Haryana Budget 2020 Important Questions (हरियाणा बजट 2020-21 के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न)

Spread the love

Haryana Budget 2020 Important Questions

इस पोस्ट में हम हरियाणा बजट 2020-21 (Haryana Budget 2020 Important Questions) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का अध्ययन करेंगे जो कि हरियाणा में आयोजित होने वाले आगामी प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 

बतौर वित्तमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार बजट पेश किया। इस बार 1,42,34,378 करोड़ रुपये

का बजट पेश किया गया। बजट में पहली बार शिक्षा पर 15 फीसदी खर्च का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही आठवीं क्लास के लिए बोर्ड परीक्षा शुरू करने की  घोषणा की गई। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रति यूनिट बिजली की कीमतों में कमी की है। सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि किसानों को 4.75 प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। इस बजट में सरकार ने 132 योजनाओं का 46 योजनाओं में विलय किया एवं 18 योजनाओं को खत्म किया और 6 योजनाओं को अन्य विभागों में मिला दिया गया। 



Haryana Budget 2020 Top 25 Important Questions

(1) हरियाणा बजट 2020-21 किसने पेश किया?

 उत्तर- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया । 

(2) इस बार कितने करोड़ का बजट पेश किया गया?

 उत्तर- 1,42,343.78 करोड़ रुपए

(3) हरियाणा बजट 2020 इस बार सूटकेस के बजाय किस में पेश किया गया?

 उत्तर-  मोबाइल टैब  से 

(4)  हरियाणा बजट 2020 में किसान,पशुपालन, कृषि और डेयरी के लिए कितने करोड़ रुपए का बजट रखा गया?

 उत्तर-  6481.48 करोड़ रुपए 

(5) हरियाणा बजट 2020 में कौशल विकास बजट  कितना रखा गया है?

 उत्तर- 847.97  करोड़ रुपए

(6)  हरियाणा बजट 2020 में शिक्षा के लिए कुल कितने रुपए का बजट रखा गया है?

 उत्तर- 19639.18 करोड रुपए

(7) इस बार हरियाणा बजट 2020 में शिक्षा के लिए 19639.18 करोड रुपए  का बजट रखा गया है जो पिछले बार से कितने प्रतिशत ज्यादा है?

 उत्तर- 28.60%  ज्यादा

(8) हरियाणा बजट 2020 में खेल बजट 394.09 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है है जो पिछले बजट से कितना प्रतिशत अधिक है?

 उत्तर- 12.83% 

(9) हरियाणा बजट 2020 में कितनी मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़े जाने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 54  मंडियों को

(10) गौशालाओं का बजट 30  करोड़ से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?

 उत्तर- 50  करोड़

(11)  हरियाणा बजट 2020 में पंचकूला का विकास किस तर्ज पर करने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- NCR

(12) हरियाणा बजट 2020 में हर विधानसभा को विकास के लिए कितनी राशि देने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 80  करोड़ रुपए

ये भी पढे: Haryana Latest Current Affairs 2020




(13)  हरियाणा बजट 2020 के अनुसार झींगा किसानों के लिए कौन से सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है?

 उत्तर-  प्रॉन चीलिंग एंड प्रोसेसिंग सेंटर

(14) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार हरियाणा की जीडीपी का देश की जीडीपी में कितने फ़ीसदी योगदान है?

 उत्तर- 7.03 

(15) हरियाणा बजट 2020 में मध्यान्ह भोजन के लिए कौन-कौन सी घोषणा की गई है?

 उत्तर-  सप्ताह में 1 दिन बेसन लड्डू\ पिन्नी और सप्ताह में 3 दिन के बजाय अब बच्चों को प्रतिदिन दूध उपलब्ध कराया जाएगा। 

(16) हरियाणा बजट 2020 में कितने नए सरकारी कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 18

(17) हरियाणा बजट 2020 में  3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए कितने प्ले-वे स्कूल खोलने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 4000 

(18) हरियाणा बजट 2020 के अनुसार विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए कौन सी घोषणा की गई है?

 उत्तर-  निशुल्क यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 

(19) हरियाणा बजट 2020 के अनुसार सभी सब्जी मंडियों में महिला किसानों के लिए कितने प्रतिशत स्थान आरक्षित किया जाएगा?

 उत्तर-  10%

ये भी जाने: हरियाणा के शहरों के उपनाम
(20) हरियाणा बजट 2020 में हरियाणा के कौन-कौन से जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है?

  उत्तर-  कैथल, यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, जींद, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम 

(21) हरियाणा बजट 2020 में कितनी इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 1  हजार

(22) सतलुज यमुना लिंक नहर के लिए कितने करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 100  करोड़ रुपए 

(23) हरियाणा बजट 2020 में मंगल शहर विकास योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 200 करोड़ रुपए

(24) हरियाणा बजट 2020 में अवैध खनन को रोकने के लिए कौन सी घोषणा की गई है?

 उत्तर-  ड्रोन का इस्तेमाल एवं ई नीलामी की व्यवस्था

(25) पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के लिए कितनी राशि मंजूर की गई है?

 उत्तर- 59.93 करोड़ रुपए 



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे : 




Spread the love

Leave a Comment