SC ST Act Question For MPPSC In Hindi || Top 30 Questions SC\ST Act 1989

Spread the love

SC\ST – Act Question For MPPSC In Hindi

क्या है यह एससी एसटी एक्ट?

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की सुरक्षा के लिए SC\ST Act 1 सितम्बर 1989 में संसद द्वारा पारित किया था। 30 जनवरी 1990 को पूरे देश में  SC\ST Act को लागू कर दिया गया। इसके तहत इस समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव या अन्याय करने वाले लोगों को कठिन सजा का भी प्रावधान है। इस Act का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के  लोगों को सार्वजनिक सुरक्षा मुहैया कराना है, एवं इनके खिलाफ समाज में फैले भेदभाव और अत्याचार को रोकना है। यह कानून

1989 में राजीव गांधी सरकार के समय आया था।  

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989  के मुख्य बिंदु

  •  Sc-st अधिनियम-  1989
  •  संशोधन अधिनियम –  2015
  •  संशोधन अधिनियम –  2018
  •  एससी एसटी ( अत्याचार निवारण) नियम –  1995 
  • कुल सूचीबद्ध  अपराध- 22 
  •  एससी एसटी एक्ट अधिनियम  संख्यांक – 33 
  •  इस अधिनियम में कुल  23- धारा एवं 5- अध्याय है। 
  •  यह अधिनियम भारतीय गणराज्य के 40 वें वर्ष में अधिनियमित किया गया था। 
  •  धारा 23 के  अधीन केंद्र सरकार को नियम बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।  उसी शक्ति का प्रयोग करते हुए सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ( अत्याचार निवारण) नियम, 1995 में बनाए ।  इन नियमों की कुल संख्या 18 है। 

SC\ST Act के लक्ष्य-  

  • अनुच्छेद 17 में वर्णित अस्पृश्यता का अंत करना।
  • SC\ST समाज पर होने वाले अत्याचारों को समाप्त कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना। 
  •  अपराध से पीड़ित व्यक्ति को राहत, पुनर्वास, न्याय तथा अन्य सुविधा प्रदान करवाना। 
  •  सामाजिक समानता और समरसता के साथ-साथ शोषित वर्ग का सशक्तिकरण करना।

SC\ST- Act 1989 Question For MPPSC In Hindi

प्रश्न1  संविधान सभा के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जनजाति का वर्णन है?
 उत्तर-  342

 प्रश्न2 संविधान के कौन से अनुच्छेद में अनुसूचित जाति का वर्णन है?
 उत्तर-  341

 प्रश्न3  सद्भावपूर्ण तरीके से  की गई कार्यवाही जो एससी एसटी अधिनियम के अधीन रहकर की गई हो के लिए संरक्षण किस धारा में वर्णित है?
 उत्तर-  धारा 22

 प्रश्न4 किस धारा में एससी एसटी अधिनियम में शासन के कर्तव्य  वर्णित किए गए हैं?
 उत्तर-  धारा 21

 प्रश्न5 SC\ST अधिनियम से संबंधित नियम बनाने का अधिकार किसके पास होता है?
 उत्तर-  केंद्र शासन

 प्रश्न6 अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के अंतर्गत अपराध के लिए अधिकतम सजा निर्धारित है?
 उत्तर-  मृत्युदंड

 प्रश्न7 धारा 3 में वर्णित अपराध के लिए कम से कम कितने समय की सजा मिल सकती है?
 उत्तर-  6 माह

 MP Current Affairs : Click Here

  प्रश्न8 राष्ट्रपति के द्वारा एससी एसटी एक्ट को स्वीकृति कब प्रदान की गई?
 उत्तर-  11 सितंबर 1989

 प्रश्न9 SC\ST Act कब लागू किया गया था?
 उत्तर-  30 जनवरी 1990

 प्रश्न10 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति 1989 का क्रमांक क्या है?
 उत्तर- 33 

 प्रश्न11 SC\ST Act  के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति दोबारा अपराध करता है तो न्यूनतम सजा क्या होगी?
 उत्तर-  12 माह की सजा

 प्रश्न12 SC\ST Act  के अंतर्गत विशेष न्यायालय की स्थापना कौन करता है?
 उत्तर-  राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सहमति से राज्य सरकार

  प्रश्न13 SC\ST के सदस्य द्वारा उपयोग किए जा रहे किसी जलाशय के पानी को दूषित करने वाले व्यक्ति को कितना दंड मिल सकता है?
 उत्तर-  5 वर्ष की सजा एवं जुर्माना

 प्रश्न14 अत्याचार निवारण के लिए राज्य शासन “ विशेष न्यायालय” का गठन किस धारा के अंतर्गत कर सकता है?
 उत्तर-  धारा 14

 प्रश्न15 छुआछूत के आधार पर अस्पताल आदि में व्यक्तियों को प्रवेश देने से इंकार करने पर दंड का प्रावधान किस धारा में वर्णित किया गया है?
 उत्तर-  धारा 5

  प्रश्न16 किस धारा के अंतर्गत SC\ST Act में व्यक्ति का निष्कासन बताया गया है?
 उत्तर-  धारा 10

 प्रश्न17 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने साल का होता है?
 उत्तर-  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल तय नहीं होता है.  वह सिर्फ राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत अपने पद पर रहता है हालांकि नियम अनुसार अध्यक्ष 3 वर्ष तक अपने पद पर रहता है. 

 प्रश्न18 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
 उत्तर-  राष्ट्रपति

MP New Government Scheme 2019: click here

  प्रश्न19 अधिनियम के अंतर्गत विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति का प्रावधान किस धारा के अधीन किया गया है?
 उत्तर-  धारा 15

 प्रश्न20 अनुसूचित जाति तथा जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में नियम बनाने की शक्ति किस धारा में है?
 उत्तर-  धारा 23

 प्रश्न21  अनुसूचित जाति तथा जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में धारा 15(A) किससे संबंधित है?
 उत्तर-  पीड़ित और साक्षी के अधिकार से

 प्रश्न22 अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में सामूहिक जुर्माना अधीर उक्त करने की शक्ति किसके पास होती है?
 उत्तर-  राज्य सरकार

 प्रश्न23 इस अधिनियम की प्रवृत तिथि क्या थी?
 उत्तर-  30 जनवरी 1990

 प्रश्न24 किस अधिनियम के तहत अपराधों के बारे में उप धारणा का प्रावधान किस धारा के अंतर्गत किया गया है?
 उत्तर-  धारा 8

 प्रश्न25 इस अधिनियम में कुल कितनी धाराएं हैं?
 उत्तर-  23

Also Read: ♦ Human Rights Act 1993 Important Questions For MPPSC

 प्रश्न26 इस अधिनियम के तहत किस धारा में उपखंड स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति के गठन का प्रावधान है?
 उत्तर-  धारा 17 (क)

 प्रश्न27 SC\ST Act अधिनियम के अंतर्गत विशेष न्यायालय के विरुद्ध अपील हाईकोर्ट में कितने दिनों के भीतर की जा सकती है?
 उत्तर-  90 दिन

 प्रश्न28 अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम भारतीय गणतंत्र के कौन से वर्ष में पारित किया गया?
 उत्तर- 40वे

 प्रश्न29 अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के प्रति दंडनीय अत्याचारों का वर्णन संबंधित अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
 उत्तर-  धारा 3 

 प्रश्न30 SC\ST Act  के अंतर्गत सामूहिक जुर्माना कौन लगा सकता है?
 उत्तर-  राज्य शासन

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

MP GK :

 


Spread the love

Leave a Comment