CTET 2022 HINDI PEDAGOGY: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो विगत वर्षों में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें

Spread the love

Hindi Pedagogy Previous Year Question for CTET: लगभग 2 माह बाद आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसका आयोजन प्रतिवर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने की इच्छा लिए शामिल होते हैं बताते चलें कि यह एक शिक्षक पात्रता परीक्षा मात्र है जिसमें क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों को एक इसको काट दिया जाता है जो आजीवन मान्य रहेगा जो कि केंद्रीय विद्यालयों में होने वाली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अनिवार्य है, यदि आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यहां हम पिछले वर्षो में पूछे गए ‘हिंदी पेडगॉजी’ के कुछ सवालों को लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

Read more: CTET 2022: सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो, पिछले वर्षो में पूछे गए ‘जीन पियाजे’ के सिद्धांत के इन सवालों को, जरूर पढ़ लें

सीटेट परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे, हिंदी पेडगॉजी के यह पिछले वर्षों में पूछे गए सवाल—CTET previous year question for Hindi pedagogy

1. “मानस मंथन (ब्रेन स्ट्रोमिंग) का अर्थ है ——— ? 

1) विषय से संबंधित विचारों के प्रति सजगता

2) कुछ मानसिक क्रियाएँ करना

3) कुछ समझने के लिए प्रयास करना 

4) मस्तिष्क को कुछ प्रकार के उद्दीपन देना

Ans- 1 

2. भाषा शिक्षण में पाठ्य पुस्तक ——- ? 

1) एकमात्र साधन है।

2) एक महत्तवपूर्ण संसाधन है।

3) महत्तवपूर्ण नहीं है।

4) आखिरी संसाधन है।

Ans- 2 

3. भाषा अर्जन होता है जब ———— ? 

1) बच्चे को व्याकरण के नियम पढ़ाए जाते हैं।

2) बच्चे को पुरस्कार या दंड दिया जाता है।

3) बच्चे को भाषा के अवसर मिलते हैं। 

4) बच्चा बिना सचेतन ध्यान के भाषा ग्रहण करता है।

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा भाषा शिक्षण के विषय में गलत है?

1) शिक्षार्थी वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के प्रयास द्वारा भाषा अर्जित करते हैं। 

2) शिक्षार्थी की प्रथम भाषा सीखने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है।

3) भाषा शिक्षण का ध्यान संप्रेषणात्मक गतिविधियों पर होना चाहिए।

4) भाषा शिक्षण में बोलने की जगह लेखन को महत्तव देना चाहिए।

Ans-  4 

5. डायरी लेखन शिक्षार्थियों की सहायता करता है ———— ?

1) अपने अधिगम पर चिंतन करने में

2) अपने साथियों के अधिगम पर चिंतन करने में

3) अपने उच्चारण का आकलन करने में 

4) अपने श्रवण- वाचन कौशलों के आकलन में

Ans- 1 

6. प्राथमिक स्तर की पाठ्यपुस्तकों में चित्रों का उद्देश्य है ————–? 

1) पाठ्य पुस्तक को आकर्षक बनाना

2) पाठ्य-पुस्तक को रंगीन बनाना 

3) विचारों तथा संकल्पनाओं को समझाना

4) कहानी को समझना

Ans- 3

7. जब बच्चे को कविता सुनाने के लिए कहा जाता है यह शिक्षक को उसके ————— के आकलन में सहायता कर सकता है ?

1) साहित्य के ज्ञान

2) बोलने में निपुणता

3) अभिनय के गुण

4) अवबोधन

 Ans- 2 

8. संदर्भ में व्याकरण पर जोर ———– ? 

1) भाषा के नियमों के प्रति समझ बनाना है।

2) भाषा के नियमों को कंठस्थ करना है। 

3) विषय वस्तु का अनुवाद करना है।

4) नियमों का अतिसामान्यीकरण करना है।

Ans-  1

9. भाषा अधिगम के लिए सामग्री तैयार करने के सिद्धांतों में से एक है ?

1) प्रत्येक आयुवर्ग के लिए जटिल सामग्री चुनी जानी चाहिए 

2) सामग्री औचित्यपूर्ण तरीके से स्तरानुसार होनी चाहिए

3) किसी भी प्रकार की सामग्री चुनी जा सकती है 

4) सामग्री छोटी तथा सीमित होनी चाहिए।

Ans-  2 

10. भाषा के उत्पादक कौशल हैं ——– ? 

1) पठन तथा लेखन

2) पठन तथा श्रवण

3) वाचन तथा लेखन 

4) वाचन तथा श्रवण

Ans- 3 

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा कौशलों के बारे में सही है?

1) विद्यालयों को केवल पठन तथा लेखन कौशल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि श्रवण तथा वाचन कौशल स्वतः ही आ जाते हैं। 

2) भाषा कौशलों को श्रवण, वाचन, पठन तथा लेखन के उचित क्रम में पढ़ाना चाहिए। 

3) सभी भाषा कौशल अंत: संबंधित हैं तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में इन्हें एकीकृत किया जाना चाहिए।

4) भाषा के नियम लक्ष्य भाषा को दिए जाने वाले अवसरों से अधिक महत्तवपूर्ण हैं।

Ans- 3 

12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गृहकार्य के संबंध में सही है?

1) गृहकार्य अभिभावकों को सम्मिलित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

2) गृहकार्य पढ़ायी गई संकल्पनाओं का विस्तार तथा अभ्यास होना चाहिए। 

3) प्रत्येक शिक्षक को शिक्षार्थियों को प्रतिदिन कुछ गृहकार्य देना चाहिए। 

4) गृहकार्य शिक्षार्थियों को व्यस्त रखने का एकमात्र साधन है।

Ans- 2 

13. उदाहरण से सामान्यीकरण की यात्रा है ?

1) आगमन

2) निगमन

3) उपदेशात्मक

4) प्रत्यक्ष

Ans- 1 

14. वाचन कौशल को विकसित करने का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है?

1) स्पष्ट तथा शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करना ।

2) वाणी को मीठा तथा सुरीला बनाना। 

3) संदर्भ तथा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोलना।

4) उतार-चढ़ाव तथा लय से बोलने का अभ्यास करना।

Ans- 3

Read more:

CTET 2022 Hindi Pedagogy: सीटेट एग्जाम नोटिफिकेशन जल्द होने वाला है जारी, हिंदी पेडगॉजी के इन महत्वपूर्ण सवालों से करे परीक्षा की, पक्की तैयारी

CTET 2021 Hindi Pedagogy Final Recap: CTET की अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं हिंदी पेडगॉजी के यह सवाल, एक बार जरूर देखें

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए Hindi Pedagogy Previous Year Question for CTET का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment