CTET 2022: सीटेट ऑनलाइन एग्जाम में पिछले वर्ष पूछे गए सवाल CDP के बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

Crack CTET 2022: प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर से जनवरी माह के मध्य आयोजित की जाएगी जिसमें शिक्षक बनने के लिए लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे बता दें कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कई Shift में आयोजित होगी. आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम नियमित रूप से विगत वर्षों में पूछे गए सवाल और प्रैक्टिस सेट लेकर आ रहे हैं जिनका अभ्यास आपको रोजाना नियमित रूप से करना बेहद जरूरी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is telegram.png

पिछले वर्ष आयोजित सीटेट परीक्षा में सीडीपी से पूछे गए सवाल, यहां देखें—CTET CDP previous year question and answer For paper 1 & 2

1. बेहतर एथलेटिक (शारीरिक) क्षमताएँ, नियमों के साथ खेलों में भागीदारी, तार्किक विचार प्रक्रियाएँ जो ठोस अनुभवों के आसपास केन्द्रित होती हैं, वे किस अवधि के लक्षण है?

1. शैशवावस्था

2. प्रारंभिक बचपन

3. मध्य बचपन

4. किशोरावस्था

Ans- 3 

2. अभिकथन (A): आर्थिक रूप से कमजोर आय वाले परिवारों के बच्चों का बचपन उच्च आय वाले परिवारों के बच्चों की तुलना में बहुत अलग होता है। 

कारण (R) : अलग-अलग संस्कृतियों में बच्चों द्वारा बचपन का काल अलग अलग अनुभव किया जाता है।

सही विकल्प चुनें।

1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की । 

2. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की । 

3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

4. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

Ans- 1 

3. अधोगामी सिद्धांत को निम्नलिखित में से किस उदाहरण में दर्शाया गया है?

1. ‘शिशु अपनी बाहों के इस्तेमाल से पहले दृष्टि विकसित करते हैं। 

2. शिशु संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करते हैं और फिर भाषा सीखते हैं।

3. शिशु पहले अपने धड़ और फिर अपने हाथ और पैर हिलाना सीखते हैं।

4. शिशु बुदबुदाने से पहले किलकना सीखते हैं।

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से समाजीकरण के द्वितीयक कारक कौन से हैं?

(i) किताबें और पत्रिकाएँ

(ii) निकट परिवार

(iii) मीडिया

(iv) स्कूल

1. (iii), (iv)

2. (ii), (iv)

3. (i), (iii), (iv)

4. (ii), (iii), (iv)

Ans- 3 

5. बच्चे का अपने आप से बात करना –

1. उनके अहंकेंद्रवाद का द्योतक है।

2. उनकी सोच को विनियमित करने में उनकी मदद करता है।

3. उनके मनोवैज्ञानिक और भाषा विकास में बाधा डालता है।

4. गंभीर व्यवहार संबंधी समस्याओं का पहचानकर्ता है।

Ans- 2 

6. जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित चरण और उसकी विशेषताओं के सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए।

1. संवादी चालाक अवस्था – मानसिक प्रहस्तन से जूझना

2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्व का विकास

3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – संचालन क्रियाएँ कर पाते हैं लेकिन अमूर्त नहीं 

4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – प्रतिवर्ती क्रियाओं को मानसिक रूप से करने में अक्षम

Ans- 3 

7. पियाजे के अनुसार आनुवंशिक रूप से क्रमादेशित जैविक परिवर्तनों का होना क्या कहलाता है?

1. संतुलन 

2. अनुकूलन

3. परिपक्वता

4. सामाजिक प्रसारण

Ans- 3 

8. लेव बायगोत्सकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से सांस्कृतिक उपकरण के उदाहरण हैं जो हमारे कामकाज में सहायता और परिवर्तन करते हैं?

(i) मानचित्र

(ii) भाषा

(iii) कैलकुलेटर

(iv) स्कीमा

1. (ii), (iv)

2. (i), (iii)

3. (i), (ii), (iii)

4. (i), (ii), (iii), (iv)

Ans- 3 

9. लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के चरण की विशेषता है –

1. पारस्परिकता की समझ

2. अधिकार का डर और सज़ा से बचना

3. दूसरों का स्नेह और अनुमोदन प्राप्त करना  

4. कानूनों को बनाए रखना समाज के प्रत्येक सदस्य का व्यक्तिगत कर्त्तव्य है

Ans- 4 

10. निम्नलिखित में से कौन बाल केन्द्रित कक्षा को नहीं दर्शाता है?

1. गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में परिवर्तना

2. बच्चों की प्रगति गुणात्मक रूप से और विकास के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जाती है।

3. शिक्षक पाठ्यपुस्तक पढ़ता है और छात्रों की नक़ल करने के लिए ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखता है।

4. बच्चे जो कर रहे हैं उसमें तल्लीन हैं

Ans- 3 

11. लेव व्यगोत्सकी द्वारा निम्नलिखित में से किस शैक्षणिक सिद्धांत की वकालत नहीं की जाएगी?

1. इनाम और दंड का उपयोग

2. सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देना

3. सहकारी शिक्षा का प्रयोग

4. बच्चों को सांस्कृतिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन 

Ans- 1 

12. हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार –

1. बुद्धि एक इकाई है।

2. बुद्धि के कई अलग-अलग प्रकार है।

3. बौद्धिक लक्षणों को तीन आयामों-संचालन, सामग्री और उत्पादों में वर्गीकृत किया जा सकता है।

4. बुद्धि में एक सामान्य कारक और कुछ विशिष्ट कारक होते हैं।

Ans- 2 

13. बच्चों के मूल्यांकन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

1. मूल्यांकन का प्रयोग सीखने को सुसाध्य करने के लिए किया जाना चाहिए तथा इसमें विविध तरीकों को शामिल करना चाहिए।

2. मूल्यांकन हमेशा शिक्षण अधिगम से अलग गतिविधि के रूप में किया जाना चाहिए।

3. मूल्यांकन को शिक्षक को अपनी शिक्षाशास्त्रीय गतिविधियों पर मनन करने के लिए मौके देने चाहिए।

4. मूल्यांकन को संज्ञानात्मक, शारीरिक व मनोवैज्ञानिक क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

Ans- 2 

14. विविध पृष्ठभूमि के बच्चों को सीखने की सुविधा के लिए शिक्षक द्वारा ————— का पालन किया जाना चाहिए।

1. मानकीकृत पाठ्यक्रम 

2. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित शिक्षाशास्त्र

3. विभेदित निर्देशात्मक शैलियाँ

4. योगात्मक मूल्यांकन

Ans- 3 

15. जेंडर तटस्थ भाषा का प्रयोग व जेंडर के एक सामाजिक संरचना (बजाए आनुवंशिकता द्वारा निर्धारित) होने पर चर्चा करने से –

1. जेंडर भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।

2. जेंडर पक्षपात सुदृढ़ होंगे।

3. जेंडर अनुपालन का प्रोत्साहन होगा। 

4. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती मिलेगी |

Ans- 4 

Read More:

CTET CDP GENDER Based MCQ: दिसंबर में होने वाली सीटेट में पूछे जाएंगे ‘जेंडर’ पर आधारित सीडीपी के कुछ ऐसे सवाल, अभी देखें

CTET Exam 2022: यूजफुल हैं ये बुक्स, CTET एग्जाम को क्रैक करने में मिलेगी मदद


Spread the love

Leave a Comment