हिंदी साहित्य के 50+ अति महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Sahitya Ka Itihas Question Answer

Hindi Sahitya Ka Itihas Question Answer 

हिंदी साहित्य का इतिहास न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में हम हिंदी साहित्य के इतिहास (Hindi Sahitya Ka Itihas Question Answer) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर का गहन अध्ययन करेंगे। यह लेख विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UGC NET, TET, या राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी साहित्य का महत्व
हिंदी साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि यह हमारे समाज, संस्कृति और सभ्यता का प्रतिबिंब है। इसका अध्ययन न केवल हमारी भाषा की समझ को गहरा करता है, बल्कि यह हमें इतिहास, समाज और मानवीय भावनाओं को समझने का एक अद्भुत दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

Hindi Sahitya Ka Itihas Related Question Answer

1. हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम लेखक कौन है? 

उत्तर – गार्सां द ताँसी 

2. काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा ‘हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास’ कितने खंडों में प्रकाशित किया गया?

उत्तर- अठारह 

3. ‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ ग्रंथ का लेखक कौन है?

उत्तर-  आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

 4. हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन की परंपरा में मिश्र बंधुओं ने किस ग्रंथ द्वारा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान किया?

उत्तर- मिश्रबंधु विनोद

5. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन से पूर्व किस प्रसिद्ध ग्रंथ में हिंदी के विभिन्न कवियों के जीवन वृत्त एवं कृतित्व का परिचय मिलता है?

उत्तर- चौरासी वैष्णवन की वार्त्ता 

6. आचार्य रामचंद्र शुक्ल का इतिहास ग्रंथ ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ स्वतंत्र पुस्तक से पूर्व किस रूप में प्रकाशित हुआ था? 

उत्तर- हिंदी शब्द सागर की भूमिका

7. ‘सरोज स्मृति’ नामक रचना किस कवि ने की है?

 उत्तर- निराला

 8.आधुनिक काल की मीरा किसे कहा जाता है?

 उत्तर-  महादेवी वर्मा

9. रीतिकाल को काव्य की दृष्टि से कितने भागों में बांटा गया है?

 उत्तर-   तीन भागों में 

10. रीति सिद्ध काव्य धारा के प्रमुख कवि कौन है?

 उत्तर-  बिहारी

11. आधुनिक काल में लिखा गया खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

 उत्तर-  प्रिय प्रवास

Read more:- नई कविता के प्रमुख कवि एवं रचनाएं

12. “साकेत” के रचनाकार का नाम बताइए?

 उत्तर-  मैथिलीशरण गुप्त

13.छायावाद को ‘ स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह’ किस आलोचक ने कहा है?

 उत्तर-  डॉ नागेंद्र

14. कामायनी के किस दर्शन की अभिव्यक्ति हुई है?

 उत्तर-  शैव दर्शन

15. जागरण सुधार काल के नाम से किस काल को जाना जाता है?

 उत्तर-  द्विवेदी काल को

16. चिंतामणि भाग 1 में कितने निबंध है?

 उत्तर- 17 

17. पथिक खंडकाव्य के रचनाकार का नाम बताइए?

 उत्तर-  रामनरेश त्रिपाठी

18. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस रचना पर मिला था?

 उत्तर- ‘कितनी नावों में कितनी बार’ के लिए

19. मीराबाई की भक्ति किस भाव की थी?

 उत्तर-   माधुर्य भाव

20. सुमित्रानंदन पंत की कौन सी रचना मानवतावादी है?

 उत्तर-  लोकायतन

21. सूरदास जी ने भक्ति के कितने रूपों का वर्णन किया है?

 उत्तर- 11  रूपों का

22. सूरदास जी को जीवनोत्सव का कवि किसने कहा?

 उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने

23. कुंभी पाक किस रचनाकार की रचना है?

 उत्तर-  नागार्जुन की

24. युग धारा रचना के रचनाकार का नाम बताइए?

 उत्तर-  नागार्जुन

»हिंदी के प्रमुख रेखाचित्र और उनके लेखक

25. डाक बंगला किसका उपन्यास है?

 उत्तर-   कमलेश्वर का

26. केशवदास की रसिकप्रिया की रचना कब हुई?

 उत्तर- 1591 

27. ‘द मॉडर्न वर्नेक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ का लेखक कौन है?

उत्तर – जॉर्ज ग्रियर्सन 

28. हिंदी साहित्येतिहास की परंपरा में सर्वोच्च स्थान किस लेखक को मिला?

उत्तर – रामचंद्र शुक्ल

29. गार्सां द ताँसी ने ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ऐंदुस्तानी’ ग्रंथ की रचना किस भाषा में की? 

उत्तर-  फ्रेंच

30. ‘हिंदी साहित्य’ नामक इतिहास ग्रंथ का संपादन किसने किया? 

उत्तर – डॉ. धीरेंद्र वर्मा

31. किस आलोचक ने आदिकाल को ‘बीजवपन काल’ नाम से अभिहित किया है? 

उत्तर-  महावीर प्रसाद द्विवेदी

32. ‘सरहपाद’ को हिंदी का प्रथम कवि किसने माना?

उत्तर- राहुल सांकृत्यायन

ये भी पढे : हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम से महत्वपूर्ण प्रश्न 

33. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को किस नाम से अभिहित किया?

उत्तर- वीरगाथाकाल

34. हिंदी साहित्य के अंतर्गत किस काल को ‘हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग’ कहा गया है? 

उत्तर-  भक्तिकाल

35. आदिकालीन कृति ‘ढोला मारू-रा दूहा’ की गणना किस साहित्य के अंतर्गत की जाती है? 

उत्तर- लौकिक साहित्य 

36. आदिकाल के अंतर्गत सरहपा, लुइपा, शबरपा आदि कवि किस साहित्य से संबद्ध हैं?

उत्तर – सिद्ध साहित्य

37. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है? 

उत्तर- पृथ्वीराजरासो

38. आदिकाल की रूढि़यों, परंपराओं और प्रवृत्तियों को समझने में किस पुस्तक से सहायता मिलती है?

उत्तर – प्राकृत पैंगलम्

39. ‘पृथ्वीराजरासो’ का रचयिता किसे माना जाता है? 

उत्तर- चंदबरदाई

»हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम से महत्वपूर्ण प्रश्न

40. रासो काव्य-परंपरा में गेय काव्य कौन सा है? 

उत्तर- बीसलदेवरासो

41. दामोदर शर्मा द्वारा लिखित ‘उक्ति-व्यक्ति प्रकरण’ किस प्रकार का ग्रंथ है?

उत्तर- व्याकरण ग्रंथ

42. आदिकाल में खड़ी बोली को काव्य की भाषा बनानेवाला पहला कवि कौन है?

उत्तर- अमीर खुसरो

43. आदिकालीन शिलांकित कृति का नाम क्या है, जिसे गद्य-पद्य मिश्रित चंपू काव्य की प्राचीनतम हिंदी कृति माना गया? 

उत्तर-  राउलवेल 

44. अमीर खुसरो किस तरह की रचनाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं? 

उत्तर- पहेलियाँ-मुकरियाँ

45. रामानंद किस भक्तिधारा के प्रमुख कवि हैं?

उत्तर-  निर्गुण भक्तिधारा

46. हिंदी साहित्य के इतिहास को कितने युगों में विभाजित किया गया है?

उत्तर: हिंदी साहित्य के इतिहास को चार प्रमुख युगों में विभाजित किया गया है:

  1. आदिकाल (वीरगाथा काल) – 1050 से 1350 ई.
  2. भक्तिकाल – 1350 से 1700 ई.
  3. रीतिकाल – 1700 से 1900 ई.
  4. आधुनिक काल – 1900 ई. से वर्तमान।
47. हिंदी साहित्य के आदिकाल को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: हिंदी साहित्य के आदिकाल को वीरगाथा काल के नाम से जाना जाता है।

48. भक्तिकाल के दो प्रमुख धाराएँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर: भक्तिकाल की दो प्रमुख धाराएँ हैं:

  1. निर्गुण धारा – कबीर, रैदास।
  2. सगुण धारा – तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई।
49. सूरदास किस धारा के कवि थे?

उत्तर: सूरदास सगुण धारा के कृष्णभक्त कवि थे।

50. हिंदी साहित्य के रीतिकाल के तीन प्रमुख कवि कौन-कौन हैं?

उत्तर: हिंदी साहित्य के रीतिकाल के तीन प्रमुख कवि हैं:

  1. बिहारी
  2. केशवदास
  3. देव
51. ‘रामचरितमानस’ की रचना किसने की?

उत्तर: ‘रामचरितमानस’ की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने की।

52. भारतेंदु युग का प्रमुख साहित्यकार कौन था?

उत्तर: भारतेंदु युग के प्रमुख साहित्यकार भारतेंदु हरिशचंद्र थे।

53. हिंदी गद्य का आरंभ किस युग में हुआ?

उत्तर: हिंदी गद्य का आरंभ आधुनिक काल में हुआ।

54. ‘गोदान’ उपन्यास किसके द्वारा लिखा गया है?

उत्तर: ‘गोदान’ उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है।

55. भक्तिकाल में ‘साखी’ किस शैली में लिखी गई है?

उत्तर: भक्तिकाल में ‘साखी’ शैली में लिखी गई काव्य रचनाएँ कबीरदास द्वारा लिखी गई हैं।

56. हिंदी साहित्य के आधुनिक युग को किन चरणों में विभाजित किया गया है?

उत्तर: आधुनिक युग को चार चरणों में विभाजित किया गया है:

  1. भारतेंदु युग
  2. द्विवेदी युग
  3. छायावाद युग
  4. प्रगतिवाद, प्रयोगवाद और नई कविता।
57. छायावाद के चार प्रमुख कवि कौन हैं?

उत्तर: छायावाद के चार प्रमुख कवि हैं:

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. सुमित्रानंदन पंत
  3. महादेवी वर्मा
  4. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
58. ‘कामायनी’ महाकाव्य किसकी रचना है?

उत्तर: ‘कामायनी’ महाकाव्य जयशंकर प्रसाद की रचना है।

59. हिंदी साहित्य में ‘दिव्या’ उपन्यास किसने लिखा?

उत्तर: ‘दिव्या’ उपन्यास यशपाल ने लिखा।

60. ‘साकेत’ महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: ‘साकेत’ महाकाव्य के रचयिता मैथिलीशरण गुप्त हैं।

61. कबीर की भाषा को क्या कहा जाता है?

उत्तर: कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है।

62. हिंदी साहित्य का पहला गद्य उपन्यास कौन सा है?

उत्तर: हिंदी साहित्य का पहला गद्य उपन्यास परीक्षा गुरु है, जिसे लल्लूलाल ने लिखा।

63. आधुनिक युग में प्रगतिवाद का आरंभ किस साहित्यकार ने किया?

उत्तर: प्रगतिवाद का आरंभ मुंशी प्रेमचंद ने किया।

64. भक्तिकाल में ‘पद’ लिखने वाले प्रमुख कवि कौन थे?

उत्तर: भक्तिकाल में ‘पद’ लिखने वाले प्रमुख कवि मीराबाई थीं।

65. हिंदी साहित्य के किस युग को स्वर्ण युग कहा जाता है?

उत्तर: हिंदी साहित्य के भक्तिकाल को स्वर्ण युग कहा जाता है।

Related Articles :
»प्रगतिवादी कवि और उनकी रचनाएँ
»आदिकाल के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं
»हिन्दी व्याकरण- उपसर्ग और प्रत्यय नोट्स
»हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम से महत्वपूर्ण प्रश्न
»हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जाते है!
»Hindi Sahitya prashnottari
»हिन्दी व्याकरण: संज्ञा किसे कहते है? संज्ञा के भेद?
»सभी महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द की सूची
»Download Free Hindi Grammar PDF | हिन्दी व्याकरण पूर्ण नोट्स
»हिन्दी के कवियों के उपनाम
»विराम चिह्न- परिभाषा, प्रकार एवं प्रयोग

[To Get latest Study Notes  &  NEWS UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Leave a Comment