REET Mains Exam 2023: रीट मुख्य परीक्षा में व्यक्तित्व से पूछे जाने वाले 20 संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए!

Spread the love

Question on Personality for REET Mains: रीट मुख्य परीक्षा के आयोजन में कुछ दिन का समय बाकी है ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित होने वाले लाखों अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं बता दे कि इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान में लेवल 1 और लेबल 2 के 48000 शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी. यह परीक्षाएं 25 फरवरी 2023 से 1 मार्च तक चलने वाली है. यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दिए गए पाठ्यक्रम पर आधारित व्यक्तित्व से जुड़े सवाल आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

25 फरवरी से प्रारंभ होने वाली रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे व्यक्तित्व के ऐसे सवाल, अभी पढ़े—Question on Personality for REET Mains Exam 2023

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसी प्रक्षेपण तकनीक व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए होती है

(1) रोशार्क स्याही का धब्बा (रोशार्क इंकब्लॉट)

(2) साक्षात्कार

(3) प्रश्नावली

(4) प्रेक्षण

उत्तर- 1 

प्रश्न. निम्नलिखित परीक्षणों में से किसमें अंतर्निहित व्यक्तित्व की कहानियों और व्याख्याओं का विश्लेषण शामिल होता है

(1) विषय- आत्मबोधन परीक्षण

(2) स्याही धब्बा परीक्षण

(3) शब्द संधि परीक्षण (वर्ड एसोसिएशन टेस्ट) 

(4) कथा वाचन परीक्षण 

उत्तर- 1 

प्रश्न. किस परीक्षा के संचालन के दौरान बच्चों को कहानी सुनाने के लिए कहा जाता है

(1) बाल-अन्तर्बोध परीक्षण (सीएटी)

(2) मिनेसोटा मल्टीफेजिक पर्सनलेटी इवेंटरी (एमएमपीआई)

(3) वेचस्लेर इंटेलिजेंट स्केल फॉर चिल्ड्रन (डब्ल्यूआईएससी)

(4) विषय- आत्मबोधन परीक्षण (टीएटी)

उत्तर- 1 

प्रश्न. मिनेसोटा मल्टीफेजिक पर्सनालटी इंवेंटरी (एमएमपीआई-2) में निम्न है

(1) 400 आइटम से अधिक

(2) 500 आइटम से अधिक

(3) 500 आइटम से कम

(4) 300 आइटम से कम

उत्तर- 2 

प्रश्न. व्यक्तित्व परीक्षण निम्न होना चाहिए

(1) लिंग पक्षपाती

(2) अधिक से अधिक प्रश्न वाला

(3) विश्वनीय और वैद्य

(4) नवाचारी

उत्तर- 3 

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा व्यक्तित्व का जैविक निर्धारक है?

(1) जन्म क्रम

(2) सामाजिक-आर्थिक स्तर

(3) आनुवंशिक प्रभाव

(4) आकांक्षा स्तर

उत्तर- 3 

प्रश्न. निम्न में से कौन-से पर्यावरणीय कारक व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं? 

(1) सामाजिक कारक

(2) सांस्कृतिक कारक

(3) आर्थिक कारक

(4) सभी विकल्प सही हैं

उत्तर- 4 

प्रश्न. व्यक्तित्व एवं बुद्धि में वंशानुक्रम की –

(1) नाममात्र की भूमिका है।

(2) महत्वपूर्ण भूमिका है

(3) अपूर्वानुमेय भूमिका है

(4) आकर्षक भूमिका है 

उत्तर- 2 

प्रश्न. कौनसी विशेषता व्यक्तित्व को सीधे प्रभावित करती है?

1. शारीरिक गठन एवं सामाजिक व्यवहार

2. मानसिक एवं आध्यात्मिक योग्यता

3. संवेगात्मक आयाम

4. अनुभव

नीचे दिए हुए कूटों का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:

(1) सिर्फ 1

(2) 1 एवं 4

(3) 2 एवं 3

(4) उपर्युक्त सभी

उत्तर- 4 

प्रश्न. ‘सामूहिक अचेतन’ का सम्प्रत्यय ………… द्वारा दिया गया था।

(1) पावलोव

(2) स्किनर

(3) फ्रायड

(4) युंग

उत्तर- 4 

प्रश्न. ………….. ..ने सामूहिक अचेतन का सम्प्रत्यय दिया था।

(1) युग

(2) फ्रायड

(3) एडलर

(4) सलीवन

उत्तर- 1 

प्रश्न. बालक अन्तर्बोध परीक्षण (सी.ए.टी.) में प्रयुक्त किए जाने वाले कार्डों की कुल संख्या है

(1) 5

(2) 10

(3) 15

(4) 18

उत्तर- 2 

प्रश्न. बाल अन्तर्बोध (एपरसेप्शन ) परीक्षण का निर्माण किसने किया

(1) मरें

(2) बेलक

(3) रॉबर्ट

(4)  रोजनविग

उत्तर- 2 

प्रश्न. टी. ए. टी. परीक्षण में कार्ड की संख्या होती है?

(1) 10

(2) 20

(3) 30

(4) 40

उत्तर- 3 

प्रश्न. एक अध्यापक ने विद्यार्थियों का टी.ए.टी परीक्षण किया ताकि उनमें निम्न की पहचान की जा सके।

(1) व्यक्तित्व की

(2) अभिवृत्ति की

(3) अभिज्ञता की

(4) उपलब्धि की

उत्तर- 1 

प्रश्न. किस परीक्षण में 10 मसिलक्ष्य या स्याही धब्बे होते हैं

(1) रोर्शा परीक्षण

(2) 16 पी.एफ.

(3) ई.पी.क्यू.

(4) एम.एम.पी.आई.

उत्तर- 1 

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा परीक्षण पूरी तरह मौखिक परीक्षण है?

(1) विषम आत्मबोधन परीक्षण

(2) इंक ब्लॉट परीक्षण 

(3) व्यक्तित्व प्रश्नावली

(4) संस्कृति-निष्पक्ष परीक्षण 

उत्तर- 3 

प्रश्न. …………. वह विधि जिसमें किसी व्यक्ति को उसकी वृद्धि के दौरान, एक परिवर्तनशील अवधि के लिए समान व्यक्ति का प्रेक्षण और मापन करते हुए अध्ययन किया जाता है।

(1) मिश्रित विधि

(2) अनुदैर्ध्य वृद्धि

(3) क्रॉस अनुभागीय विकास 

(4) विस्तारित विधि

उत्तर- 2 

प्रश्न. व्यक्ति के व्यक्तित्व का अध्ययन करने की वह प्रविधि जिसके द्वारा उसकी जीवन शैली, व्यवहार, तौर-तरीकों, विचारों और भावनाओं का अवलोकन किया जा सकता है, कहलाती है?

(1) प्रश्नावली

(2) वैयक्तिक अध्ययन

(3) निर्धारण मापनी

(4) प्रक्षेपण

उत्तर- 2 

प्रश्न. व्यक्तित्व को अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी वर्गों में पहले वर्गीकरण किसने किया?

(1) शेल्डन

(2) क्रेश्मर

(3) युग

(4) रोजर

उत्तर- 3 

प्रश्न. बच्चे का विकासशील व्यक्तित्व किसके द्वारा प्रभावित होता है?

(1) व्यक्ति के शरीर में ग्रंथियों द्वारा

(2) परिवार द्वारा

(3) विद्यालय में प्राप्त अनुभव द्वारा 

(4) ग्रंथियों, परिवार और विद्यालय में प्राप्त अनुभवों द्वारा

उत्तर- 4 

प्रश्न. बहिर्मुखी व्यक्तित्व होता है-

(1) केवल अपने में समाये रहने वाला, कम क्रियाशील व्यक्ति 

(2) विनम्र स्वभाव वाला व्यक्ति जो शीघ्र ही परेशान होने लगता है। 

(3) व्यक्ति जो हमेशा अपने स्वयं के बारे में सोचता रहता है।

(4) प्रबल व्यक्ति जो सरलता से परेशान हो जाने वाला नहीं होता है।

उत्तर- 4 

प्रश्न. किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के मापन के लिए व्यक्तिनिष्ठ विधि है

(1) नियंत्रित निरीक्षण विधि

(2) वैयक्तिक गुणों का मूल्यांकन

(3) आत्मकथा विधि

(4) व्यक्तित्व में मनोवैज्ञानिक परिवर्तन

उत्तर- 3 

प्रश्न. एरिक्सन के अनुसार आप व्यक्तित्व समायोजन नहीं कर सकते, यदि आप

(1) अपने आपको नियंत्रित करने में असमर्थ हैं। 

(2) समर्थी, योग्य एवं परिश्रमी है। 

(3) कोई उत्तरदायित्व वहन करने में असमर्थ हैं। 

(4) स्वयं पर एवं दूसरों पर विश्वास करते हैं।

उत्तर- 1 

प्रश्न. बहिर्मुखी विद्यार्थी, अन्तर्मुखी विद्यार्थी से किस विशेषता के आधार पर भिन्न होता है ?

(1) मजबूत भावनाएं, पसंदगी एवं नापसंदगी

(2) मन ही मन परेशान होने की अपेक्षा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है।

(3) अपने बौद्धिक कार्यों में डूबा रहता है।N

(4) बोलने की अपेक्षा लिखने में बेहतर होता है।

उत्तर- 2 

प्रश्न. बालक के व्यक्तित्व को किस प्रकार का अधिगम अधिक प्रभावित करता है ?

(1) प्रयत्न एवं त्रुटि अधिगम

(2) अनुकरण अधिगम

(3) अन्तर्दृष्टि पूर्ण अधिगम 

(4) अनुदेशनात्मक अधिगम 

उत्तर-4 

प्रश्न. निम्न में से कौनसी तकनीक प्रक्षेपण तकनीक नहीं है?

(1) खेल तकनीक

(2) शब्द साहचर्य परीक्षण 

(3) चित्र साहचर्य परीक्षण

(4) व्यक्तिगत अध्ययन

उत्तर- 4 

प्रश्न. व्यक्तित्व मापन की ‘प्रक्षेपी’ परीक्षण विधि को, पहचानिये

(1) साक्षात्कार

(2) शब्द साहचर्य परीक्षण

(3) व्यक्ति अध्ययन

(4) चैक लिस्ट

उत्तर- 2 

प्रश्न. व्यक्तित्व का स्थायी समायोजन है ? 

(1) पर्यावरण के साथ

(2) जीवन के साथ

(3) प्रकृति के साथ

(4) उपर्युक्त सभी

उत्तर- 4 

प्रश्न. एक संतुलित व्यक्तित्व वह है, जिसमें ?

(1) इदम् एवं परम् अहम् के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है

(2) इदम् एवं अहम् के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है

(3) अहम् एवं परम् अहम् के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है

(4) मजबूत अहम् को बनाया जाता है

उत्तर- 2 

Read More:

REET Mains Exam 2023: बुद्धि पर आधारित ऐसे ही सवाल रीट मुख्य परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे, 25 फरवरी से होगी परीक्षा शुरू

REET Mains Exam 2023: शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सवालों को हल कर, जांचें परीक्षा की अंतिम तैयारी

यहां हमने रीट मुख्य परीक्षा में ‘व्यक्तित्व’ से पूछे जाने वाले (Question on Personality for REET Mains) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment