अटल सुरंग से सम्बंधित वे प्रश्न जो परीक्षा में जरूर पूछे जाएंगे! || Atal Tunnel Current Affairs

Spread the love

Atal Tunnel Current Affairs Questions 

दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग  ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को रोहतांग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौर स्पीति घाटी से जुड़े रखेगी।  इससे पहले घाटी करीब 6 महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी, परंतु इस सुरंग के बनने से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46  किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी 4 से 5 घंटे कम हो जाएगा। दस हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह विश्व की सबसे लंबी सुरंग है.

जाने! यह सुरंग महत्वपूर्ण क्यों?

Atal Tunnel Current Affairs
Atal Tunnel Current Affairs

लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल टनल रक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. इससे मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी. साथ ही लाहौल-स्पीति के निवासियों को सर्दियों में इससे बहुत फायदा होगा. अटल टनल के खुलने से हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख के बीच हर मौसम में सुचारू रहने वाला मार्ग मिल जाएगा.

सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण छह महीने तक इस हिस्से का देश के शेष भाग से संपर्क टूट जाता है. यह सुरंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ​​पाकिस्तान-चीन बॉर्डर पर भारत की ताकत बढ़ जाएगी​​. इसके शुरू होने से लद्दाख ​का इलाका ​सालभर पूरी तरह से जुड़ा रहेगा.

Read More:

Atal Tunnel 30 Important Current Affairs Questions

1. भारत के किस राज्य में अटल सुरंग स्थित है?

 उत्तर- हिमाचल प्रदेश

2. अटल सुरंग का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

 उत्तर- अटल बिहारी वाजपेई

3. अटल सुरंग का उद्घाटन कब हुआ?

 उत्तर-  3 अक्टूबर 2020

4. अटल सुरंग का निर्माण किसने किया है?

 उत्तर-BOR

5. अटल सुरंग को बनाने में कितने करोड़ का खर्चा आया है?

 उत्तर- लगभग 3,500 करोड़

6. अटल सुरंग का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

7.  अटल सुरंग किस दर्रे में स्थित है?

 उत्तर- रोहतांग दर्रा

Nobel Prize 2020 Complete Winners List«Click Here»

8. दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग कौन सी है?

 उत्तर-  अटल सुरंग

9. अटल सुरंग की लंबाई कितनी है?

 उत्तर- 9.02 KM

10. अटल सुरंग से पहले भारत की सबसे लंबी सुरंग का नाम क्या था? 

उत्तर-  जवाहर सुरंग (लंबाई- 2.85 KM)

11.  जवाहर सुरंग किस दर्रे में स्थित है?

 उत्तर-  बनिहाल दर्रा 

12. जवाहर सुरंग कहां पर स्थित है?

 उत्तर- जम्मू कश्मीर

13. अटल सुरंग समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?

 उत्तर- 3000  मीटर

14. अटल सुरंग का निर्माण किस पर्वत श्रेणी में हुआ है?

 उत्तर-  पीर पंजाल श्रेणी

15. अटल सुरंग का दक्षिणी हिस्सा मनाली से कितने किलोमीटर दूर पर तथा समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई पर स्थित है?

 उत्तर- 25 किलोमीटर 3060  मीटर 

16. अटल सुरंग का उत्तरी हिस्सा लाहौर स्पीति समुद्र तल से कितने में?

 उत्तर- 3071 M

17. अटल सुरंग से मनाली और लेह के बीच की दूरी कितने किलोमीटर तक कम हो जाएगी?

 उत्तर- 46  किलोमीटर

18. हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश कौन है?

 उत्तर-  जस्टिस लिंगप्पा नारायण 

19. अटल सुरंग की आधारशिला किसने रखी थी?

 उत्तर-  अटल बिहारी बाजपेई

20. अटल सुरंग से मनाली से लेह जाने में कितना समय कम लगेगा?

 उत्तर- 4-5  घंटा

21. अटल सुरंग का आकार कैसा है?

 उत्तर- घोड़े की नाल जैसा

22. BRO का पूर्ण रूप क्या होता है?

उत्तर- Border Road Organization

23. BRO की स्थापना कब हुई थी?

 उत्तर-  7 मई 1960

24. BRO  के अध्यक्ष कौन हैं?

 उत्तर-  हरपाल सिंह

25.  हिमाचल प्रदेश के गवर्नर कौन है?

 उत्तर- बंडारू दत्तात्रेय 

26. हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

 उत्तर-  शिमला( ग्रीष्मकालीन), धर्मशाला ( शीतकालीन)

27. हिमाचल प्रदेश की लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में कितनी सीटें हैं?

 उत्तर- लोकसभा में -4, राज्यसभा में-3 तथा विधानसभा में -68 

28.  मनाली से लेह जाने पर किस दर्रे से होकर गुजरना होता है?

 उत्तर-  रोहतांग दर्रा

29. BRO का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

 उत्तर-  नई दिल्ली

30.  हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु तथा राजकीय पक्षी क्या है?

 उत्तर-  राजकीय पशु-  हिम तेंदुआ तथा राजकीय पक्षी- जुराना है 

ये भी पढे: 

मैन बुकर पुरस्कार 2020

French open 2020 Complete Winner List

G-20 Summit 2020 Important Current Affairs Questions

French open 2020 Complete Winner List

Nobel Prize 2020 Complete Winners List

RRB NTPC Free Online Test

[To Get latest Study Notes Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment