UP Anganwadi Bharti 2022: योगी सरकारी जल्द करेगी 52 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

UP Anganwadi Bharti 2022: बाल विकास पुष्टाहार, उत्तरप्रदेश द्वारा राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकताओं के 50,000 से अधिक रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति कराई जानी है। बताया जा रहा है, कि ये नियुक्तियाँ आगामी 2 माह में कराई जाएंगी। विभाग द्वारा इन पदों पर नियुक्ति कराने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें, विभाग द्वारा ये नियुक्तियाँ मेरिट के आधार पर कराई जाएगी, इस हेतु अभ्यर्थियों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। नियुक्ति से संबन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

आपको बता दें, वर्ष 2012 से इन पदों के रिक्त होने के कारण राज्य में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बाधित हो रहा है। राज्य में अंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कुल 1 लाख 89 हजार 836 स्वीकृत पद हैं। इन पदों में से वर्तमान में सेवानिवृत्ति, देहांत एवं अन्य कारणों के चलते लगभग 52,000 पद रिक्त हैं, जिन पर आगामी 2 माह में नियुक्ति कराई जानी है। 

यहाँ जानें कौन कर सकेगा आवेदन 

इन नियुक्तियों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों में कुछ बदलाव किया गया है। पहले इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण थी, लेकिन अब इस नियम को परिवर्तित कर दिया गया है। वर्तमान में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, अन्यथा उन्हें नियुक्ति के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। इन पदों पर 21 वर्ष से 35 वर्ष तक की आयु-सीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें, कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराई जाती है। 

मासिक मानदेय के साथ दी जाएंगी ये सुविधाएं 

बता दें, इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4000 रु. मासिक मानदेय राशि के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से 1500 रु. प्रतिमाह विशेष प्रोत्साहन राशि एवं 400 रु. प्रतिमाह मोबाइल रीचार्ज हेतु राशि भी दी जाएगी। आगामी 2 माह में सीधी भर्ती के जरिये इन रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ कराई जानी है। नियुक्ति में विधवा, तलाक़शुदा एवं गरीबी रेखा के नीचे के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही नियुक्ति में जातिगत आरक्षण भी होगा। 

जानें कब तक जारी हो सकता है नोटिफ़िकेशन 

बाल विकास पुष्टाहार, उत्तरप्रदेश द्वारा राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकताओं के 52,000 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराई जानी है। इस प्रक्रिया में लगभग 3000 सुपरवाइज़र पदों पर भी पदोन्नति तथा सीधी भर्ती के जरिये नियुक्ति कराई जानी है। इन नियुक्तियों के संबंध में विभाग द्वारा जल्द ही एक विस्तृत नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नोटिफ़िकेशन अगले कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है। नोटिफ़िकेशन जारी  होते ही अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ये नोटिफ़िकेशन तथा अन्य संबन्धित जानकारी चेक कर सकेंगे।

News Source: Amarujala

Read More:

UPSSSC PET 2022: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में पूछे जाएंगे, जैन धर्म से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

UPSSSC PET GK/GS Set 4: लाखों अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा, बेहतर अंक पाने के लिए सामान्य अध्ययन के इन सवालों को, रट लीजिए


Spread the love

Leave a Comment