यास करने में मदद करती है। 

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है।

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं। 

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Ans- 3 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कहती है———-

1. विद्यालय में अधिगम के लिए ‘बहुभाषिकता और भाषाओं की शक्ति आवश्यक है। 

2. आगे की शिक्षा को सहज बनाने के लिए विद्यालय के प्राथमिक चरण में माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी भाषा हो ।

3. सभी भाषा अधिगम मातृभाषा में ही होना चाहिए। 

4. बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार अनेक भाषाएँ सीखनी चाहिए।

Ans- a 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘अधिगम के लिए आकलन’ है?

1. सत्र के अंत में विद्यार्थी की प्रगति की मॉनीटरिंग करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आकलन तैयार करना । 

2. वर्ष के अंत में विद्यार्थियों की प्रगति जानने के लिए आकलन तैयार करना। 

3. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान विदयार्थियों की प्रगति की निगरानी और उसमें सुधार करने लिए आकलन तैयार करना।

4. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण जैसी आकलन संबंधित गतिविधियाँ

Ans- 3

Q. ‘भाषा के साथ संलग्नता’ से क्या आशय है?

1. शिक्षार्थी भाषा के नियम सीखते हैं। 

2. अध्यापक भाषा अधिगम के लिए शिक्षार्थियों के साथ काम करते हैं। 

3. शिक्षार्थी शब्दों और वाक्यों का अर्थ समझे बगैर उन्हें डिकोड करते हैं। 

4. शिक्षार्थी भिन्न-भिन्न उददेश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करते और सीखते हैं।

Ans- 4

Q. भाषाओं के अधिगम के बारे में कौन सी बात सही नहीं है? 

1. मातृभाषा बेहतर संज्ञानात्मक वृद्धि में मदद करती है।

2. मातृभाषा दूसरी भाषाओं के अधिगम को बाधित करती है।

3. मातृभाषा अंतः वैयक्तिक संप्रेषण कौशलों को सुगमता प्रदान करती है।

4. मातृभाषा में सीखने से अवधारणात्मक समझ में बढ़ोतरी होती है।

Ans- 2 

Q. एक अध्यापक कक्षा एक में वर्णमाला के अक्षर लिखना सिखाती है। वह अक्षर लिखना सिखाने के लिए बताती है कि कहाँ से शुरू किया जाए और किस तरफ लेखनी मोड़ी जाए। वह अपने शिक्षार्थियों में किसके प्रति समझ बनाने का प्रयास कर रही है?

1. लेखन कौशल 

2. रुबरिक लेखन

3. लिखने के तरीके 

4. हाथ – आँख समन्वयन

Ans- 3

Q. लेखन के किस उपागम को ‘लिखने के द्वारा लिखना सीखना’ कह सकते हैं?

1. प्रक्रिया उपागम

2. उत्पाद उपागम

3. दूसरे के लेखन की नकल करना

4. बिंदुओं में लिखना

Ans- 1 

CTET 2022: दिसंबर में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बेहद काम आएंगे बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के यह सवाल, अभी पढ़े

CTET EXAM 2022: दिसंबर सीटीईटी पेपर 1 & 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे, अभी पढ़ें

उपरोक्त आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए (CTET Hindi Pedagogy Model Test Paper) हिंदी भाषा शिक्षण के संभावित सवालों का अध्ययन किया. परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है-

The post CTET 2022: हिंदी पेडगॉजी में पूछे जाएंगे ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ के कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब? appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/hindi-pedagogy-model-test-paper-for-ctet-exam-2022-practice-these-question-for-better-marks-in-ctet-exam/feed/ 0
CTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े ऐसे सवाल, जो आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपका स्कोर! बढ़ाएंगे, अभी देखें https://exambaaz.com/ctet-2022-hindi-pedagogy-mock-test-attempt-this-test-for-better-marks-in-ctet-exam/ https://exambaaz.com/ctet-2022-hindi-pedagogy-mock-test-attempt-this-test-for-better-marks-in-ctet-exam/#respond Mon, 15 Aug 2022 09:55:50 +0000 https://exambaaz.com/?p=29874 Hindi Pedagogy Important Question for CTET 2022: शिक्षण को अपने कैरियर विकल्प के रूप में चुनने वाले लाखों युवा प्रतिवर्ष ...

Read moreCTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े ऐसे सवाल, जो आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपका स्कोर! बढ़ाएंगे, अभी देखें

The post CTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े ऐसे सवाल, जो आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपका स्कोर! बढ़ाएंगे, अभी देखें appeared first on ExamBaaz.

]]>
Hindi Pedagogy Important Question for CTET 2022: शिक्षण को अपने कैरियर विकल्प के रूप में चुनने वाले लाखों युवा प्रतिवर्ष केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करते हैं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड पर ही आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों युवा शामिल होंगे. यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. आज के इस आर्टिकल में हम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हिंदी पेडगॉजी के कुछ 15 संभावित सवाल आपके लिए शेयर करने जा रहे हैं जिनका अभ्यास आपको आने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से जरूर करना चाहिए.

हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं—Hindi Pedagogy Important Question for CTET Exam 2022

1. भाषा की पाठ्य पुस्तक में एक पाठ एकांकी के रूप में है, आप –

(a) एकांकी में आए पात्रों के संवाद याद करवाएँगी 

(b) शिक्षार्थियों से एकाकी पढ़वाने के बाद उसका मंचन करवाएँगी 

(c) एकांकी के मुख्य संवाद लिखवाएँगी 

(d) हाव-भाव के साथ एकाकी पढ़कर सुनाएँगी

Ans- b  

2. लिखना एवं पढ़ना सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?

(a) पढ़ना सीखने की तुलना में लिखना सीखना जटिल है।

(b) लिखना सीखने की तुलना में पढ़ना सीखना जटिल है में

(c) दोनों कौशल एक-एक करके सीखे जाते हैं। 

(d) लिखना और पढ़ना सीखना समान रूप से अन्तः सम्बन्धित है

Ans- d 

3. द्वितीय भाषा सीखने के सन्दर्भ में सबसे कम महत्वपूर्ण है

(a) अभिभावक से प्राप्त प्रोत्साहन

(b) भाषा की परीक्षा

(c) अभिवृति 

(d) शिक्षक का रवैया

Ans- b

4. पद्य, गद्य और नाटक हमारी…..संवेदना को धार प्रदान करने के साथ-साथ हमारे जीवन के…. पहलू को समृद्ध करते हैं। 

(a) भाषिक, सौन्दर्यात्मक 

(b) भाषिक, ज्ञानात्मक 

(c) सांस्कृतिक, साहित्यिक 

(d) सांस्कृतिक, भौतिक

Ans-  c 

5. कोई एक भाषा …लिपि/लिपियों में लिखी जा सकती है, हाँ, उसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

(a) तीन

(b) सभी

(c) सीमित

(d) एक

Ans- b 

6. वाणी और लेखन में मूल अन्तर यह है कि लिखित भाषा……. स्तर पर देखी जाती है। और….होती है।

(a) चेतन, स्वाभाविक

(b) अचेतन, स्वाभाविक 

(c) अचेतन, कालबद्ध

(d) सचेतन, कालबद्ध

Ans- a 

7. भाषा-कक्षा में समावेशी वातावरण का निर्माण करने के लिए जरूरी है कि –

(a) बच्चों की सभी आवश्यकताओं को किया जाए पूर्ण

(b) बच्चों को विविध दृश्य-श्रव्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए 

(c) बच्चों के प्रति अति उदारवादी दृष्टिकोण रखा जाए 

(d) बच्चों को विविध भाषाओं को पढ़ाया जाए

Ans- a

8. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण का सर्वाधिक सम्बन्ध है.

(a) पढ़ी सामग्री के बारे में आलोचनात्मक चिन्तन से

(b) हिन्दी की व्याकरणिक व्यवस्था को जानने से

(c) सृजनात्मक लेखन की अनिवार्यता से 

(d) हिन्दी की ध्वनियों को सिखाने से

Ans- b

9. भाषा नियमों द्वारा नियन्त्रित…….का माध्यम भर नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच को भी निर्मित करती है।

(a) सौन्दर्यबोध

(b) संस्कृति

(c) सम्प्रेषण

(d) कला

Ans- a

10. पूनम अपने विद्यार्थियों को पढ़ाते समय दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रयोग करती है। इसका प्रमुख कारण है कि वह कक्षा के

(a) सभी बच्चों का मनोरंजन करती है।

(b) सभी बच्चों को नियन्त्रण में रखती है। 

(c) बच्चों की रुचि का ध्यान रखती है 

(d) सभी बच्चों की आवश्यकताओं को सम्बोधित करती है। 

Ans-  d 

11. कक्षा आठ के बच्चों का सतत् आकलन करने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है –

(a) लिखित परीक्षा 

(b) भाषा प्रयोग की क्षमता 

(c) मौखिक परीक्षा

(d) व्याकरण की जानकारी

Ans-  b 

12. “बच्चे की भाषा समाज के साथ सम्पर्क का ही परिणाम है।” यह विचार किसका है?

(a) पियाजे

(b) चॉम्स्की

(c) स्किनर

(d) वाइगोत्स्की

Ans- d

13. भाषा अर्जित करने की स्थिति में बच्चे –

(a) भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से रटते हैं 

(b) कभी कोई त्रुटि नहीं करते 

(c) अधिकतर त्रुटियां ही करते हैं 

(d) भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से ग्रहण करते हैं

Ans- d 

14. रमेश सातवीं कक्षा में पढ़ता है। वह सामान्य बातचीत में ठीक है, लेकिन पढ़ते समय वह बार-बार अटकता है। यह सम्भवतः …… से ग्रस्त है।

(a) डिस्कैल्कुलिया

(b) डिस्प्राफिया

(c) डिस्लेक्सिया

(d) डिस्फेजिया

Ans- c 

15. भाषा शिक्षण के संदर्भ में ‘बहुभाषी कक्षा’ से तात्पर्य है कक्षा में

(a) भिन्न-भिन्न भाषाओं में कहानी-कविता के चार्ट आदि की उपलब्धता 

(b) कम-से-कम दो भाषाओं में शब्दकोश की आवश्यकता

(c) अधिकाधिक भाषाओं की पुस्तकों की उपलब्धता 

(d) सभी बच्चों को अपनी-अपनी भाषा में बोलने के अवसरों की उपलब्धता

Ans- d 

Read More:

CTET Math Pedagogy प्रैक्टिस सेट: गणित शिक्षण शास्त्र के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, अभी देखें

CTET 2022: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘हिंदी शिक्षण शास्त्र’ से पूछे जाने वाले (Hindi Pedagogy Important Question for CTET 2022) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

The post CTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े ऐसे सवाल, जो आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपका स्कोर! बढ़ाएंगे, अभी देखें appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/ctet-2022-hindi-pedagogy-mock-test-attempt-this-test-for-better-marks-in-ctet-exam/feed/ 0