UPSSSC PET Indian Mountain MCQ: भारत के प्रमुख पर्वतों से संबंधित ऐसे सवाल जो 15-16 अक्टूबर को होने वाली PET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

Spread the love

Indian Mountain MCQ Test for UPSSSC PET Exam: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2022 के आयोजन का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है, देखा जाए तो केवल 4 दिन बाद शनिवार और रविवार यानी 15-16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा ऑफलाइन मोड पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें सरकारी विभागों में अपनी नौकरी पक्की करने के लिए लाखों युवा शामिल होंगे. यदि आप अहर्ता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां हम परीक्षा में पूछे जाने वाले भारत के प्रमुख पर्वत और पठार पर आधारित प्रश्नों (Indian Mountain MCQ Test for UPSSSC PET Exam

) का  संकलन आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जो एग्जाम हॉल में हेल्पफुल होंगे.

Read more: UPSSSC PET Geography: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के अंतिम दिनों में बेहद काम आएंगे, भारत के भूगोल से जुड़े यह सवाल

भारत में स्थित प्रमुख पर्वतों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, यहां पढ़िए—UPSSSC pet mountain based practice MCQ

1. हिमालय श्रेणी क्षेत्र में मिलने वाली संकीर्ण तथा अनुदैर्ध्य (लम्बी) घाटियों को किस नाम से जाना जाता है ?

A. दून

B. चोस

C. दुआर 

D. मर्ग

Ans- A

2. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू-कश्मीर में क्या कहा जाता है ? 

A. मर्ग

B. बुग्याल

C. पयार

D. दुआर

Ans- D

3. सतलज एवं काली नदियों के बीच हिमालय का कौन सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ? 

A. पंजाब हिमालय

B. कुमायूं हिमालय 

C. नेपाल हिमालय

D. असम हिमालय

Ans- B

4. काली एवं तिस्ता नदियों के बीच हिमालय का कौन सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ?

A. पंजाब हिमालय 

B. नेपाल हिमालय

C. असम हिमालय 

D. कुमायूं हिमालय

Ans- B

5. किस हिमालय चोटी को सागरमाथा कहते हैं?

A. नंगा पर्वत 

B. धौलागिरि

C. माउंट एवरेस्ट

D. कंचनजंघा

Ans- C

6. एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले किस वर्ष विजय प्राप्त की गई ?

A. 1898 ई. में

B. 1953 ई. में

C. 1957 ई. में

D. 1969 ई. में

Ans- B

7. नंदा देवी चोटी है ? 

A. असम हिमालय का भाग 

B. कुमायूं हिमालय का भाग 

C. नेपाल हिमालय का भाग 

D. पंजाब हिमालय का भाग

Ans- B

8. हिमालय पर्वत की एक श्रेणी अराकानयोमा कहाँ स्थित है ? 

A. बलूचिस्तान

B. म्यांमार

C. नेपाल

D. थाईलैंड

Ans- B

9. जम्मू-कश्मीर में स्थित निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों का पूर्व से पश्चिम की और क्रम होगा –

1. जास्कर श्रेणी 

2. पीरपंजाल श्रेणी 

3. काराकोरम श्रेणी 

4. लद्दाख श्रेणी

A.4,3,1,2

B.2,1,3,4

C.3,4,1,2

D.1,2,3,4

Ans- C

10. भारत की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी कौन सी है ? 

A. गॉडविन ऑस्टिन

B. कंचनजंघा

C. नंदा देवी

D. एवरेस्ट

Ans- A

11.कुल्लू घाटी निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों के बीच अवस्थित है?

A. धौलाधार तथा पीरपंजाल

B. रणज्योति तथा नागटिब्बा

C. लद्दाख तथा पीरपंजाल 

D. मध्य हिमालय तथा शिवालिक

Ans- A

12. उत्तराखंड का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है ?

A. बद्रीनाथ 

B. केदारनाथ

C. कामेत

D. नंदादेवी

Ans- D

13. शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ ?

A. योजोइक

B. पैल्योजोइक 

C. मेसोजोइक

D. सेनोजोइक

Ans- D

14. हिमालय का दूसरा सबसे उंचा पर्वत शिखर कंचनजंघा भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. असम

B. उत्तराखंड 

C. सिक्किम

D. हिमाचल प्रदेश

Ans- C

15. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?

A. हिमालय

B. अरावली

C. विंध्य

D. सतपुड़ा

Ans- B

Read more:

UPSSSC PET 2022 Final Revision MCQ: परीक्षा में में शामिल होने से पहले जरूर पढ़ लें सामान्य ज्ञान के ये ज़रूरी सवाल
UPSSSC PET Current Affairs: हाल ही में घटित समसामयिकी घटनाक्रम के ऐसे सवाल, जो 15-16 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में पूछे जाएंगे


Spread the love

Leave a Comment