Donald Trump India Visit 2020 Current Affairs Questions

Spread the love

Donald Trump India Visit 2020 Current Affairs Questions

इस पोस्ट में हम जानेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर (Donald Trump India Visit 2020 Current Affairs Questions) जिनकी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है।



Donald Trump India Visit 2020 Important Questions

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर कौनसा कार्यक्रम आयोजित किया गया था?

 उत्तर-  नमस्ते ट्रंप

2. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कितने दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए थे?

 उत्तर-  दो दिवसीय

3. “नमस्ते ट्रंप”  का आयोजन किस स्टेडियम में किया गया था?

 उत्तर-  मोटेरा स्टेडियम

4. दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है?

 उत्तर-  मोटेरा स्टेडियम

5. मोटेरा स्टेडियम में पहला ODI  कब खेला गया था?

 उत्तर-  1984 में 

6.  डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली भारतीय यात्रा में साबरमती  आश्रम का दौरा किया,यह कौन सी नदी के किनारे स्थित है?

 उत्तर-  साबरमती

7. सत्याग्रह आश्रम (साबरमती आश्रम) की स्थापना कब हुई थी?

 उत्तर-  1915 

8.  अब तक कितने अमेरिकी राष्ट्रपति भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान गए?

उत्तर- 3

9.  अपनी आगरा यात्रा पर डोनाल्ड ट्रंप ने जिस ताजमहल का दीदार किया इसका निर्माण किस सन में किया गया?

 उत्तर- 1632 ई



10. हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाया गया, वे महाभियोग का सामना करने वाले कौन से अमेरिकी राष्ट्रपति है?

 उत्तर-  तीसरे

11. अब तक कितने अमेरिकी राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आ चुके हैं?

 उत्तर- 7

All Sports Award 2020: Click Here

12.  कौन से हेलीकॉप्टर का रक्षा समझौता अमेरिका के साथ किया गया?

 उत्तर-  रोमियो और अपाचे 

13. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में “व्कार्ड संबाद” का नाम दिया।  कौन सा देश इसका हिस्सा नहीं है? 

उत्तर- कनाडा

14.  भारत और अमेरिका के बीच कितने बिलियन का रक्षा समझौता हुआ है?

 उत्तर- 3  बिलियन

15. डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान अपनी चर्चा में किस क्षेत्र में आचार संहिता लगाने पर जोर दिया? 

 उत्तर- दक्षिण चीन सागर 

16. भारत और अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।  कितने देशों के साथ USA का FTA दिए है?

 उत्तर- 20

17. ट्रंप की यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग के लिए यूएसए और भारत सहमत हुए हैं संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का कौन सा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है?

 उत्तर-  छठवां 

18. यूएसए हाल ही में किस देश को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है?

 उत्तर-  चीन 

19. भारत के Necular Power Cooperation of Indianने किस अमेरिकी कंपनी के साथ 6 न्यूक्लियर रिएक्टर के निर्माण के लिए करार किया है?

 उत्तर- वेस्टिंग हाउस ईलेक्ट्रिक 

20. 25 फरवरी 2020 को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ किसे दिया गया?

 उत्तर-   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को

21. नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता कहां पर संपन्न हुई?

 उत्तर- हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली

22. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा के दौरान सर्वप्रथम कहां पर गए?

 उत्तर-  साबरमती आश्रम, अहमदाबाद

23. ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?

 उत्तर- यमुना नदी

24. टाइगर ट्रंप सेना अभ्यास भारत और किस देश के बीच किया गया?

 उत्तर-  अमेरिका

25. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मिलेनिया ट्रंप  कहां के स्कूल में पहुंची थी?

 उत्तर-  दिल्ली  के



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे :




 


Spread the love

Leave a Comment