CTET 2022: सीटीईटी परीक्षा में पिछले वर्ष पूछे गए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों पर, एक नजर जरूर डालें

Spread the love

Child Development and Pedagogy Previous Year MCQ: दिसंबर में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 4 से 5 महीने का पर्याप्त समय है जिसमें वह अपनी तैयारियों को बारीकी से कर सकते हैं ताकि बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके बता दी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इस वर्ष या परीक्षा दिसंबर 2022 में ऑनलाइन सीबीटी मोड पर ही आयोजित की जाएगी  यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम विगत वर्षों में पूछे गए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के कुछ बेहद रोचक सवाल आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

 पिछले वर्ष पूछे जा चुके बाल विकास कि इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है आपकी तैयारी—child development and pedagogy MCQ based on previous year For CTET 2022

1………. बच्चों के प्राथमिक सामाजीकरण के लिए जिम्मेदार है।

1. परिवार

2. धार्मिक संस्थान

3. जन संचार के साधन

4. स्कूल

Ans- 1 

2. एक शिक्षक को अपने शिक्षार्थियों में ……….. की भावना पैदा करनी चाहिए।

1. जुड़ाव

2. बहिष्करण

3. अलगाव

4. हीनता

Ans- 1 

3. समावेशी शिक्षा में किसी आवश्यकता है? 

1. सीखने का अनुकूल महौल

2. विद्यार्थियों का नामीकरण

3. रूढ़िवादों को मजबूत बनाना 

4. विद्यार्थियों का अलगाव

Ans- 1

4. हार्वड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धान्त के अनुसार किस बुद्धि वाले व्यक्ति अमूर्त विचार के साथ कार्य कर पाते हैं तथा प्रतीकों का हेर-फेर कर समस्या समाधान कर सकते हैं?

1. प्रकृतिवादी

2. स्थानिक

3. सृजनात्मक

4. तर्कशास्त्रीय- गणितीय

Ans- 4 

5. पियाजे के सिद्धांत में वह प्रक्रिया जिसमें एक बच्चा नए अनुभव का बोध करने के लिए अपने स्कीमा को रूपांतरित और संशोधित करता है, क्या कहलाती है?

1. संरक्षण

2. अनुकूलन

3. केन्द्रीकरण

4. समायोजन

Ans- 4

6. एक बाल केन्द्रित कक्षाकक्ष में शिक्षक –

1. एक निष्क्रिय भूमिका निभाता है।

2. को बच्चों को निर्देश देने के लिए एक तानाशाह की भूमिका है।

3. एक सहयोगात्मक कक्षा संस्कृति का निर्माण करता है, अधिगम को बढ़ावा देने के लिए।

4. की कोई भूमिका नहीं होती।

Ans- 3 

7. एक शिक्षिका अपनी कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नताओं का अर्थ पूर्ण ढंग से किस प्रकार ध्यान में रख सकती है?

1. शारीरिक व दृष्टि से दिव्यांग बच्चों को उनके लिए प्रस्ताविक विशेष स्कूलों में भेजकर

2. कक्षा में एकल संस्कृति को प्रोत्साहित करके जिससे प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा मिले। 

3. अकादमिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों का नामांकन व पृथक्करण करके। 

4. यह स्वीकार करके कि भिन्नताओं का अर्थ अभाव नहीं है।

Ans- 4

8. अनुप्रयोग, विश्लेषण और संश्लेषण किसके उदाहरण हैं?

1. निचले क्रम की कौशल

2. उच्च क्रम चिंतन कौशल 

3. घोषणात्मक ज्ञान 

4. प्रक्रियात्मक ज्ञान

 Ans- 2 

9. भारत में अधिकांश कक्षाएं बहुभाषी हैं और इसे शिक्षक द्वारा ……….. के रूप में देखा जाना चाहिए। 

1. एक समस्या

2. एक बाधा

3. एक संसाधन

4. एक बोझ

Ans- 3

10. मध्य बाल्यावस्था का काल क्या है?

1. जन्म से 5 वर्ष

2. 11 वर्ष और उससे अधिक

3. जन्म से 8 वर्ष

4. 6-11 वर्ष

Ans- 4 

12. वो विद्यार्थी जिन्हें पठन क्षेत्र में अधिगम कठिनाई होती है, उनके सफल समावेशन के लिए निम्न में से किसकी आवश्यकता है?

1. विद्यार्थियों का स्थायी अलगाव । 

2. बहुभाषा विषयों की अनिवार्य शिक्षा ।

3. भाषा विषयों से उचित छूट।

4. विद्यार्थियों के लिए दण्ड का बार-बार उपयोग।

Ans- 3

13. अफसा आलू की एक चिप्स को दिखाते हुए कहती है…… ‘तितली’। जीन पियाजे के अनुसार इस प्रकार का प्रतीकात्मक विचार किस अवस्था की विशेषता है?

1. संवेदी – चालक अवस्था

2. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans-  2 

14. उस तर्क की पहचान करें जो लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास के चरण को करता है?

1. विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा सही कार्यवाही को परिभाषित किया गया है।

2. आदर्श पारस्परिकता की समझ । 

3. कानून और नियम लचीले उपकरण हैं, मानव उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए। 

4. सामाजिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियम महत्वपूर्ण हैं।

Ans- 3 

15. विद्यार्थियों द्वारा ग्रहण की गई वैकल्पिक धारणाओं को संबोधित करने के लिए निम्न में से क्या महत्वपूर्ण हैं

1. ऐसी परिस्थितियाँ बनाना जहाँ विद्यार्थी अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रतिबंधित महसूस करें।

2. अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ की भूमिका की उपेक्षा करना। 

3. जहाँ विद्यार्थी वैकल्पिक धारणाओं को व्यक्त कर सके, ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करना ।

4. विषयवस्तु को शिक्षक केन्द्रित शिक्षाशास्त्र के माध्यम से पढ़ाना।

Ans- 3

Read more:

CTET EXAM 2022: दिसंबर सीटीईटी पेपर 1 & 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे, अभी पढ़ें

CTET 2022: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों के साथ दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा की, बेहतर तैयारी

इस आर्टिकल में हमने सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहें अभ्यर्थीयो के लिए ‘बाल विकास शिक्षा शास्त्र‘ (Child Development and Pedagogy Previous Year MCQ) से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है. परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है-


Spread the love

Leave a Comment