UPSSSC PET 2022 Important Topics: परीक्षा में है केवल एक माह का समय, स्टेटिक जीके के ये टॉपिक दिलाएँगे परीक्षा में अधिक अंक, आज ही करें तैयार 

Spread the love

UPSSSC PET Important Static Gk Topics: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानि UPSSSC द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) की परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित कराया जाना निश्चित किया गया है। जल्द ही इस परीक्षा के एड्मिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये जाएंगे। चूँकि परीक्षा के लिए अब अधिक समय नहीं है, अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक होगा कि वे परीक्षा की तैयारी भली-भांति कर लें। 

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अवश्य ही ये जानने के लिए इच्छुक होंगे, कि परीक्षा में किन टॉपिक से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों की इस परेशानी को हल करने के लिए आज हम स्टेटिक जीके के स्कोरिंग टॉपिक की सूची आपके साथ साझा करने वाले हैं। अभ्यर्थी ये टॉपिक जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

Read More: UP PET EXAM 2022 Static GK: अक्टूबर में होने वाली यूपी PET परीक्षा में स्टैटिक जीके के यह सवाल दिलाएंगे सफलता, अभी पढ़े

सबसे पहले जानें परीक्षा पैटर्न– UPSSSC PET Exam Pattern

किसी भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सबसे अधिक आवश्यक है उस परीक्षा के परीक्षा पैटर्न को समझना। अतः अभ्यर्थी के लिए लाभप्रद होगा, कि वे परीक्षा के पैटर्न को जान लें। बता दें, आयोग द्वारा यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 02 घंटे में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित होगा तथा परीक्षा में ¼ अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। 

इस परीक्षा में 15 अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी नीचे तालिका में दी गयी है-

टॉपिक का नाम प्रश्नों कि संख्या 
इतिहास (प्राचीन+मध्य) 5
इतिहास (आधुनिक)5
राजनीति 5
अर्थव्यवस्था 5
भूगोल 5
करेंट अफ़ेयर्स10
विज्ञान 5
गणित 5
सांख्यिकी (ग्राफ)10 
सांख्यिकी (टेबल)10
हिन्दी 5
रीज़निंग 5
अंग्रेज़ी5
जनरल अवेयरनेस10
अपठित गद्यान्श10
कुल 100

स्टेटिक जीके के ये टॉपिक दिलाएँगे परीक्षा में अधिक अंक– Important Static Gk Topics for UPSSSC PET Exam 2022

 UPSSSC PET परीक्षा में भूगोल, जनरल अवेयरनेस, विज्ञान तथा इतिहास खंड के कुल10 से 15 प्रश्न स्टेटिक जीके विषय भाग से पूछे जाते हैं। इस विषय के कौन से टॉपिक अधिक अंक दिलाने में सहायक होंगे, इसका विवरण नीचे सूची में दिया गया है- 

  1. भारत और उसके पड़ोसी देश 
  2. अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ 
  3. पूँजी और मुद्रा 
  4. कैबिनेट मंत्रालय 
  5. संयुक्त राष्ट्र संघ 
  6. संगठन (अंतर्राष्ट्रीय)
  7. राष्ट्रीय उद्यान + वन्य जीव अभयारण्य + पक्षी अभयारण्य + हाथी रिज़र्व + टाइगर रिज़र्व 
  8. रामसर साइट 
  9. झील (अंतर्राष्ट्रीय + राष्ट्रीय)
  10. यूनेस्को 
  11. स्मारक 
  12. मंदिर 
  13. त्योहार
  14. नृत्य 
  15. खेल 
  16. शहरों के उपनाम
  17. नदी के तट पर स्थित शहर 
  18. बांध

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

UP PET Exam 2022: भूगोल के इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है आपकी यूपी PET परीक्षा की तैयारी

UPSSSC PET 2022 GS प्रैक्टिस सेट-1: सामान्य अध्ययन के इन सवालों से करें, उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) की बेहतर तैयारी


Spread the love

Leave a Comment