आयुष नीट पीजी काउंसलिंग 2023: राउंड 2 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Spread the love

नई दिल्ली (NEET PG Counselling 2023): आयुष एडमिशन सेंट्रल काउन्सलिंग कमीटी (एएसीसीसी) ने आयुष नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 19 अक्टूबर से शुरू कर दी है। सभी उम्मीदवार आयुष नीट राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि आयुष नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2023 है।

शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए अपनी पसंद दर्ज करने के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 20 अक्टूबर, 2023 को ओपन की जाएगी तथा चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है।

Note: दूसरे काउंसलिंग राउंड में भाग लेने वाले छात्रों को चॉइस फिलिंग राउंड में कोर्स और कॉलेज की अपनी पसंद दर्ज करना आवश्यक है। आयुष नीट पीजी राउंड 2 आवंटन परिणाम 27 अक्टूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2023 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उम्मीदवार आयुष नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा।

Step: 1 आयुष नीट पीजी काउंसलिंग पोर्टल, aaccc.gov.in पर जाएं।
Step: 2 होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
Step: 3 आवश्यक विवरण दर्ज करें।
Step: 4 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
Step: 5 अपनी पसंद वरीयता के क्रम में दर्ज करें।
Step: 6 शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

AYUSH NEET PG Round 2 Registration 

उम्मीदवार आयुष नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates for YUSH NEET PG Counselling 2023)

राउंड 2 रजिस्ट्रेशन आरंभ: 19 अक्टूबर, 2023
राउंड 2 रजिस्ट्रेशन समाप्त: 24 अक्टूबर, 2023
चॉइस फिलिंग आरंभ: 20 अक्टूबर, 2023
चॉइस फिलिंग समाप्त: 24 अक्टूबर, 2023
राउंड 2 आवंटन परिणाम घोषणा: 27 अक्टूबर, 2023
राउंड 2 में आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग: 28 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2023

आशा है कि दी गई जानकारी आपके लिये मददगार साबित होगी, सभी नवीनतम अपडेट हासिल करने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल से ज़रूर जुड़े जॉइन लिंक नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment