UP B.Ed Counselling 2022: उत्तरप्रदेश बीएड काउन्सेलिंग के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करा सकते हैं पंजीकरण 

Spread the love

UP B.Ed Counselling 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा उत्तरप्रदेश बीएड काउन्सेलिंग की प्रक्रिया आज से प्रारम्भ कर दी गई है। उत्तरप्रदेश बीएड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी इस काउन्सेलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस काउन्सेलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। 

आपको बता दें, इस वर्ष उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (UP B.Ed) प्रवेश परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के द्वारा 6 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा का रिज़ल्ट 5 अगस्त 2022 को जारी कर दिया गया था। अब प्रवेश के लिए काउन्सेलिंग की प्रक्रिया आयोजित कराई जा रही है। इस काउन्सेलिंग में रैंक 1 से रैंक 75,000 तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Career Options After B.Ed : क्या आप ने भी किया है बी.एड.? आज ही जान लें B.ED करने के बाद क्या है बेस्ट करियर ऑप्शन?

यहाँ जानें काउन्सेलिंग की पूरी प्रक्रिया 

आपको बता दें, राउंड 1 काउन्सेलिंग में 30 सितंबर से 8 अक्टूबर 2022 तक पंजीकरण की प्रक्रिया कराई जाएगी। पंजीकरण के बाद 8 अक्टूबर 2022 को चॉइस अलॉट्मेंट की प्रक्रिया होगा। चॉइस अलॉट्मेंट प्रक्रिया के बाद 9 अक्टूबर 2022 को अभ्यर्थियों को सीटें आबंटित की जाएंगी। इन आबंटित सीटों के लिए अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। बता दें, अभ्यर्थियों को 4 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक आवेदन पत्र में सुधार के लिए समय दिया जाएगा, अभ्यर्थी इस समयावधि में आवेदन पत्र में सुधार करा सकेंगे। 

जानें कैसे करा सकते हैं अपना पंजीकरण 

अभ्यर्थी काउन्सेलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण के लिए इस प्रक्रिया की सहायता ले सकते हैं- 

1. सबसे पहले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही “UP B.Ed Joint Entrance Examination 2022” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. यहाँ दिख रही “Click here for counseling registration” की लिंक पर क्लिक करें। 

4. नया पेज ओपन होगा, यहाँ अपने लॉगिन क्रेंडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करें। 

5. पूछी गई जानकारी दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। 

6. फॉर्म को लॉक करें तथा आवेदन शुल्क जमा कर दें। 

7. फॉर्म एवं रसीद को डाऊनलोड करें तथा दोनों का प्रिंटआउट निकलवा लें।

ये भी पढ़ें-

UPSSSC PET CURRENT AFFAIRS 2022: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ,करंट अफेयर, के इन जरूरी सवालों को, जरूर पढ़ ले


Spread the love

Leave a Comment