उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य || Folk Dance of UP In Hindi || UP GK

उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य 

उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य अपने आप में सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का सुंदर संगम हैं। प्रत्येक अंचल के लोक नृत्य उसकी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। इन नृत्यों में जीवन की विभिन्न भावनाओं, धार्मिक अनुष्ठानों, और सामूहिक उत्सवों की झलक देखने को मिलती है। विशेष बात यह है कि अधिकांश लोक नृत्य बिना किसी संगीत उपकरण के, केवल गानों के माध्यम से किए जाते हैं।

बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में नृत्य परंपराओं की समृद्धि देखते ही बनती है। यहां के शैरा नृत्य, धुरिया नृत्य, राई नृत्य, देवी नृत्य, पाई डंडा नृत्य, ख्याल नृत्य और कार्तिक नृत्य बेहद प्रसिद्ध हैं। ये नृत्य किसी न किसी रूप में जीवन के आनंद, संघर्ष, और धार्मिक आस्थाओं को प्रकट करते हैं।

इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकार के अद्वितीय लोक नृत्य प्रचलित हैं, जो न केवल सांस्कृतिक धरोहर हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर पूछे जाते हैं।

Uttar Pradesh Ke Pramukh Lok Nritya

क्र.

लोक नृत्य

क्षेत्र 

1.  शैरा नृत्य बुंदेलखंड
2.धुरिया नृत्य बुंदेलखंड
3. राई नृत्य बुंदेलखंड
4. देवी नृत्य बुंदेलखंड
5. पाई डंडा नृत्य बुंदेलखंड
6. ख्याल  नृत्य बुंदेलखंड
7. कार्तिक नृत्य बुंदेलखंड 
8.कलाबाजी नृत्य अवध क्षेत्र
9. झूला नृत्य ब्रज क्षेत्र
10. रास नृत्य ब्रज के
11. चरकुला नृत्य ब्रज क्षेत्र
12.कठघोडवा नृत्य पूर्वांचल क्षेत्र
13. नटवरी नृत्य पूर्वांचल क्षेत्र
14. धोबिया नृत्य पूर्वांचल क्षेत्र
15.धींवर नृत्य पूर्वांचल क्षेत्र

 

Important Questions Related to Uttar Pradesh Folk Dance

1.  छोलिया नृत्य किसके द्वारा किया जाता है?

 उत्तर-  राजपूतों द्वारा तलवार हाथ में लेकर किया जाता है। 

2.  नटवरी नृत्य किसके द्वारा किया जाता है?

 उत्तर-  अहीरों दो

3.  धुरिया नृत्य कौन सी जाति करती है?

 उत्तर-  कुम्हार जाति

4.  पाई डंडा नृत्य कहां पर एवं किसके द्वारा किया जाने वाला नृत्य है?

 उत्तर-   बुंदेलखंड  के अहीर द्वारा

5.  धोबिया नृत्य कौन सा समुदाय करता है?

 उत्तर-  धोबी समुदाय

6.  शैरा नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?

उत्तर-   फसल  कटाई पर किसानों द्वारा

7.  धींवर नत्य किस जाति के द्वारा किया जाने वाला नृत्य है?

 उत्तर-  कहार जाति

8. जोगनी नैतिक इस अवसर पर किया जाता है?

 उत्तर-  राम नवमी के अवसर पर पुरुष महिलाओं का रूप धारण करके नृत्य करते हैं। 

9. छपेली नृत्य किस प्रकार किया जाता है?

 उत्तर-  एक हाथ में रुमाल और दूसरे हाथ में दर्पण लेकर किया जाने वाला नृत्य है।  यह नृत्य आध्यात्मिक शांति की कामना के लिए किया जाता है। 

10. राई नृत्य किस अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है?

 उत्तर-  जन्माष्टमी के अवसर पर बुंदेलखंड की महिलाओं द्वारा मयूर का रूप धारण करके किया जाता है। 

11. झूला नृत्य किस माह में किया जाता है?

 उत्तर-  श्रावण मास में

12.  ख्याल नृत्य  कब किया जाता है?

 उत्तर-  पुत्र जन्मोत्सव पर रंगीन कागज और बांस के मंदिर बनाए जाते हैं। 

13. कठघोड़वा नृत्य  कैसे किया जाता है?

 उत्तर-  पूर्वांचल क्षेत्र में  घोड़े की आकृति को आगे बांधकर नृत्य  किया जाता है। 

14. देवी नृत्य किस क्षेत्र में किया जाता है?

 उत्तर-  बुंदेलखंड क्षेत्र में देवी की उपासना के लिए किया जाता है। 

15. नटवरी नृत्य किस  जाति द्वारा किया जाता है?

 उत्तर-  अहिरो द्वारा

 For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Posts:



Leave a Comment