CTET 2022: हिंदी पेडगॉजी और व्याकरण के मिश्रित सवालों से करें दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा की बेहतर तैयारी

Spread the love

Hindi Pedagogy Previous Year Question For CTET 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा क्या आयोजन को लेकर अभी स्थिति काफी साफ हो चुकी है क्योंकि हाल ही में सीबीएसई के द्वारा एक पब्लिक नोटिस जारी कर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने को लेकर जानकारी दी जा चुकी है बता दें कि 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन कर सकते हैं यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है यहां हम परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘हिंदी व्याकरण और पेडगॉजी’ से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक होगा.

हिंदी व्याकरण और पेडागोजी के इन सवालों को हल कर, चेक करें अपनी तैयारी का लेबल—Hindi Pedagogy Previous Year Question For CTET Exam 2022

Q. निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए पढ़ना सीखने का वास्तव में सबसे अच्छा तरीका यह है कि बच्चे –

A. बिना मात्रा वाले शब्दों की वर्तनी बता सकें

B. चित्र के साथ अनुमान लगाना सीखें

C. सबसे पहले वर्णों की पहचान करना सीखें,

D. बारहखड़ी अच्छी तरह से याद करें

Ans- B

Q. बहुभाषिक कक्षा में बच्चों की भाषाएँ –

A. संसाधन के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं

B. एक जटिल समस्या है, जो अन्य समस्याएँ पैदा करती हैं।

C. हिंदी भाषाकी कक्षाओ से बाहर ही रहनी चाहिए 

D. बहुत गंभीर समस्या है, जिसका कोई समाधान नहीं है

Ans- A

Q. दिए गए वाक्यों में से मिश्र वाक्य ज्ञात कीजिए ।

A. ममता समझदार, प्रतिभावन है ।

B. ममता समझदार ही नहीं प्रतिभावान भी है।

C. ममता समझदार और प्रतिभावान है।

D. ममता प्रतिभावान हैं क्योंकि वह समझदार है

Ans- D

Q. पियाजे के अनुसार, भाषा अन्य संज्ञात्मक तंत्रों की भांति परिवेश के साथ ———– के माध्यम से ही विकसित होती है ।

A. अलगाव

B. टकराव

C. अत: क्रिया

D. सामंजस्य

Ans- C 

Q. एक तरफ भाषा हमारी ————  को व्यवस्थित करती है, तो दूसरी तरफ यह हमें  ———– भी करती है और हमें ज्ञान और कल्पना की अनखोजी दुनिया में ले जाती है

A. जानकारी; मुक्त

B. विचार-प्रक्रिया; मुक्त

C. संस्कृति; नियंत्रित

D. विचार-प्रक्रिया; सुसंस्कृत

Ans- B 

Q. निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का सही / सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 

उच्च प्राथमिक स्तर पर लेखन क्षमता का आकलन करते समय आप किस बिन्दु को सर्वाधिक महत्व देंगे?

A. विचारों की मौलिकता

B. वर्तनीगत शुद्धता 

C. तत्सम शब्दावली

D. मिश्रित वाक्य संरचना

Ans- A

Q. पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

A. वाक्य के प्रारंभ

B. वाक्य के अंत में

C. वाक्य के मध्य में

D. वाक्य के एक चरण के बीच में

Ans- B

Q. शैक्षिक प्रक्रियाओं के मूल्यांकन के संदर्भ में आप किस कथन से सहमति प्रकट करेंगे?

A. परीक्षा और फेल हो जाने का डर वास्तव में बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर काम करता है। 

B. बच्चों को पास फेल करना वास्तव में व्यवस्थागत विफलताओं को बच्चों के सिर मढ़ना है।

C. कक्षा 8 तक विधार्थियों को फेल नहीं करने के प्रावधान के कारण देश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है

D. कक्षा 8 तक विधार्थियों को फेल न किए जाने के प्रावधान के कारण ही विधार्थी सीख नहीं पा रहे हैं।

Ans- B

Q. निम्नांकित में संघोष ध्वनि कौन-सी है?

A. त, थ

B. द, ध

C. प, फ

D. क, ख

Ans- B

Q. निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का सही / सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 

अनुस्वार एवं अनुनासिक का प्रयोग करने संबंधी त्रुटियों को दूर किया जा सकता है:

A. अनुस्वार वाले शब्दों की सूची बनवाकर

B. स्वयं सही उच्चारण का आदर्श प्रस्तुत कर 

C. अनुनासिक के नियम बताकर

D. छपी सामग्री से समृद्ध वातावरण देकर

Ans- B

Q. सिद्धार्थ की माँ ने अपने परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे घर में एक भाषा का प्रयोग करें जिससे कि सिद्धार्थ का भाषाई विकास ठीक से हो सके। उनके बारे में आप क्या कहेंगे?

A. वह सिद्धार्थ के भाषिक परिवेश में किसी प्रकार का अवरोध नहीं चाहर्ती

B. वह सिद्धार्थ के भाषाई विकास के लिए विशेष प्रयत्न कर रही हैं।

C. वह भाषा-अर्जन के सिद्धांतों की गहरी समझ रखती हैं।

D. वह सिद्धार्थ को समृद्ध भाषिक परिवेश से वंचित कर रही हैं।

Ans- D 

Q. संस्कृत के मूल शब्द जो हिन्दी भाषा में प्रचलित हैं वे कहलाते हैं।

A. तद्भव

B. विदेशी शब्द

C. तत्सम

D. देशज शब्द

Ans- C

Q.भाषा और विचार के संबंधों के चर्चा में अग्रणी हैं:

A. सिकनर

B. चाम्स्की

C. वाइगोत्सकी

D. पियाजे

Ans- C

Q.चाय और लीची किस भाषा का शब्द है ?

A. चीनी

B. रुसी

C. भारतीय

D. यूनानी

Ans- A 

Q. निम्नलिखित में से किसके अभाव में हम लिख नहीं सकते?

A. बारहखड़ी से परिचय

B. वर्णमाला की क्रमबद्धता का ज्ञान

C. संयुक्ताक्षरों की पहचान

D. लिपि से परिचय

Ans- D

Read more:

CTET Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन चुनिंदा सवालों से करें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की बेहतर तैयारी

CTET 2022 Hindi Language Previous Year MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में पूछे गए ‘हिंदी भाषा’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें

यहां हमने सीटेट परीक्षा में ‘हिंदी व्याकरण और पेडागोजी’ से (Hindi Pedagogy Previous Year Question For CTET 2022) विगत वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here 
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment