Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभ‍ियान मे 2.1 करोड़ ने लोगो ने शेअर की तिरंगा सेल्फी, जानें कैसे बनें अभियान का हिस्सा

Spread the love

Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’

के उपलक्ष्य में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नें 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक प्रत्येक भारतवासी से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अनूठी पहल को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ नाम दिया गया है। अत्यंत हर्ष की बात है, कि अब तक 2 करोड़ से भी अधिक भारतीय इस अनोखे अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। शृंखला को आगे बढ़ाते हुए आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। 

कैसे बनें अभियान का हिस्सा

यदि आप भी इस अभियान में अपना योगदान देना चाहते हैं तथा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप भी अपने घर पर तिरंगा फहराएँ। तिरंगा फहराने के पश्चात आप अपने घर को गौरवान्वित करते हुए तिरंगे के साथ एक सेल्फ़ी ले कर उसे हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करें। अब तक 2.1 करोड़ से अधिक भारतियों नें गगनचुंबी तिरंगे के साथ ली हुई अपनी सेल्फ़ी वेबसाइट पर अपलोड की है। 

इसके अतिरिक्त आप सरकार द्वारा शुरू की गई हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी हॉटस्पॉट लोकेशन में फ्लेग (तिरंगा) पिन कर वेबसाइट पर प्रदर्शित हो सकते हैं। अब तक तकरीबन 4.1 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों नें आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लोकेशन में तिरंगा पिन किया है तथा इस अनूठे अभियान का हिस्सा बने हैं। 

यह दृश्य है अत्यंत मोहक व मनोरम

बड़ी संख्या में वेबसाइट पर अपलोड हुई सेल्फ़ीज़ का अनूठा उपयोग करते हुए वेबसाइट डेवलपर्स नें इन सभी सेल्फ़ीज़ को एक साथ मर्ज कर एक तिरंगे का रूप दिया है। नागरिकों की सेल्फ़ी से बने इस तिरंगे के बीच में धर्मचक्र का प्रतीक, 24 तीलियों वाला अशोक चक्र भी बना हुआ है। यदि आप इस तिरंगे को ज़ूम कर के देखते हैं, तो आप नागरिकों द्वारा अपलोड की गई सभी सेल्फ़ीज़ (तस्वीरों) को साफ-साफ देख सकेंगे। 

वेबसाइट डेवलपर्स द्वारा किया गया यह अद्भुत प्रयास अत्यंत मोहक व मनोरम है। नागरिकों की सेल्फ़ीज़ से बने इस तिरंगे को डिजिटल तिरंगा नाम दिया गया है। ये डिजिटल तिरंगा देखने के लिए आप इस नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें- 

Har Ghar Tiranga: Digital Tiranga

Spread the love

Leave a Comment