CTET 2022 Exam: पक्षियों से जुड़े बेहद रोचक सवाल, जो सीटेट की सभी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं

Spread the love

CTET NCERT EVS Question on Birds: सत्र 2022 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता में शामिल होने के लिए लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन किए हैं 28 दिसंबर से यह परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं जिसमें रोजाना शिक्षक बनने की इच्छा लिए लाखों युवा शामिल हो रहे हैं यदि आपका एग्जाम भी आने वाले दिनों में होने वाला है तो यहां हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम आने वाली है यहां परीक्षा के लिए उपयोगी प्रैक्टिस सेट विगत वर्षों में पूछे गए सवाल आपके लिए नियमित रूप से लेकर आ रहे हैं इसी श्रंखला को जारी रखते हुए आज के इस आर्टिकल में हम परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) के अंतर्गत पक्षियों से पूछे जा रहे प्रश्नों को लेकर आए हैं, जिन्हें एक बार आपको जरूर पढ़ना चाहिए.

सीटेट के अगले Phase में शामिल होने से पूर्व, एनसीईआरटी से पूछे जा रहे हैं इन सवालों को जरूर पढ़ लें—CTET 2022 EVS NCERT Question on Birds

Q. एक छोटे से पेड़ या झाड़ी की शाखा से लटकने वाला घोंसला बनाने वाला पक्षी है।

1. सूर्यपक्षी / शक्कर खोरा

2. कौवा

3. बारबेट / बसंतगौरी

4. भारतीय रॉबिन / कलचिड

Ans- 1 

Q. वह पक्षी जो दिल्ली में सामान्य रूप से दिखाई देता था परन्तु अब इस चिड़िया के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष दिन मनाया जाता है क्योंकि शहरीकरण के कारण यह दुर्लभ हो गई है वह चिड़िया है।

1. मोर

2. कोयल

3. तोता

4. गौरैया

Ans- 4 

Q. निम्न में से किन पक्षियों कि चोंच में छानने कि प्रणाली होती है-

1. फ्लेमिंगो / हंसावर

2. रोबिन / यूरोपीय छोटी चिड़िया

3. मेकाओ / लंबी पूँछ का तोता

4. गौरेया

Ans- 1  

Q. निम्नलिखित में से कौन सा सबसे छोटा प्रवासी पक्षी है जो उत्तरध्रुवीय क्षेत्र से भारत आता है:

1. सीखपर बत्तख (पिनटेल डक)

2. छोटी मतस्यकुररी (ऑस्प्रे)

3. हंसावर (फ्लेमिंगो)

4. छोटी जलरंक (स्टिंट)

Ans- 4 

Q. पक्षी विभिन्न प्रकार के घोंसले बनाते हैं तथा घोंसले बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का चुनाव करते हैं। निम्न में से कौन से पक्षी पेड़ के तनों में अपने घोंसले बनाते हैं?

1. कौऐ

2. बसंतगौरी (बारबेट)

3. शकरखोरा (सनबर्ड)

4. दर्जिन

Ans- 2 

Q. पक्षियों की उस प्रजाति का नाम क्या है जिसमें नर पक्षी अनेक सुन्दर घोंसले बनाते हैं और मादा पक्षी उनमें से केवल एक घोंसला चुनते हैं और उसमें अण्डे देते हैं?

1. कलचिड़ी

2. शकरखोरा

3. दर्जिन चिड़िया

4. बया (वीवर)

Ans- 4 

Q. उस पक्षी का नाम जिसकी आंखें मानवों की तरह सामने की तरफ होती हैं:

1 चील

2 बाज

3 गिद्ध

4 उल्लू

Ans- 4 

Q. तीन पक्षियों का वह समूह जिसका प्रत्येक सदस्य वस्तुओं को हमारी तुलना में, चार गुना अधिक दूरी स्पष्ट देख सकता है, (जो वस्तु हमें दो मीटर की दूरी से दिखाई देती है उसे ही ये पक्षी आठ मीटर दूरी से देख लेते हैं) कौन सा है

1 बाज़, कौआ, कबूतर 

2 बाज़, चील, गिद्ध

3 कबूतर, तोता, चील

4 कोआ, चील, बुलबुल

Ans- 2

Q. अपनी गर्दन को झटके से आगे पीछे कर सकने वाला पक्षी है.

1. कबूतर (कपोत)

2. तोता

3. उल्लू

4. मैना

Ans-  4 

Q. कॉलम और II का मिलान कीजिए।

(पक्षी का नाम)                           (घोसलों का विवरण)

(A) शक्कर खोरा            (i) अपना घोंसला स्वयं नहीं बनाती कौआ इस पक्षी के लिए घोंसला बनाता है जिसमें यह 

                                              अंडे देता है।

(B) कोयल                    (II) सड़क के किनारे पत्थरों के बीच घोंसला उसके ऊपर पौधों की टकनियां, जहे बाल, रुई विछी होना।

(C) कल चिड़ी               (III) झाड़ी पर दो पत्तों को नुकीली चोंच से सीकर बनाया गया घोंसला 

(D) दर्जिन चिड़िया          (IV) छोटे पेड़ की डाली पर लटका घोंसला इसमें बाल बारीक घास  पतली टहनियां, सूखे 

                                    पत्ते, कपड़े के चीथड़े आदि होते हैं।

1. A-(IV) B-(II) C-(I) D-(III)

2 A- (I) B-(IV) C- (II) D (III)

3. A-(I) B-(II) C-(IV) D-(III)

4. A- (IV) B-(I) C (II) D- (III)

Ans- 4 

Q. अपनी गर्दन को पीछे तक घुमा सकने वाला पक्षी है.

1. कबूतर

2. तोता 

3. उल्लू

4. मैना

Ans- 3 

Q. पक्षियों की एक स्पीशीज (प्रजाति) ऐसी है, जिसका नर पक्षी सुन्दर सुन्दर घोंसले बुनता है। मादा पक्षी उन सभी पोसलों को देखती है। उनमें से वह उसे चुनती है जो उसे सबसे अच्छा लगता है और उसी में अंडे देती है। पक्षियों की इस स्पीशीज का नाम है.

1. कोयल

2. वीवर पक्षी

3. शक्कर खोरा

4. वसंत गौरी

Ans- 2 

Q. किस प्रकार के पक्षी की चोंच मीट को काटने और खाने के काम आती है?

1. तिकोने आकार की चोंच

2. सीधी और पतली चोंच

3. हुक जैसी चोंच

4. लम्बी पतली सुई जैसी चोंच

Ans- 3 

Read More:

CTET EVS NCERT Question: पर्यावरण अध्ययन में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले हाथी और चींटी, मधुमक्खी से जुड़े संभावित सवाल, यहां पढ़ें

CTET 2022: पर्यावरण अध्ययन में ‘परिवार और मित्र’ से जुड़े ऐसे सवाल, जो सीटेट की आने वाली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं

सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment