(#Top 50) CG GK Important Question In Hindi | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

Spread the love

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान: Chhattisgarh GK Important Questions

इस पोस्ट में हम छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (CG GK Important Question In Hindi) का अध्ययन करेंगे जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं | अतः यह टॉपिक हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है|  साथ ही इस टॉपिक से हम परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं, तो इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं आशा है, यह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा|

CG GK Important Question In Hindi

प्रश्न1  छत्तीसगढ़ के प्रथम मासिक समाचार पत्र “छत्तीसगढ़ मित्र”के प्रथम संपादक थे?
उत्तर-  माधवराव सप्रे

 प्रश्न2 जोगीमारा गुफा जो कि भारत की प्राचीन गुफा किस जिले में स्थित है?


 उत्तर- सरगुजा

 प्रश्न3 भारत गणराज्य में छत्तीसगढ़ कौन सा राज्य बना है?
 उत्तर- 26 वां

 प्रश्न4  छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस वाहन का CG कोड नंबर क्या होता है?
 उत्तर- 3  

 प्रश्न5  किसके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम संकल्पना की गई थी?
 उत्तर-  पंडित सुंदरलाल शर्मा

प्रश्न6  छत्तीसगढ़ राज्य कब अस्तित्व में आया था?
 उत्तर-  1 नवंबर 2000

 प्रश्न7  छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष कौन सा है?
 उत्तर-  साल

 प्रश्न8  छत्तीसगढ़ का प्रथम समाचार मासिक पत्र था?
 उत्तर-  छत्तीसगढ़ मित्र

  प्रश्न9  क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में छत्तीसगढ़ का कौन सा स्थान है?
 उत्तर- नौवां स्थान

 प्रश्न10  छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?
 उत्तर-  32% के लगभग

 प्रश्न11  छत्तीसगढ़ का कोयला उत्पादन की दृष्टि में देश में कौनसा स्थान है?
 उत्तर- द्वितीय

 प्रश्न12  छत्तीसगढ़ की ब्रेल लिपि प्रेस कहां पर स्थापित है?
 उत्तर-  बिलासपुर


 प्रश्न13 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष का नाम क्या है?
 उत्तर-  श्री मोहन शुक्ला

 प्रश्न14  टिन उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में कौनसा स्थान है?
 उत्तर-  प्रथम

 प्रश्न15 छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी ” बस्तर हिल मैना” प्राणी शास्त्र के अनुसार  इस प्रजाति की है?
 उत्तर-  ग्रेटि पेनिन्सुलेरिस

प्रश्न16 छत्तीसगढ़ में साल के वृक्ष को नष्ट करने वाले घातक कीड़ा का नाम क्या है?
 उत्तर-  साल बोरर

 प्रश्न17 छत्तीसगढ़ का बॉक्साइट उत्पादन की दृष्टि से देश में कौन सा स्थान है ?
उत्तर-  पांचवा

 प्रश्न18 रायपुर में हिंदी में केसरी समाचार पत्र का शुभारंभ कब हुआ?
 उत्तर- 1907 मे 

प्रश्न19 छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र ‘देशबंधु  पूर्व में किस नाम से प्रकाशित किया जाता था?
 उत्तर-  नई दुनिया

 प्रश्न20 छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या कितनी है?
 उत्तर-

 प्रश्न21सरगुजा जिले की किस आदिवासी वर्ग के अधिकांश लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है? 
 उत्तर-  उराव 

प्रश्न22  छत्तीसगढ़ के प्रथम दैनिक अखबार दैनिक महाकौशल का प्रकाशन कब शुरू हुआ था?
 उत्तर- 1951 मे 

 प्रश्न23 छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी में स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल का नाम क्या रखा गया ?
उत्तर-  चौपाल

 प्रश्न24 दंडकारण्य समाचार किस भाषा में प्रकाशित होता था?
 उत्तर-  अंग्रेजी, हिंदी, हल्बी

प्रश्न25  गुरु घासीदास संग्रहालय कहां स्थित है?
 उत्तर-  रायपुर में

 प्रश्न26  छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्लभ प्रजातियों का अजगर “पाइथन रेटिकुलेटेड” किस जिले में पाया जाता है?
 उत्तर-  बिलासपुर में

 प्रश्न27 प्रथम आकाशवाणी केंद्र की स्थापना छत्तीसगढ़ में कब हुई थी?
 उत्तर-  1963 में

 प्रश्न28  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का प्रथम दैनिक समाचार पत्र किस वर्ष प्रारंभ किया गया था?
  उत्तर-  1985 में

 प्रश्न29  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के निवास का नाम क्या रखा गया?
 उत्तर-  सद्भावना

 प्रश्न30  प्रसिद्ध इमली आंदोलन किस जिले से संबंधित है?
 उत्तर-  बिलासपुर से

 प्रश्न31  छत्तीसगढ़ शब्द का सर्वप्रथम उपयोग किसने किया था?
 उत्तर-  दलपतराम साव 

 प्रश्न32  प्रसिद्ध नाटक ‘चरणदास चोर’ का सर्वाधिक सफल मंचन किसके निर्देशन में हुआ?
 उत्तर-  हबीब तनवीर

 प्रश्न33 अमर-किरण किस प्रकार का समाचार पत्र है?
 उत्तर-  दैनिक 

 प्रश्न34 छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय कहां पर स्थित है?
 उत्तर- बिलासपुर में

  प्रश्न35  छत्तीसगढ़ में ‘लोकमित्र’ समाचार पत्र कहां से प्रकाशित होता है?
 उत्तर-  बिलासपुर

 प्रश्न36  छत्तीसगढ़ में मगरमच्छों का नैसर्गिक अभ्यारण किसे माना जाता है?
 उत्तर-  भैंसादरहा 

 प्रश्न37 बिरसा मुंडा राष्ट्रीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ के किस आदिवासी नेता को प्राप्त हुआ है?
 उत्तर-  अरविंद नेताम

 प्रश्न38  छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है?
 उत्तर-  मैत्री बाग

 प्रश्न39  बस्तर संभाग का प्रथम दैनिक समाचार पत्र है?
 उत्तर-  दंडकारण्य

Mobile Apps Launched by Government of India In 2019:Click here

 प्रश्न40 रायगढ़ के प्रथम दैनिक समाचार ‘रायगढ़ संदेश’ का प्रकाशन किस वर्ष किया गया?
उत्तर-  1986

  प्रश्न41  छत्तीसगढ़ मासिक पत्रिका का प्रकाशन कहां से हुआ था?
 उत्तर-  चंद्रपुर से

 प्रश्न42  छत्तीसगढ़ राज्य की विशिष्ट पहचान क्या है?
 उत्तर-  आदिवासी लोक कला संस्कृति

 प्रश्न43 छत्तीसगढ़ पत्रिका ‘दुलरवा’ का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया था?
 उत्तर- पंडित सुंदरलाल शर्मा

 प्रश्न44 छत्तीसगढ़ प्रदेश का देश की कुल कोयला भंडारण में योगदान कितने प्रतिशत है? 
 उत्तर- 16.36%

 प्रश्न45 देश के कुल डोलोमाइट भंडार में छत्तीसगढ़ प्रदेश का योगदान कितने प्रतिशत है?
 उत्तर-  12%

 प्रश्न46 छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध कोठली प्राकृतिक जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
 उत्तर-  कोरिया 

प्रश्न47 महानदी का उद्गम किस पर्वत से होता है?
 उत्तर-  सिहावा

 प्रश्न48  हसदो नदी के तट पर कौन सा नगर स्थित है?
 उत्तर- चांपा

 प्रश्न49 छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मिनीमाता बांध किस नदी पर बना है? 
 उत्तर- हसदेव

 प्रश्न50 इंद्रावती नदी का प्राचीन नाम क्या है?
 उत्तर-   मंदाकिनी 



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे : 




Spread the love

Leave a Comment