Human Rights Act 1993 Important Questions For MPPSC 2021

Spread the love

Protection of Human Right Act 1993 (मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 )

Human Rights Act 1993: इस पोस्ट में हम मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993(Human Rights Act 1993 Important Questions )से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का अध्ययन करेंगे।

मानव अधिकार-   वह समस्त मूलभूत अधिकार जो वैश्विक स्तर पर कानून के अंतर्गत हो, और जिनके बिना एक स्वतंत्र, स्वाबलंबी और सामाजिक जीवन की संकल्पना संभव ना हो। 

डी.डी बसु के अनुसार “मानव अधिकार ऐसे अधिकार हैं, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी अन्य विचारण के, मानव परिवार का सदस्य होने के फलस्वरूप राज्य या अन्य लोक प्राधिकारी के विरुद्ध धारण करना चाहिए।” सन 1525 में प्रकाशित “The eleven article of the black forest” यूरोपीय मानव अधिकारों का जन्मदाता माना जाता है। 

Human Rights Act 1993 Important Questions 

प्रश्न1  भारत में मानव अधिकार कानून अपनाया गया?
 उत्तर-  संवैधानिक तथा वैधानिक रूप में

 प्रश्न2  मानव अधिकार  से क्या तात्पर्य है?
 उत्तर-  मानव के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता से

 प्रश्न3  संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकार को सार्वभौमिक रूप से कब मान्य किया था?
 उत्तर-  10 दिसंबर 1948 

प्रश्न4  विश्व मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
 उत्तर-  10 दिसंबर

 प्रश्न5  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसंबर 1948 को जारी मानव अधिकार से संबंधित 30 बिंदु वाले घोषणा पत्र को क्या कहा गया?
 उत्तर-  मैग्नाकार्टा बिल ऑल राइट्स

 प्रश्न6 संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
 उत्तर-  सरदार वल्लभभाई पटेल

 प्रश्न7 “मानव अधिकार” भारतीय संविधान के किस भाग में मूलभूत\ मौलिक अधिकारों के नाम से वर्णित किए गए हैं?
 उत्तर-  भाग 3

 प्रश्न8  मानव अधिकार संरक्षण (HRPA) अधिनियम, 1993 कब लागू हुआ?
 उत्तर-  28 सितंबर 1993 

 प्रश्न9   किस वर्ष मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 में संशोधन किया गया?
 उत्तर-  वर्ष 2006 (2006 के अधिनियम संख्याक 43 की धारा)

 प्रश्न10 मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 (HRPA) को कब अधिनियमत  किया गया था?
 उत्तर-  8 जनवरी 1994

 प्रश्न11  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अंतर्गत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना सरकार द्वारा कब की गई?
 उत्तर-  12 अक्टूबर 1993

MP New Government Scheme 2019: click here

 प्रश्न12 मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 का विस्तार है?
 उत्तर-  संपूर्ण भारत में

 प्रश्न13  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 में कुल कितनी धाराएं एवं अध्याय हैं?
 उत्तर- 43  धाराएं एवं 8 अध्याय 

प्रश्न14  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 में मानव अधिकार आयोग के कृत्य\ कार्यों का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
 उत्तर-  धारा-12 

 प्रश्न15 मानव अधिकार आयोग शिकायतों की जांच करते समय सिविल प्रक्रिया संहिता 1960 के तहत सिविल न्यायालय की शक्तियां रखेगा किस धारा में इसका उल्लेख है?
 उत्तर-  धारा-13 

 प्रश्न16 “ह्यूमन राइट्स वॉच” एक अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन है।  इसकी स्थापना कब और कहां हुई थी?
 उत्तर-  सन 1978,न्यूयॉर्क में

 प्रश्न17 मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत ” सशस्त्र बल” से अभिप्रेत है?
 उत्तर-  नौसेना, वायु सेना, थल सेना

 प्रश्न18  मानव अधिकार अधिनियम के किस अध्याय में वित्त लेखा और संपरीक्षा का प्रावधान है?
उत्तर-  अध्याय 7

 प्रश्न19 किस धारा के अंतर्गत मानव अधिकार न्यायालय की स्थापना होती है?
 उत्तर-  धारा 30

 प्रश्न20 आयोग के समक्ष जांच करने के लिए  क्या परिसीमा काल होता है?
 उत्तर-  1 वर्ष

 प्रश्न21 अधिनियम की किस धारा में राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों का वर्णन किया गया है?
 उत्तर-  धारा 10

 प्रश्न22 अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत केंद्रीय सरकार नियम बना सकती है?
 उत्तर-  धारा 40

 प्रश्न23 जांच पूर्ण हो जाने के पश्चात आयोग किस धारा में कदम उठाता है?
 उत्तर-  धारा 18

 प्रश्न24 मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  भोपाल

 MP Current Affairs : Click Here

 प्रश्न25 राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रीय मानवाधिकार” का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?
 उत्तर-  प्रधानमंत्री

 प्रश्न26 राष्ट्रीय मानव अधिकार अधिनियम को किसके समान अधिकार या समस्त शक्तियां प्राप्त हैं?
 उत्तर-  सिविल न्यायालय

 प्रश्न27 राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) का मुख्यालय भारत में कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  दिल्ली में

  प्रश्न28  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का ” मुख्य कार्यपालक अधिकारी” होता है?
 उत्तर-  महासचिव

 प्रश्न29  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपना त्यागपत्र किसके समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं?
 उत्तर-  राष्ट्रपति

 प्रश्न30 मध्यप्रदेश में मानवाधिकार आयोग का गठन कब किया गया था?
 उत्तर-  दिसंबर 1994

 प्रश्न31  राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
 उत्तर-  राज्यपाल

 प्रश्न32 किसी राज्य आयोग के अध्यक्ष के पद पर किसे नियुक्त किया जा सकता है?
 उत्तर-  उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा हो

 प्रश्न33  मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अधीन धारा 21 संबंधित है?
 उत्तर-  राज्य मानव अधिकार आयोग के गठन से

  प्रश्न34  राज्य आयोग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौन होता है?
 उत्तर-  सचिव

 प्रश्न35 राज्य आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदावधि कितनी होती है?
 उत्तर-  5 वर्ष 

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे:


Spread the love

Leave a Comment