CTET CDP Practice MCQ: सीटेट नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, परीक्षा से पूर्व ‘बाल विकास शिक्षा शास्त्र’ के लिए जरूरी सवाल, जरूर पढ़ ले

Spread the love

CTET Child Development and Pedagogy Repeated Question: सीबीएसई के द्वारा केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी. जिसका विस्तृत नोटिफिकेशन बोर्ड के द्वारा इस माह के अंत तक जारी किए जाने की पूर्ण संभावना है आमतौर पर सीबीएसई द्वारा परीक्षा के लगभग 3 माह पूर्व नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है, ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के पास 2 से 3 माह का समय शेष है जो की परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त है.

बता दे कि सीटेट परीक्षा में 2 पेपर लिए जाते हैं जिसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र एक स्कोरिंग टॉपिक है, जिस पर मजबूत पकड़ करना बेहद आवश्यक है. इसी संदर्भ में आज हम ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के कुछ 15 ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जो सीटेट में बार-बार पूछे जाते हैं इन सवालों पर एक नजर जरूर डालें.

Read more: CTET 2022 Bal Vikas PYQ: पिछले वर्ष आयोजित सीटेट परीक्षा में पूछे गए, बाल विकास के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां देखें

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों से, जांचें! कितनी हैं आपकी सीटेट परीक्षा की तैयारी—child development and pedagogy most repeated question for CTET exam 2022

1. लेखन वैकल्य वाले विद्यार्थियों का सफल समावेश सुनिश्चित करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि: 

1. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप के उपयोग की अनुमति दें।

2. मूल्याँकन के लिए लिखित परीक्षाओं का व्यापक रूप से उपयोग करें।

3. सादे / अनियमित कागज-पत्रों पर लिखना अनिवार्य करें।

4. दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए अटल समय-सीमा निर्धारित करें।

Ans- 1 

2. निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता सीधे संचार कौशल और समाविष्ट करने की क्षमता को प्रभावित करती है?

1. गुणज वैकल्य

2. लेखन वैकल्य

3. उत्साह वैकल्य

4. गति – समन्वय वैकल्य

Ans- 4 

3. विद्यार्थियों की सीखने की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन एक बाधा है?

1. गतिविधियों में कई तरह से संलग्न होना

2. कई तरह से राय की अभिव्यक्ति

3. कई तरीकों से विद्यार्थियों की नामीकरण और क्रमीकरण

4. कई तरीकों से सूचना का प्रतिनिधित्व

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से क्या ‘सृजनात्मकता वाले विद्यार्थी की विशेषता नहीं है?

1. उनकी समस्या को सुलझाने का कौशल उच्च कोटि का होता हैं

2. वे विभिन्न तरीकों से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। 

3. उनमें नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा कम होती है।

4. वे अकसर नए विचारों और नवाचारों के साथ आते हैं।

Ans- 3 

5. एक कक्षा में कुछ विद्यार्थी अपने लिए निर्धारित व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए। स्थिति में, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए? 

1. उनकी विफलता को अपमानजनक और शर्मनाक मानें।

2. इन विद्यार्थियों को निष्काषित करें और उन्हें एक विशेष विद्यालय में जाने का सुझाव दे ।

3. भविष्य के प्रयासों में उनसे सफलता की बहुत कम उम्मीदें रखें। 

4. विफलता को सीखने की विकासात्मक प्रक्रिया के एक भाग के रूप में देखें।

Ans- 4 

6. अभिकथन (A) : किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाते समय, एक शिषिका को अपने विद्यार्थियों को विपरीत दृष्टार्तो और उदाहरणों पर विचार -मंथन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

तर्क (R) : गैर-उदाहरण किसी सम्प्रत्यय को समझने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं। सूही विकल्प चुनें।

1. A और R दोनों सही हैं और R सही व्याख्या करता है A की। 

2. A और R दोनों सही हैं लेकिन R सही व्याख्या नहीं है A की । 

3. A सही है लेकिन R गलत है। 

4. A और R दोनों गलत है।

Ans- 3 

7. माध्यमिक स्तर की एक कक्षा में शिक्षकों क्या करना चाहिए? 

1. अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन करने के लिए तैयार रहें।

2. अपना ध्यान मुख्य रूप से उच्च उपलब्धि प्राप्त करने 

3. कक्षा में अधिगमकर्ताओं की विविधता को अनदेखा करें।

4. मूल्यांकन के केवल एक मानकीकृत तरीके का उपयोग करें।

Ans- 1 

8. एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के घोषणात्मक ज्ञान का आकलन करना चाहती हैं निम्नलिखित में से कौन का प्रश्न इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?

1. एक केक कैसे तैयार किया जाता है?

2. उबड़-खाबड़ इलाके में साइकिल को कैसे संतुलित करें ?

3. ‘आयतन की गणना का सूत्र क्या है?

4. गेहूँ के रोपण के लिए मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया क्या है?

Ans- 3 

9. निम्नलिखित मे से कौन-सा कदम विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों में बाधा डाल सकता है?

1. समस्या को समझने के लिए स्कीमा / संरचना को सक्रिया करना।

2. समस्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी पर ध्यान केन्द्रित करना । 

3. किसी समस्या को प्रस्तुत करने के एक निर्दिष्ट तरीके पर अटक जाना।

4. समस्या के संभावित समाधानों की पहचान करना।

Ans- 3 

10. संरचनावादी दृष्टिकोण अधिगम को किस प्रकार निर्दिष्ट करता है? 

1. अव्यवस्थित और एकतरफा

2. स्वभावहीन और पृथक

3. पारस्परिक और सक्रिय

4. निष्क्रिय और निर्भर

Ans- 3 

11. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक विकास को सुसाध्य करना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल इस उद्देश्य के लिए सहायक नहीं होगा?

1. मूल्याँकन

2. प्रबोधन

3. योजना बनाना

4. रट कर याद रखना

Ans- 4 

12. संज्ञानात्मक विकास के समकालीन दृष्टिकोण भ्रांतियों को किस प्रकार देखते हैं? 

1. पूरी तरह से महत्वहीन और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में एक बाधा।

2. आमतौर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में 

3. सहज विचार और समझ जो व्यक्ति विशेष के पिछले अनुभवों में निहित हैं।

4. तंत्रिका संबंधी कमी और पठन वैकल्य का पहचान लक्षण ।

Ans- 3 

13. एक भालू बाँसुरी की धुन पर कूदना सीख लेता है।” यह किस अधिगम सिद्धान्त पर आधारित है?

1. थाईडाइक का सम्बन्ध

2. कर्ट लेविन का क्षेत्र का सिद्धान्त

3. स्किनर का सक्रिय अनुबन्धन

4. पैवलॉव का क्लासिकीय अनुबन्धन

Ans- 4 

14. किसी कार्य की सफलता या विफलता पर निम्नलिखित में से कैन-सा आरोपण भविष्य में विद्यार्थियों की प्रेरणा और समरूपी कार्यों में संतग्न होने के प्रयासों में वृद्धि कर पाएगा? 

1. बाहरी, गैर-नियंत्रणीय

2. बाहरी, स्थिर

3. आंतरिक स्थिर

4. आंतरिक नियंत्रणीय

Ans- 4 

15. प्रदर्शन – परिहार लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों का ध्यान निम्न में से किस पद केन्द्रित रहता हैं?

1. गतिविधि का आनंद

2. असफल होने का डर 

3. सफलता की आशा

4. गर्व की भावना

Ans- 2 

Read more:

CTET CDP Practice Set 6: बाल विकास के इन सवालों का निकालें हल, और चेक करें अपनी तैयारी का लेबल

CTET CDP Mock Test 5: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन महत्वपूर्ण सवालों से, चेक! करें अपनी तैयारी

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले विषय ‘बाल-विकास शिक्षा शास्त्र’ (CTET Child Development and Pedagogy Repeated Question) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment