CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते है, रेलगाड़ी वाले ये सवाल, इन्हें ज़रूर पढ़ लें!

Spread the love

NCERT EVS Question on Train for CTET: सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार 20 अगस्त को पूरे भारत में एक साथ आयोजित की जाएगी। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन में अब कुछ दिन का समय ही शेष रह गया है, ऐसे में परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थी को एक सही रणनीति के साथ पढ़ाई करना जरूरी है। यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल में हम सीटेट पेपर-1 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय “पर्यावरण अध्ययन” (EVS) के अंतर्गत रेलगाड़ी टॉपिक से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं। सीटेट परीक्षा में हमेशा 1 से 2 सवाल यहां से पूछे जाते हैं, इसीलिए इस टॉपिक को तैयार कर आप 1 से 2 अंक के कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: CTET: 20 अगस्त 2023 को पूरे भारत में आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, सफलता के लिए पढ़ें नई शिक्षा नीति से जुड़े ये प्रश्न!

आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा साल में दो बार किया जाता है जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में योग्य शिक्षकों की भर्ती करना है। सीटेट में दो कि पर आयोजित होते हैं ऐसे अभ्यर्थी जो कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 पास करना होता है जबकि कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के लिए 222 पास करना आवश्यक है।

सीटेट परीक्षा में 1-2 अंक दिलाएंगे रेलगाड़ी से जुड़े यह सवाल, अभी पढ़ें—CTET EVS NCERT question based on train

1. कोई एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाती है। इस मार्ग से होकर नई दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 504 किलोमीटर है। यदि यह ट्रेन इस दरी को सात घंटे में तय करती है, तो ट्रेन की मीटर प्रति सेकण्ड में औसत चाल है क्या होगी?

1. 10 मीटर प्रति सेकण्ड  

2. 20 मीटर प्रति सेकण्ड

3. 30 मीटर प्रति सेकण्ड

4. 60 मीटर प्रति सेकण्ड

Ans- 2 

2. ई. बी.एस. की एक अध्यापिका की कक्षा में आबू धाबी का एक छात्र है। अध्यापिका की ऑन लाइन कक्षा लेने का नियत समय 10:00 AM (आई.एस.टी) है। आबू धाबी वाले विद्यार्थी का उसकी ऑन लाइन कक्षा में अपने घर से उपस्थित होने के लिए क्या समय होगा?

1. 11:00 AM

2. 08:30 AM

3. 12:00PM

4. 05:00 AM

Ans- 2 

3. त्रिवेन्द्रम और गांधी धाम के बीच की दूरी 2268 किलोमीटर है। यदि कोई रेलगाड़ी इस दरी को 42 घंटे में तय कर लेती है, तो इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच रेलगाड़ी की औसत चाल मीटर प्रति सेकण्ड में थी

1.54

2.30

3.27

4.15

Ans- 4 

4. किसी पुस्तक में गोलकोंडा के किले का मानचित्र दिया गया है। इस मानचित्र की तली में पैमाना दिया गया है जिस पर लिखा है

पैमाना : 1 सेंटीमीटर- 110 मीटर 

मानचित्र पर इब्राहिम बुर्ज और माशा बुर्ज के बीच की मापी गई दूरी 13.3 सेंटीमीटर है। इन दोनों बुज के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग

1. 1.6 किलोमीटर 

2. 1.5 किलोमीटर

3. 1.4 किलोमीटर

4. 1.7 किलोमीटर

Ans- 2 

5. कक्षा V की पाठ्य पुस्तक में दिए गए गोलकोण्डा किले के मानचित्र में 1cm जमीन पर 110 m  की दूरी को दर्शाता है। इस मानचित्र में फतेह दरवाजे से जमाली दरवाजे की दूरी 10.7 cm है। जमीन पर इन दोनों दरवाजों के बीच की कम से कम दरी होगी?

1. 1.070km

2. 1.177 km

3. 10.70km

4. 11.77km

Ans- 2 

6. मडगाँव से नागरकोइल के बीच की दूरी लगभग 1134 किलोमीटर है। यदि इस दूरी को कोई रेलगाड़ी 21 घंटे में तब करती है, तो इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच रेलगाड़ी की औसत चाल मीटर प्रति सेकण्ड में है

1. 15

2. 27

3. 30

4. 54

Ans- 1 

7. लखनऊ रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 504 किलोमीटर है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को 7 घण्टे में तय करती है। इस रेलगाड़ी की मीटर प्रति सेकण्ड में औसत चाल क्या है?

1. 72  

2. 40

3. 36

4. 20

Ans- 4 

8. कोई एक्सप्रेस ट्रेन 144 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करती है। इस ट्रेन की मीटर प्रति सेकंड में चाल है- 

1. 10 मीटर सेकण्ड

2. 20 मीटर सेकण्ड

3. 60 मीटर/सेकण्ड

4. 120 मीटर/सेकण्ड

Ans- 2 

9. यदि आपकी पुस्तक में किसी बड़े शहर का मानचित्र दिया गया है जिसके दायीं ओर के ऊपर वाले कोने पर मानचित्र का पैमाना इस प्रकार दिया गया है.

पैमाना 1cm = 950m 

यदि इस मानचित्र पर रेलवे स्टेशन और हवाईअड्डे के बीच की मापी गयी दूरी 16.7 cm है, तो इन दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग कितनी होगी?

1.16.0km

2.15.9 km

3.15.8 km

4. 15.7 km

Ans- 2 

10. नगरकोल एक्सप्रेस अहमदाबाद से 23.11.2020 को 11:50 पर छोड़ती है और कोझी कोड 24.11.2020 को 17:45 पर पहुंचती है। ट्रेन उस दूरी को तय करने के लिए कितना समय लेती है।

1. 29 घंटे 35 मिनट 

2. 6 घंटे 55 मिनट

3. 29 घंटे 05 मिनट

4. 29 घंटे 55 मिनट

Ans- 4 

11. कोई रेलगाड़ी नागरकोइल से 5 जून, 2020 को प्रातः 04:15 बजे स्टेशन छोड़कर 7 जून, 2000 को प्रातः 03:15 बजे गांधी धाम पहुँचती है। रेलगाड़ी द्वारा चली गई दूरी 2640 km है। यात्रा की अवधि में रेलगाड़ी की औसत चाल km/h में है. लगभग-

1. 50

2. 54

3. 56

4. 58

Ans- 3 

12. रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दूरी 432 कि.मी. है। कोई ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 18.12.2021 को कानपुर 23:45 बजे प्रस्थान करके 19.12.2021 को 7:45 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इस ट्रेन की यात्रा की औसत चाल है

1.10m/s

2.15m/s

3. 27m/s

4. 54m/s

Ans- 2 

13. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कानपुर रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 432 km है। कोई ट्रेन 16 दिसम्बर 2021 को 21.45 बजे कानपुर से प्रस्थान करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 दिसम्बर 2021 को 05.45 बजे पहुंचती है। इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल है

1. 54m/s

2. 27m/s

3. 20m/s

4. 15 m/s

Ans- 4 

14. किसी व्यक्ति ने गांधीधाम से नगरकोइल के लिए 12.10.2021 को ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश किया। ट्रेन गांधीधाम से 22.30 बजे चली और वो दिन के पश्चात अर्थात 14.10.2021 को 22.30 बजे नगरकोइल पहुंची। यदि गांधीधाम और नगरकोइल के रेलवे स्टेशनों की बीच की दूरी 2592km है, तो इस ट्रेन की औसत चाल थी

1.15m/s

2. 27m/s

3. 30m/s

4. 54 m/s

Ans- 1

15. किसी पर्यटक ने एरनाकुलम टाउन से वडोदरा जाने के लिए 10 नवम्बर 2021 को ट्रेन में प्रवेश किया। ट्रेन एरनाकुलम टाउन से 22:40 बजे चली और 12 नवंबर 2021 को 14:10 बजे वडोदरा पहुंची। यदि इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी 1896 KM है, तो पर्यटक की यात्रा के समय ट्रेन की औसत चाल थी?

1. 96 km/hr

2. 72 km/hr

3. 48 km/hr

4. 36 km/hr

Ans- 3 

Read More:

CTET 2023: सीटेट में NCERT पाठ्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के प्रसिद्ध पकवानों से हमेशा पूछे जाते हैं यह सवाल, इन्हें जरूर पढ़ ले

यहां हमने आगामी सीटेट परीक्षा के लिए (NCERT EVS Question on Train for CTET) रेलगाड़ी के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया. CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

ollow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment