UP Anganwadi Recruitment 2022: योगी सरकार जल्द करेंगी 52,000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन 

Spread the love

UP Anganwadi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है! योगी सरकार प्रदेश में जल्द ही प्रदेश की हज़ारों आंगनबाड़ी केंद्रो में आंगनबाड़ी कार्यकताओं की भर्ती करने जा रही है। बाल विकास पुष्टाहार, उत्तरप्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकताओं के 52,000 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्ष 2012 से इन पदों के रिक्त होने के कारण, आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बाध्य हो रहा है। आगामी 2 माह में इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराई जाएगी।

बता दें, ये नियुक्तियाँ मेरिट के आधार पर कराई जाएंगी, अर्थात नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी। नियुक्ति से संबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

लाइव हिंदुस्तान की एक न्यूज़ के अनुसार, राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 1 लाख 89 हजार 836 स्वीकृत पद हैं। इन पदों में से वर्तमान में सेवानिवृत्ति, देहांत एवं अन्य कारणों के चलते लगभग 52,000 पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त सुपरवाइज़र के 6000 पदों में से भी लगभग 3000 पद अभी रिक्त चल रहे हैं, जिन पर सीधी भर्ती व पदोन्नति के माध्यम से नियुक्ति कराई जानी है। 

मासिक मानदेय के साथ दी जाएंगी ये सुविधाएं 

बता दें, इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4000 रु. मासिक मानदेय राशि के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से 1500 रु. प्रतिमाह विशेष प्रोत्साहन राशि एवं 400 रु. प्रतिमाह मोबाइल रीचार्ज हेतु राशि भी दी जाएगी। आगामी 2 माह में सीधी भर्ती के जरिये इन रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ कराई जानी है। नियुक्ति में विधवा, तलाक़शुदा एवं गरीबी रेखा के नीचे के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही नियुक्ति में जातिगत आरक्षण भी होगा। 

जानें कौन कर सकता हैं आवेदन 

ध्यान देने योग्य है, कि पहले इन नियुक्तियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण थी, किन्तु अब इस नियम में परिवर्तन कर दिया गया है। अब इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं यानि इंटर उत्तीर्ण कर दी गई है। इन पदों पर 21 वर्ष से 35 वर्ष तक की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। बता दें, ये नियुक्तियाँ केवल महिला कार्यकर्ताओं के लिए कराई जा रही हैं। 

सुपरवाइज़र समेत इन पदों पर भी की जानी है पदोन्नति 

बता दें, राज्य में रिक्त 3000 सुपरवाइज़र पदों को सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना है। इन सुपरवाइज़र पदों के अतिरिक्त 102 कनिष्ठ लिपिक से सहायक लिपिक पद पर, 200 वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर तथा 42 प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। मुख्य सचिव द्वारा हर परिस्थिति में 30 सितम्बर तक पदोन्नति की यह प्रक्रिया सम्पन्न किए जानें का आदेश दिया गया है।

News Source: livehindustan

Read More:

UPSSSC PET 2022: GK/GS के प्रश्नों के साथ करें उत्तर प्रदेश आरंभिक अहर्ता परीक्षा की, बेहतर तैयारी

Top 5 Govt. Jobs of This Week: इन 5 बड़ी भर्तियों के लिए कर सकते हैं इस सप्ताह में आवेदन, जानें किन विभागों में होनी हैं नियुक्तियाँ 


Spread the love

Leave a Comment