CTET Exam 2022 Pedagogy Score Booster MCQ: जल्द जारी होगा सीटेट का अगला नोटिफिकेशन, पेडगॉजी के इन स्कोर बूस्टर सवालों से जारी रखें, अपनी तैयारी

Spread the love

CTET 2022 Pedagogy Important MCQ: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का अगला नोटिफिकेशन सीबीएसई के द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा  जिसका इंतजार शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अनेकों अभ्यर्थियों को है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है यह एक पात्रता परीक्षा है जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हम इस आर्टिकल में पेडागोजी से परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवालों का संकलन लेकर आए हैं जिन्हें आपको एक नजर अवश्य पढ़ लेना चाहिए.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘पेडगॉजी’ के महत्वपूर्ण सवाल—Pedagogy Important MCQ for CTET Exam 2022

Q1. विकास के किस क्षेत्र का संबंध बौद्धिक सामर्थ्यो जैसे कि ध्यान, स्मृति, समस्या, समाधान, कल्पना और रचना करने से है?

A. संवेगात्मक क्षेत्र

B. संज्ञानात्मक क्षेत्र

C. सामाजिक क्षेत्र

D. शारीरिक क्षेत्र

Ans. B

Q2. सना ने अपनी कमीज़ का बटन बंद करने व कलम पकड़ना सीखने से पहले गिलास और बोतल पकड़ना सीख लिया है। यह उदाहरण किस ओर संकेत करता है?

A. विकास एकआयामी है।

B. विकास की दिशा शीर्षगामी है।

C. विकास की दिशा अधोगामी है।

D. विकास का क्रम अनिश्चित है।

Ans. C

Q3. बच्चों का विकास इनमें से किसका परिणाम है?

A. केवल अनुवांशिकता का

B. केवल वातावरण का

C. विद्यालय और शिक्षा का

D. अनुवांशिकता और वातावरण के बीच परस्पर अंतः क्रिया का

Ans. D

Q4. निम्न में से कौन सा कौन सा कारक सामाजिकरण का प्राथमिक कारक नहीं है?

A. परिवार

B. अड़ोस-पड़ोस

C. समकक्षी

D. सरकार

Ans. D

Q5. ‘हाइन्स की दुविधा’ पर बच्चों की प्रतिक्रिया के आधार पर लॉरेंस कोलबर्ग ने किस विकास की विभिन्न अवस्थाओं को प्रतिपादित किया है।

A. नैतिक विकास

B. सामाजिक विकास

C. मनोवैज्ञानिक विकास

D. व्यक्तिगत विकास

Ans. A

Q6. 9 वर्षीय लीला ने बटनों के संग्रह को उनके माप के अनुसार वर्गीकृत किया। फिर उसने सभी समूहों के बटनों को एकत्रित किया। फिर उन्हें उनके छेदों के आधार पर दोबारा वितरित किया। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार लीला___________ विकास के चरण पर है.

A. पूर्व संक्रियात्मक

B. अमूर्त संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. संवेदी- चालक

Ans. C

Q7. जब बच्चे अपने अनुभवों को अपने वर्तमान स्कीमा में समाहित करते हैं, तो इसको कहते हैं.

A. आत्मसातीकरण

B. समायोजन

C. केन्द्रीयता

D. संरक्षणता

Ans. A

Q8. लेव वायगोत्सकी के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत को_________कहा जाता है क्योंकि वे तर्क देते हैं कि बच्चों का सीखना संदर्भ में होता है।

A. मनोगतिशील

B. मनोलैंगिक

C. सामाजिक सांस्कृतिक

D. व्यवहारात्मक

Ans. C

Q9. जब कोई अध्यापिका किसी विद्यार्थी को उसके विकास के निकटस्थ क्षेत्र पर पहुंचाने के लिए सहायता को उसके निष्पादन के वर्तमान स्तर के अनुरूप ढालती है, तो अध्यापिका किस नीति का प्रयोग कर रही है?

A. सहयोगात्मक – अधिगम का प्रयोग

B. अंतर पक्षता का प्रदर्शन

C. पाड़

D. विद्यार्थी में संज्ञानात्मक द्वंद पैदा करना

Ans. C

Q10. एक प्रगतिशील कक्षा में:

A. शिक्षण पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है।

B. योगात्मक परीक्षा पर बल दिया जाता है।

C. विद्यार्थी अध्ययन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

D. अध्यापक दण्ड और पुरस्कार द्वारा छात्रों के शिक्षण को दिशा देता है।

Ans. C

Q11.______________ बुद्धि कौशल, उस कौशल की ओर संकेत करता है जो कि दूसरों के मनोदशाओं, स्वभावों और आशयों को पहचानता है तथा उनपर उपयुक्त प्रतिक्रिया देता है।

A. अंतवैयक्तिक

B. अंतरावैयक्तिक

C. स्थनिक

D. तार्किक गणितीय

Ans. A

Q12. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) यह प्रस्ताव रखती है कि

A. प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को उनके घर की या स्थानीय भाषाओं में पढ़ाया जाना चाहिए।

B. प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षा का माध्यम एक तरह की भाषा में ही उपयोग होना चाहिए।

C. शिक्षकों को द्विभाषिक उपागम को प्रयोग करने के लिए हतोत्साहित किया जाना चाहिए।

D. बहुभाषावाद को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

Ans. A

Q13. एक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन करते समय लड़कों को प्राथमिकता देता है और संगीत प्रतियोगिता के लिए लड़कियों को प्राथमिकता देता है। यह क्या सूचित करता है?

A. जैण्डर स्थायित्व

B. जैण्डर पहचान

C. जैण्डर समानता

D. जैण्डर रुढिबद्धता

Ans. B

Q14. सतत् और व्यापक मूल्यांकन में इनमें से क्या शामिल है?

i. मूल्यांकन के मापदंडों और उपकरणों की योजना बनाना।

ii. शिक्षक द्वारा सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड, अभिलेख को तैयार करना।

iii. बच्चों का समय-समय पर परीक्षण करना एवं उनको श्रेणीबद्ध करना।

iv. शिक्षण को अधिगम प्रक्रिया के साथ एकीकृत करना।

A. (i), (ii), (iv)

B. (ii), (iv)

C. (i), (ii), (iii)

D. (ii), (iii)

Ans. A

Q15. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुसार आकलन के लिए अंतनिर्हित सिद्धांत क्या होना चाहिए?

A. मुख्य रूप से रटने के कौशलों का परीक्षण करना।

B. केवल विषय-वस्तु के अधिगम के लिए प्रोत्साहित करना ।

C. सभी विद्यार्थियों के लिए उनका सीखने और विकास का अनुकूलन करना ।

D. विद्यार्थियों का वर्ष के अंत की परीक्षाओं के माध्यम से केवल संज्ञानात्मक आयाम का आकलन करना।

Ans. C

Read more:-

CTET 2022 CDP Previous Year Question Series: ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के इन सवालों को हल कर, जाने! सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का, लेबल

CTET Exam: जनवरी 2022 तक की सभी सीटीईटी परीक्षा के पेपर, ऐसे करें डाउनलोड

CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment