CTET 2023: हिंदी पेडगॉजी के इन जरूरी सवालों से करें सीटेट 2023 की, पक्की तैयारी

Spread the love

Hindi Pedagogy For CTET 2023: 20 अगस्त को सीबीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां एक रणनीति बनाकर प्रारंभ कर देना चाहिए. ताकि समय रहते संपूर्ण पाठ्यक्रम कवर किया जा सके. बता दें कि यह परीक्षा पुराने पैटर्न के आधार पर यानी ऑफलाइन मोड पर आयोजित होगी जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेंगे यदि आप भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दिए गए हिंदी भाषा शिक्षण के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास एक बार अवश्य कर लें.

हिंदी भाषा शिक्षण पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, यहां पढ़िए—pedagogy of Hindi language for CTET 2023

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा किसी उत्तम पाठ्य पुस्तक का मूलभूत मानदण्ड नहीं है?

A. भाषा एवं शब्द भण्डार

B. विषय वस्तु

C. शैली एवं योजना

D. मुद्रण एवं जिल्द चढ़ाना

Ans- D

Q2. एक अध्यापिका पाँचवी कक्षा के अपने विद्यार्थियों को छह वाक्यों का एक छोटा अनुच्छेद दो बार सुनने के लिए कहती है। फिर वह विद्यार्थियों को चार-चार के समूह में सुने हुए वाक्यों को अपने शब्दों में लिखने के लिए कहती है। यह शिक्षण विधि का कौन-सा रूप है?

A. रचनात्मक लेखन

B. श्रवण एवं भाषण

C. अनुच्छेद श्रुतलेख

D. वाक्य आधारित श्रुतलेख

Ans- C

Q3. एक अध्यापिका को पता चलता है कि कुछ विद्यार्थी सीखते समय अनुच्छेदों की विस्तृत व्याख्या एवं वाक्य रचना को समझने में कठिनाई अनुभव कर रहे हैं। वह उन्हें एक समृद्ध शब्द भण्डार देती है और कुछ युक्तियों का सुझाव देकर उनका अभ्यास करवाती है। इस तरह कुछ समय पश्चात उसके विद्यार्थी भाषा सीखने संबंधी कठिनाइयों को दर कर पाते हैं। अध्यापिका ने यह किस प्रकार का आकलन किया है?

A. निदानात्मक आकलन

B. रचनात्मक आकलन

C. योगात्मक आकलन

D. स्थानात्मक आकलन

Ans- A

Q4. किसी भाषा की परीक्षा (टेस्ट) का ब्लू प्रिंट तैयार करते समय निम्नलिखित में कौन सा कार्य आवश्यक नहीं है?

A. शिक्षण उद्देश्यों को महत्व देना।

B. प्रश्नों के विविध रूपों को महत्व देना।

C. कठिनाई के स्तर को महत्व देना ।

D. लेखन की विविध शैलियों को महत्व देना।

Ans- D

Q5. एक शिक्षक श्यामपट्ट पर स्पष्ट लेख में कुछ शब्द लिखता लिखती है और विद्यार्थी उन शब्दों को अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि वर्तनी सिखाने की इस तकनीक से मेल खाती है?

A. खेल विधि

B. अभ्यास विधि (ड्रिल)

C. प्रतिलेखन विधि

D. श्रुतलेख विधि

Ans- C

Q6. एक बालक भाषा सीखते समय निम्नलिखित कठिनाई अनुभव करता पाया जाता है –

(क) नाम तथा अक्षरों की ध्वनि को सीखने में कठिनाई

(ख) ऊँचे स्वर में पढ़ते समय गलतियाँ करना

(ग) शब्दों और वाक्यों को पढ़ते समय दृष्टिबाधा

(घ) लेखन कार्य को पूरा करने में अधिक समय लगाना।

बालक किसके लक्षण प्रदर्शित करता करती है?

A. वाचन वैकल्य

B. लेखन वैकल्य

C. सीखने में अक्षमता

D. सीखने का भय

Ans- A 

Q7. एक अध्यापिका (लखनऊ) पर पाठ पढ़ाती है। विद्यार्थियों द्वारा मौन पठन के पश्चात वह उनसे निम्नलिखित प्रश्न करती है –

(अ) हज़रतगंज में शोर क्यों नहीं था?

(ब) लखनऊ को नवाबों का शहर क्यों कहा जाता है? निम्नलिखित में से कौन-सा (अ) व (ब) प्रश्नों की प्रकृति को परिभाषित करता है?

A. पुनरावृत्यात्मक प्रश्न

B. कालान्तरित प्रश्न

C. परिचयात्मक प्रश्न

D. बोधात्मक प्रश्न

Ans B

Q8. निम्नलिखित में से कौन-सा मौन पाठ का लाभ नहीं है?

A. यह विद्यार्थियों की झिझक और संकोच दूर करता है।

B. यह विद्यार्थियों की ऊर्जा बचाता है।

C. विद्यार्थी समझ एवं चिंतन से अर्थ ग्रहण करते है।

D. यह विद्यार्थियों में स्वतः अध्ययन की प्रवृत्ति विकसित करता है

Ans A

Q9. अंग्रेजी भाषा के शिक्षण विधि के संबंध में निम्नलिखित कथन पढ़िए-

(a) यह शिक्षण-पद्धति सर्वप्रथम जर्मनी में प्रारम्भ की गई।

(b) अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए पूरे यूरोप में यह व्यापक रूप में अपनाई गई।

(c) शिक्षण की इकाई शब्द है न कि वाक्य।

(d) विषय-सामग्री मानक प्रारूप में विभाजित की जाती है।

(e) यह औपचारिक से क्रियात्मक चरणों की ओर जाती है।

(f) वाक्य रचना व्याख्या करने में वाक्य रचना का सर्वोत्तम उपयोग करती है।

निम्नलिखित में से कौन-सी इन विशेषताओं को दर्शाती है?

A. दृश्य-श्रव्य विधि

C. द्विभाषीय पद्धति

B. स्थानापन्न विधि

D. व्याकरण सम्मत अनुवाद पद्धति

Ans D

Q10. निम्नलिखित कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन करें

कथन (अ) मूल्यांकन का उपकौशल उपागम जो किन बिन्दुओं में मदद की ज़रूरत है यह भाँपने की अध्यापक की सहजबुद्धि को परिलक्षित करता है।

तर्क (ब): लेखन और श्रवण की परीक्षा को कई उपकौशलों में बाँटा जा सकता है, एकीकृत भाषा परीक्षाओं द्वारा पूरा किया जा सकता है।

A. (अ) सही है लेकिन (अ) गलत है।

B. दोनों (अ) और (ब) सही हैं और (ब), (अ) की सही व्याख्या करता है।

C. दोनों (अ) और (ब) सही हैं लेकिन (ब), (अ) की सही व्याख्या नहीं करता है।

D. (अ) सही नहीं है लेकिन (ब) सही है।

Ans C

Q11. एक अध्यापक किसी पाठ्य सामग्री का आधा भाग स्वयं ऊंचे स्वर में पढ़कर अपने विद्यार्थियों से कहता कहती है कि वे उस पाठ के अंत को अपने अनुसार पूर्ण करें। यह किस प्रकार की गतिविधि है?

A. अनुभव आधारित गतिविधि

B. समूह कार्य

C. लेखन गतिविधि

D. अन्तर्बोध आधारित गतिविधि

Ans A

Q12. निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन सी पद्धति विद्यार्थियों में शब्द भण्डार विकसित करने की सर्वोत्तम युक्ति है?

A. समानार्थी एवं विपरीतार्थी शब्दों को याद करना

B. दिए गए संदर्भ में नए शब्दों के अर्थ का अनुमान लगाना

C. प्रत्येक नए शब्द का अर्थ शब्दकोश में देखना ।

D. सभी नए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करना।

Ans B

Q13. बहुभाषिता का प्रयोग एक संसाधन के रूप में करना चाहिए

जिससे –

A. बच्चे बहुत सी भाषाएँ सीख सकें।

B. शिक्षक बहुत सी भाषाएँ सीख सकें।

C. प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा एवं स्वीकृति का अहसास हो।

D. बच्चे बहुत सी भाषाओं से वर्जित हो जाते हैं।

Ans C

Q14. कक्षा में विद्यार्थियों को प्राय: कहानी सुनाई जानी चाहिए क्योंकि इससे-

A. विद्यार्थियों का मनोरंजन होता है।

B. इससे नैतिक शिक्षा मिलती है।

C. भाषा को समग्र रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

D. कठिन शब्दों का ज्ञान कराया जाता है।

Ans C

Q15. भाषा-अर्जन का अर्थ है

A. किसी भाषा के व्याकरण के नियमों को सीखना।

B. किसी भाषा को अनौपचारिक परिवेश में अनजाने में ही सीख लेना।

C. किसी भाषा को औपचारिक परिवेश में सायास सीखना।

D. भाषा के बारे में सीखना।

Ans B

Read More:

CTET 2023 Exam: वृद्धि और विकास के 15 ऐसे सवाल सीटीईटी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं इन्हें जरूर पढ़ ले

CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते है, हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत से जुड़े यह सवाल, अभी पढ़ें

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment