CTET Exam 2023: भारत के लोक नृत्य से जुड़े ऐसे सवाल जो सीटेट में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

CTET EVS Question on Folk Dance: शिक्षक बनने के लिए जरूरी सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा 20 अगस्त 2023 को  देशभर में एक साथ किया  जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले देश के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यदि आप भी सीटेट परीक्षा देने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

जैसा कि आप जानते हैं सीटेट परीक्षा शुरू होने में अब कुछ दिनों का समय ही शेष है ऐसे में इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए एक सही रणनीति के तहत पढ़ाई करना बेहद ज़रूरी है। यहां हम सीटेट पेपर 1 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय पर्यावरण अध्ययन (EVS) से पूछे जाने वाले भारत के लोक नृत्य (CTET EVS Question on Folk Dance) से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं। यह प्रश्न विगत वर्ष में आयोजित हुई टीईटी परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके हैं लिहाज़ा इन सवालों को आपको अच्छी तरह तैयार कर लेना चाहिए।

भारत के प्रमुख लोक नृत्य (Folk Dance of India)

 चऊ या छऊ:

1. चऊ या छऊ उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मार्शल, आदिवासी और लोक मूल के साथ एक अर्ध-शास्त्रीय भारतीय नृत्य है। 

2. इस नृत्य में योद्धा अपने परंपरागत परिधान पहनते हैं

3. इस नृत्य में विस्तृत मुखौटे और टोपी पहने जाते हैं। 

4. यह महाभारत और रामायण, स्थानीय लोककथाओं और अमूर्त विषयों सहित महाकाव्यों के एपिसोड को लागू करता है।

 चेराओ नृत्य:

1. चेराऔं नृत्य मिजोरम का पारंपरिक नृत्य है।

2. मिजोरम में पकी फसल को घर तक पीठ पर लादकर लाना पड़ता है। 

3. इसमें आम तौर पर छह से आठ लोग होते हैं,

4. चेराओ नृत्य में जमीन पर बाँस की डंडी लेकर दो-दो लोगों की जोड़ी आमने-सामने बैठती है तथा ढोल की ताल पर डंडियों को जमीन पर पीटते हैं। 

5. 2010 में, एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था जिसमें एक ही समय में सबसे अधिक चेराओ नर्तकियों ने प्रदर्शन किया था। 

6. इसे मिजोरम के सबसे पुराने नृत्य रूप के रूप में भी जाना जाता है।

7. इसे बाँस नृत्य के रूप में भी जाना जाता है।

सत्रिया नृत्यः

1. सत्रिया नृत्य शैली को असम के महान वैष्णव संत और सुधारक द्वारा 15 वीं शताब्दी ईस्वी में पेश किया गया था।

2. इसे हर घर की लड़कियां इसे सीखतीं हैं।

3. सत्तरिया नृत्य और नृत्य नाटक की उन भाव-भगिमाओं को संदर्भित करता है। जिनका विकास असम के सत्तराओं अथवा मठों में सोलहवीं सदी के पश्चात हुआ,

4. अपने धार्मिक चरित्र और सत्रों के साथ जुड़ाव के कारण, इस नृत्य शैली को उपयुक्त रूप से सत्रिया नाम दिया गया है।

रोउफ नृत्य:

1. यह जम्मू एवं कश्मीर राज्य में सबसे प्रसिद्ध लोक-नृत्य है,

2. जिसका आयोजन फ़सलों की कटाई हो जाने के पश्चात् स्त्रियों द्वारा किया जाता है।

3. इसमें नाचने वाली ग्रामीण स्त्रियों दो पक्तियों में आमने सामने खड़ी होकर एक दूसरे के गले में बाहें डालकर नृत्य करती हैं।

4. इसकी गति पर गीत की लड़ियों का काफ़ी प्रभाव रहता है, जबकि इसके आयोजन में किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र का पूर्णतः अभाव पाया जाता है।

गरबा नृत्यः

1. गरबा एक गुजराती लोक नृत्य है

2. यह नवरात्रि में मनाया जाता है, जो नौ रातों तक चलने वाला उत्सव है। 

3. गरबा गीत आमतौर पर भगवान कृष्ण या नौ देवियों के विषयों के इर्द-गिर्द घूमते हैं। 

4. यह मिट्टी के मटके, जिसे गरबो कहते हैं, को पानी से भर कर इसके चारों ओर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। मटके के अंदर एक सुपारी और चाँदी का सिक्का रखा जाता है, जिसे कुम्भ कहते हैं। इसके ऊपर एक नारियल रखा जाता है। नृत्य करने वाली महिलाएँ मटके के चारों ओर गोल घूमती हैं और एक गायक तथा ढोलक या तबला बजाने वाला व्यक्ति संगीत देता है।

भारत के लोक नृत्य पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—question on folk dance of India for CTET exam 2022 paper 1

Q. “छऊ नृत्य’ किस राज्य के सामान्य लोगों का नृत्य (लोक नृत्य) है?

1. उत्तर प्रदेश

2. असम

3. छत्तीसगढ़

4. मिज़ोरम

Ans- 3

Q. मिजोरम में जब फसल का काम समाप्त हो जाता है तो लोग एकत्र होते हैं, त्योहार मनाते ही एक साथ में खाना पकाते हैं खाते हैं और मजे करते हैं गाते हैं और नाचते भी हैं। उनके विशेष नाच का नाम है

1. चेराओं

2. तोरंग

3. कुडुक

4. झूम

Ans- 1 

Q. विशेष प्रकार का नृत्य जिसे “चिराओ” कहते हैं कहां के लोगों द्वारा किया जाता है?

1. असम

2. मिज़ोरम

3. ओडिसा

4. झारखण्ड

Ans- 2 

Q. कौन सा मिज़ोरम का सबसे प्राचीन नृत्य रूप है?

1. सतरीया नृत्य

2. रोउफ नृत्य

3. चेराओ नृत्य

4. गरबा नृत्य

Ans- 3

Q. नृत्य में मुख्य रूप से मुद्रा और भावनाएं …………. प्रदर्शित करती हैं।

1. नृत्य प्रदर्शन

2. भावनाएं

3. आत्मविश्वास

4. हाथों और चेहरे की गति

Ans- 2 

Q.“चेराओं’ नृत्य में व्यक्ति बाँस की डंडियों को पकड़ कर युग्मों में एक-दूसरे के आमने-सामने ज़मीन पर बैठते हैं। जैसे ही ढोल बजता है, बाँस को जमीन पर पीटा जाता है। नर्तक बाँस की डंडियों के अंदर और बाहर पैर रखते हैं (कूदते हैं) और ताल पर नाचते हैं। निम्नलिखित में से कहाँ पर नृत्य मुख्य रूप किया जाता है?

1. मणिपुर

2. मिज़ोरम

3. असम

4. ओडिशा

Ans- 2 

Q. एक ऐसा नाच है जिसमें जमीन पर बांस की डंडी लेकर दो दो लोगों की जोड़ी आमने-सामने बैठती है। ढोल की ताल पर डंडीयों को ज़मीन पर पीटते है तथा ताल के अनुसार डंडियों के बीच लोग एक कतार में खड़े होकर कूदते हैं और नाचते हैं। इस नाच का नाम तथा उस राज्य का नाम जहाँ के लोग इसे नाचते हैं क्रमशः क्या हैं?

1. तोरंग मिज़ोरम

2. कुडुक झारखण्ड

3. चेराओं, मिज़ोरम

4. झूम: झारखण्ड

Ans- 3 

Read More:

CTET 2023: परीक्षा में हर बार पूछे जाते है, J.P. Guilford’s के बुद्धि के सिद्धांत से जुड़े ये सवाल, अभी पढ़ें

CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता के लिए अभी जान लें मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांत और उनके प्रतिपादक से जुड़े ये सवाल


Spread the love

Leave a Comment