Chhattisgarh Aadivasi Nritya Mahotsav 2019 || CG Current Affairs Questions

Spread the love

Chhattisgarh Aadivasi Nritya Mahotsav 2019

इस पोस्ट में हम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर से  29 दिसंबर 2019 तक आयोजित हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (Chhattisgarh Aadivasi Nritya Mahotsav 2019 ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आप सभी के साथ शेयर कर रहे हैं।  जोकि छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में उत्तर से पूर्व और दक्षिण भारत तक के रंग दिखाई दिए। लद्दाख के विवाह समारोह को नृत्य के जरिए साकार किया गया तो, तमिलनाडु का आदिवासी नृत्य ने भी मन मोहा।

राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने भी छंटा बिखेरी, तो गुजरात का डांगी नृत्य और उत्तराखंड के हारूल, अंडमान निकोबार के निकोबारी और तेलंगाना के रंग भी दिखाई दिए। वहीं श्रीलंका, मालदीव, यूगांडा, बेलारूस की संस्कृति भी मंचपर साकार हुई।  इस महोत्सव में 6 देश एवं 25 राज्यों ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की थीम “आदिवासी थाप पर थिरके का देश” रखी गई थी। 



छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

(Chhattisgarh Aadivasi Nritya Mahotsav 2019)

प्रश्न1  वर्ष 2019 के छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव की थीम क्या थी?

उत्तर-  आदिवासी थाप पर थिरकेगा देश 

प्रश्न2  छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव 6 देशों सहित 25 राज्यों के कितने  कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति दी ?

उत्तर- 1350 

प्रश्न3 छत्तीसगढ़ में कितने बार छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है?

उत्तर- एक बार (छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया)

प्रश्न4   छत्तीसगढ़ के किस शहर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया? 

उत्तर- रायपुर (राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में) 

 प्रश्न5 राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन कितने दिनों तक हुआ?

 उत्तर-  3 दिन ( 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 तक) 

प्रश्न6  छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था?

 उत्तर- राहुल गांधी 

 CG GK Online Test::click here




प्रश्न7  छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में कितने देश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था?

 उत्तर-  6 देश (बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, बेलारूस,युगांडा और मालदीव)

 प्रश्न8 छत्तीसगढ़ी आदिवासी नृत्य महोत्सव में कुल कितने राज्यों ने हिस्सा लिया?

 उत्तर- 25 

 प्रश्न9   छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में कुल कितनी श्रेणी में अवार्ड दिए गए?

उत्तर-  4 श्रेणियों में

(1)  विवाह एवं अन्य संस्कार श्रेणी

(2)  पारंपरिक त्योहार और अनुष्ठान श्रेणी 

(3)  फसल कटाई एवं कृषि

(4)  अन्य पारंपरिक विधाएं

प्रश्न10 राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विवाह एवं अन्य संस्कार श्रेणी के अंतर्गत किसे प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

उत्तर-  छत्तीसगढ़ (गौर माडिया जोकि छत्तीसगढ़ का लोक नृत्य है, छत्तीसगढ़ चंदन सिंह बघेल दल)

ये भी पढे: छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्वत एवं पहाड़िया

 प्रश्न11 पारंपरिक त्योहार और अनुष्ठान श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ है?

 उत्तर- ओड़ीसा के सिगारी नृत्य को (ओड़ीसा के ध्यानचंद पेडा दल को)

 प्रश्न12 फसल कटाई एवं कृषि श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को प्राप्त हुआ है?

 उत्तर-  बिहार (बिहार का करमा नृत्य)  (इसमे 5 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है।) 

 प्रश्न13 छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में फसल कटाई एवं कृषि  श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ है?

 उत्तर- उत्तर प्रदेश

प्रश्न14  छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में अन्य पारंपरिक विधाएं श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किसे मिला है?

 उत्तर-  उत्तराखंड को ( उत्तराखंड के बगड़वाल नृत्य को) 

प्रश्न15 छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कौन से नृत्य को भी शामिल किया गया?

 उत्तर-  गदर नृत्य (इस  जाति को शादी के अगले दिन उत्तर प्रदेश की गोड, घसिया,चेरो,पेनका  और खरवार समुदाय के लोगों के द्वारा किया जाता है।)

 प्रश्न16 तारपा नृत्य किस राज्य का नृत्य है?

उत्तर-  महाराष्ट्र (तारपा नृत्य को पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है)

 प्रश्न17  छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रथम पुरस्कार की राशि क्या थी?

 उत्तर- 5 लाख रुपए

 प्रश्न18 छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव में अंडमान निकोबार का कौन सा नृत्य शामिल किया गया था?

 उत्तर-  निकोंबारी नृत्य 



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे : 


Spread the love

Leave a Comment