UP GK: उत्तर प्रदेश के चर्चित शहरों के उपनाम For UP Exams

Spread the love

उत्तर प्रदेश के चर्चित शहरों के उपनाम

 इस पोस्ट में हम जानेंगे उत्तर प्रदेश के चर्चित शहरों के उपनाम (Uttar Pradesh ke saharo ke upnaam), यह उपनाम इन शहरों या क्षेत्र को उनकी अद्वितीय विशेषताओं जैसे प्राकृतिक सुंदरता, झीलों की तरह प्राकृतिक संरचनाए, उद्योग का प्रकार, विशेष पर्यटन स्थल कृषि उत्पाद और  गुणवत्ता के उत्पादन की वजह से इन शहरों को उपनाम दिए गए हैं। इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश के नगरों के उपनाम (Uttar Pradesh Ke Shahar ke upnaam) की सूची आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में उस राज्य के सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। तो आपको इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

Nickname of UP City (उत्तर प्रदेश के शहरों के उपनाम) 

(Uttar Pradesh Ke Shahar ke upnaam)

क्र.

शहर का नाम

उपनाम

1. इलाहाबाद संगम नगरी, कुंभ नगरी, तीर्थराज, अमरुद नगरी
2. गाजियाबाद छोटी दिल्ली, उद्योग नगरी
3. नोएडा उत्तर प्रदेश का शो विंडो
4. कानपुर चर्मनगर, उद्योग नगर, पूर्वोत्तर भारत का मैनचेस्टर
5. गोरखपुर गोरख-धाम, नाथ नगर, गीता प्रेस नगर
6. मलीहाबाद आमो का नगर
7. प्रतापगढ़ आंवला नगरी
8. अयोध्या राम जन्मभूमि स्थल, रामनगर
9. शुक्रताल भागवत कथा नगर
10. नैमिषारण्य 30  हजार तीर्थों का स्थान,88 हजार ऋषि यों की तपोभूमि
11. मेरठ क्रांति नगर, कैंची नगर
12. कन्नौज इत्र नगरी, खुशबूओ का शहर
13. गाजीपुर काशी की बहन
14. आगरा ताज नगरी, पेठानगरी
15. संडीला( हरदोई) लड्डू नगरी
16. फिरोजाबाद चूड़ी नगरी, सुहागन नगरी
17. रामपुर चाकुओ का शहर
18. चंदौली धान का कटोरा
19. हाथरस हिंग व गुलाल  नगरी
20. मथुरा पंडो का नगर, कृष्ण नगरी, पेड़ा नगर
21. अलीगढ़ ताला नगरी
22. सोनभद्र सोनांचल, पावर कैपिटल ऑफ इंडिया
23. बरेली सुरमा नगरी, बांस बरेली
24. लखनऊ नवाबों का शहर, बागों का नगर, नजाकत- नफासत का शहर
25. मुरादाबाद पीतल नगरी, बर्तनों का शहर
26. जौनपुर शिराज-ए-हिंद, पूर्व का शिराज
27. वाराणसी शिव नगरी, घाटों का नगर, मुक्ति क्षेत्र, विश्वनाथ नगरी

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Posts:


Spread the love

Leave a Comment