REET 2022: शिक्षण अधिगम सामग्री से परीक्षा में पूछे जाने वाले बेहद आसान से सवालों के जवाब देकर, चेक करें अपनी तैयारी का लेबल

Spread the love

Teaching Learning Material Model MCQ for REET: देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा ओं में से एक राजस्थान में आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा का आयोजन आगामी जुलाई माह में दो पारियों में ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा यह परीक्षा शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के बीच खासी लोकप्रिय है इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी यदि आप भी इस पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है आज के इस आर्टिकल में हम परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे जाने वाले शिक्षण सहायक सामग्री (Teaching Learning Material

) से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण और आसान से प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आप को परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य पढ़ लेना चाहिए.

शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) से परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—Teaching Learning Material Model MCQ for REET Exam 2022 Level 1 & 2

प्रश्न- ऑडियोवीजुअल सामग्री का प्रयोग करते हुए किस सुत्र का पालन करना चाहिए ?

A. अमूर्त से मूर्त

B. मूर्त से अमूर्त

C. दोनों प्रकार

D. कोई नहीं

Ans- B

प्रश्न- शिक्षण अधिगम करवाते समय कौन-कौन से तरीके उपयोग में लिये जाते हैं?

A. सरल से जटिल कर्म

B. नवीन ज्ञान को पूर्व ज्ञान से संबंधित

C.अधिक से अधिक ज्ञान इंद्रियों का प्रयोग 

D. उपरोक्त सभी

Ans- D

प्रश्न – अर्थपूर्ण अधिगम की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है ?

A. शारीरिक

B. मानसिक

C. भावात्मक

D. कोई नहीं

Ans -B.

प्रश्न- किस आयोग के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से सम्पूर्ण भारत में शैक्षिक क्रांति लाई जा सकती है

A. मुदालियर आयोग

B. कोठारी आयोग

C. कृष्णन आयोग

D. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Ans- B

प्रश्न- निम्न में से प्रक्षेपी सामग्री नही है –

A. स्लाइड

B. फिल्म स्ट्रीप

C. चार्ट

D. प्रोजेक्टर

Ans- C

प्रश्न- W.W चार्टर के अनुसार चलचित्र द्वारा व्यक्ति 90 प्रतिशत बाते कितने समय तक याद रख सकता है।

A. 6 माह

B. 6 सप्ताह

C. 02 माह

D.7 सप्ताह

Ans- B

प्रश्न- प्रो. बेनेर के अनुसार आखों से देखा ज्ञान कितने प्रतिशत याद रहता है

A. 25 प्रतिशत

B. 40 प्रतिशत

C. 17 प्रतिशत

D. 18 प्रतिशत

Ans- B

प्रश्न- वह बोर्ड जिसका उपयोग कक्षा कक्ष में चित्र को प्रदर्शित करके विद्यार्थियों के अधिगम को श्रेष्ठ प्रभावी किया जाता है।

A. श्याम पट्ट

B. फ्लेनल

C. बुलेटिन

D. नीला बोर्ड

Ans- B

प्रश्न- शिक्षण सहायक सामग्री की सापेक्ष प्रभावशीलता का अध्ययन किया-

A. प्रो. एडगर डेल

B. प्रो. W.W. चार्टर

C. प्रो. बेनेर

D. प्रो. डेण्ड

Ans- A

प्रश्न- टी.वी. की खोज की थी –

A. मारकोनी

B. जे.एल.बेयर्ड

C. ग्राहम बेल

D. वाटसन

Ans- B

प्रश्न- भारत का प्रथम रेडियो पर प्रसारित शैक्षिक चैनल है –

A. ज्ञानदर्शन

B. ज्ञानवाणी

C. ज्ञानचेतना

D. ज्ञानोपयोग

Ans- B

प्रश्न- ग्रामोफोन, जिसकी खोज टी.ए. एडीसन ने की है

A. श्रव्य सामग्री

B. दृश्य सामग्री

C. श्रव्य-दृश्य

D. प्रक्षेपी

Ans- A

प्रश्न- निम्न में से कौनसे सामग्री TLM NCERT ने अपने वर्गीकरण में शामिल नहीं किया

A. प्रक्षेपी

B. श्रव्य

C. दृश्य

D. डिस्पले

Ans- C

प्रश्न- एडगर डेल ने सापेक्ष प्रभावशीलता में किस आकृति को उपयोग में लिया

A. त्रिभुज

B. आयत

C. शंकु

D. वर्ग

Ans- C

प्रश्न- असत्य कथन है-

A. शिक्षक सहायक सामग्री शिक्षण को रूचिकर बनाती हैं।

B. शिक्षण सहायक सामग्री के मंद बुद्धि बालकों के लिए उपयोगी है।

C. शिक्षण सहायक सामग्री की सापेक्ष प्रभावशीलता का अध्ययन एडगर डेल ने किया।

D. शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग आत्मसात में सहायक है।

Ans- B

प्रश्न- निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रभावी सहायक शिक्षण सामग्री है।

A. श्रव्य शिक्षण सामग्री

B. दृश्य – शिक्षण सामग्री

C. दृश्य – श्रव्य शिक्षण सामग्री

D. स्पर्श्य शिक्षण सामग्री

Ans- C

Read more:

REET 2022 Psychology Model Test: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘साइकोलॉजी’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

REET 2022: मनोविज्ञान की कुछ बेहद रोचक प्रश्न, जो रीट परीक्षा में पूछे जाते हैं, क्या आप जानते हैं इनके जवाब

यहां हमने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत ‘शिक्षण अधिगम सामग्री’ (Teaching Learning Material Model MCQ for REET) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment