MP Patwari Hindi Practice Set: मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी से पूछे जाएंगे कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़िए 15 संभावित प्रश्न

Spread the love

MP Patwari Hindi Practice Set 2023: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा प्रदेश के लाखों युवा 15 मार्च प्रारंभिक पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू हो रहे हैं मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है कि आपका एग्जाम अभी होना बाकी है यहां की जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इस आर्टिकल में  परीक्षा के एनालिसिस के आधार पर हिंदी में पूछे जा रहे प्रश्नों के पैटर्न के आधार पर कुछ संभावित सवाल (MP Patwari Hindi Practice Set 2023

) आपके लिए लेकर आए हैं  जिन्हें आपको एग्जाम में जाने से पूर्व जरूर करना चाहिए.

सामान्य हिंदी के इन सवालों को हल कर, जाने! परीक्षा में अपनी तैयारी का लेबल—MP Patwari Hindi Practice Set 2023

1. गुरुदक्षिणा शब्द का समस्त पद विग्रह ज्ञात कीजिए।   

A. गुरु और दक्षिणा

B. गुरु की दक्षिणा

C. गुरु के लिए दक्षिणा

D. गुरू को दी गई दक्षिणा

Ans- C

2. निम्नलिखित प्रश्न में, आग फूँस का बैर होना दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।

A. बेचैन होना

B. अप्राप्य वस्तु

C. कसर निकालना

D. जन्मजात शत्रु होना

Ans- D 

3.  दिए गए विराम चिह्नों में से उद्धरण चिह्न ज्ञात कीजिए।

A.:

B. ….

C.”.”

D. –

Ans- C 

4. राम ने पुस्तक पढ़ी। वाक्य का वाच्य ज्ञात कीजिए।

A. कर्मवाच्य

B. अन्यवाच्य

C. कृर्तवाच्य

D. भाववाच्य

Ans- C 

5. क्षुद्र शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।

A. क्रोध

B. श्याम

C. युद्ध

D. महान

Ans- D 

6. दिए गए शब्दों में शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।

A. प्रज्जवलित

B. प्रजवलित

C. पराजवलित

D. प्रज्वलित

Ans- D

7.चार हाथी जूलुस के आगे चल रहे थे। वाक्य में संबंधबोधक अव्यय ज्ञात कीजिए। 

A. के आगे

B. चल

C. रहे थे

D. चार

Ans- A 

8. लुटेरा शब्द का प्रत्यय ज्ञात कीजिए       

A. टेरा

B. ऐरा

C. टरा

D. लूट

E. एरा 

Ans- E 

9. निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य ज्ञात कीजिए।

A. मैंने दूध पीया और सो गया।

B. राम ने दूध नहीं पीया और वह सो गया।

C. जो उसने दूध पीया, वो खराब था।

D. मैं दूध पीकर सो गया ।

Ans- D

10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विदेशज शब्द है?

A. जूता

B. ठुमरी

C. अमीर

D. तेंदुआ

Ans- C

11. ‘न्यून’ का सन्धि विच्छेद क्या है?

A. न + यून

B. नि: + यून

C. न + ऊन

D. नि + ऊन

Ans- D 

12. निम्न में से अर्द्ध विवृत स्वर कौन-सा है?

A.ऊ 

B. ऐ

C. आ 

D. ए 

Ans- B 

13.”पेड़ से पत्ता गिरा” वाक्य में कौन सा कारक है –

A. संबंध कारक

B. अपादान कारक

C. कर्म कारक

D. करण कारक

Ans- B 

14.  “बुढ़ापा हर व्यक्ति के जीवन में आता है” रेखांकित शब्द में संज्ञा है।

A. समूहवाचक

B. भाववाचक

C. व्यक्तिवाचक 

D. जातिवाचक

Ans- B 

15. कहानी, कविता, गीतों और नाटकों के माध्यम से बच्चे –

A. केवल मूल्यों का अर्जन करते हैं 

B. केवल अपनी तर्कशक्ति का विकास करते हैं

C. अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ते हैं

D. केवल मनोरंजन प्राप्त करते हैं

Ans- C

Read More:

MP Patwari 2023: सामान्य विज्ञान के ऐसे सवाल, जो पटवारी भर्ती परीक्षा की आगामी शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं क्या? आप जानते हैं इनके जवाब

MP Patwari 2023: भौतिक विज्ञान के ऐसे ही सवाल पटवारी भर्ती परीक्षा की सभी शिफ्ट में रोजाना पूछे जा रहे हैं, इन्हें जरूर पढ़ें

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment